• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हवा में उड़ने वाली पार्टी है भाजपा, उसे जमीनी हालात का अंदाज नहीं : अखिलेश

Writer D by Writer D
13/05/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

आंकड़ों की हेराफेरी करके डब्ल्यूएचओ से योगी मॉडल को वाहवाही का तमगा लेने वाली भाजपा सरकार को दूसरी भयावह एवं वीभत्स तस्वीर जिसमें गंगा में बह रही लाशों को चील कौवे गिद्ध नोंच रहे हैं, श्मशान घाटों में धधकती चिताओं और अस्पतालों की चौखट पर तड़प-तड़पकर हो रही मौतों से कोई दर्द नहीं होता और नहीं संवेदना जागती है। भाजपा हवा में उड़ने वाली पार्टी है, जिसे जमीनी हालात का अंदाज नहीं हो सकता है। ये बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुधवार को कही।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को अपनी नाकामी छुपाने के लिए कुछ भी नैतिक-अनैतिक रास्ता अपनाने में हिचक नहीं। अच्छा हो वे इधर उधर की बात करने के बजाए बताएं कि वह गरीबों को कब तक वैक्सीन लग जाएगी? ऑक्सीजन, इंजेक्शन और दवाओं के जमाखोरों तथा कालाबाजारियों पर कब लगाम लगेगी?

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पर ही टीकाकरण की सुविधा दी है। यूपी के गरीब, ग्रामीण, मजदूर और गांव की आबादी कैसे टीकाकरण को लाभ ले पाएंगे। सरकार यह भी बताए कि सबको सभी सेंटर पर मुफ्त टीका क्यों नहीं उपलब्ध है? सच तो यह है कि जैसे भाजपा सरकार कोरोना की दूसरी लहर के प्रति लापरवाह रही वैसे ही वह वैक्सीनेशन अभियान को भी महत्व दिखावे के तौर पर हल्के में ले रही है। वह ऑनलाइन के बहाने प्रदेश की बड़ी आबादी को सुरक्षाचक्र से वंचित रखना चाहती है। वैक्सीनेशन का लाभ सबको मिले इसकी फुलप्रुफ व्यवस्था होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि भाजपा हवा में उड़ने वाली पार्टी है, जिसे जमीनी हालात का अंदाज नहीं हो सकता है। विपक्ष को कोसना अपनी नाकामी पर परदा डालना बचाव नहीं है। जब कोरोना की दूसरी लहर का विशेषज्ञों-वैज्ञानिकों ने अंदेशा बता दिया था तब मुख्यमंत्री स्टार प्रचारक बनकर दूसरे प्रदेशों में घूमते रहे। जनता यहां तड़पकर मरने लगी। स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा गई। अगर द्वेषभाव नहीं होता तो समाजवादी सरकार के समय बनाए गए अस्पतालों को ही समय से चला दिया होता तो कोरोना संक्रमितों को मौत के मुंह से जाने से बचाया जा सकता था। अभी भी भाजपा सरकार चेत जाए तो महामारी के प्रकोप पर कुछ हद तक नियंत्रण लग सकता है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार सभी प्रदेशवासियों का मुफ्त में अगर वैक्सीन नहीं लगवाएगी तो समाजवादी पार्टी की सरकार सन् 2022 में हर प्रदेशवासी को यह सुविधा देगी। दुनिया की कोई भी वैक्सीन जो सबसे ज्यादा कारगर होगी और जिसकी प्रक्रिया आसान होगी उसे उपलब्ध कराया जाएगा। समाजवादी सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावी होगीं। दवा-इलाज के बिना कोई नहीं रहेगा। हरेक के जिंदा रहने के अधिकार का पूर्ण-सम्मान होगा। समाजवादी सरकार में पूरी संवेदना के साथ प्रत्येक नागरिक को पूरी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।

Tags: akhilesh yadavup news
Previous Post

पुलिस ने पांच लाख कीमत का पकड़ा गुटखा, वाणिज्य विभाग को सौंपी जांच

Next Post

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बेटा व चचेरे भाई की मौत, पिता घायल

Writer D

Writer D

Related Posts

Laptop
Main Slider

लैपटॉप की स्क्रीन पर लग गए हैं स्क्रैच, इन ट्रिक्स से हटाएं

03/03/2026
Festival Economy
उत्तर प्रदेश

यूपी में ‘फेस्टिवल इकोनॉमी’ बनी आर्थिक इंजन

02/03/2026
Munj craft changed Rajni Bala's world
उत्तर प्रदेश

परंपरा से प्रगति तक: मूंज शिल्प ने बदली रजनी बाला की दुनिया

02/03/2026
Sewage
उत्तर प्रदेश

यूपी बना 85 फीसदी सीवेज का शोधन करने में सक्षम राज्य

02/03/2026
Holi Milan function organised in Haryana Assembly
Main Slider

बजट के बाद हरियाणा विधानसभा में होली मिलन समारोह का आयोजन

02/03/2026
Next Post
Tractor-Bus Collision

अनियंत्रित ट्रक की टक्कर से बेटा व चचेरे भाई की मौत, पिता घायल

यह भी पढ़ें

घाटी के मैदानी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी

जम्मू-कश्मीर : घाटी के मैदानी इलाकों में सीजन की पहली बर्फबारी

12/12/2020
नासा का खुलासा

नासा का खुलासा, साल 2020 सबसे अधिक गर्म साल रहा

15/01/2021
Akshaya Tritiya

30 साल बाद अक्षय तृतीया पर बना अद्भुत संयोग, शुभ योगों की है वर्षा

29/04/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version