Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

डबल इंजन की गाड़ी से लोगों को रौंद रहे है भाजपाई : अखिलेश

Akhilesh

Akhilesh

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है और भाजपाइयों द्वारा सत्ता के डबल इंजन की पावर वाली गाड़ी से लोगों को रौंदने का सिलसिला भी बेरोकटोक चल रहा है।

श्री यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा विधायक की गाड़ी से लखीमपुर खीरी में कुचलकर दो भाईयों की कुचलकर मौत हो गई। बुलन्दशहर में दो नाबालिग बच्चियां अगवा हो गई जिनका अता पता नहीं मिला है। पुलिस ने न एफआईआर दर्ज की नहीं कोई जांच शुरू की। लखनऊ में सीएम की नाक के नीचे बदमाशों ने तांडव किया। 20 बदमाशों ने मिलकर 5 थाना क्षेत्रों में उत्पात मचाया, कार सवारों पर बमबाजी और फायरिंग की। पुलिस-प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा रहा।

उन्होने कहा कि लोकतंत्र की बड़ी-बड़ी बातें करने वाले भाजपाइयों के राज में पत्रकार सर्वाधिक उत्पीड़न के शिकार हो रहे हैं। अयोध्या के बीकापुर में सत्ता संरक्षित दबंगों द्वारा पत्रकार पर जानलेवा हमला किया गया। बलिया में पत्रकारों की गिरफ्तारी के खिलाफ आंदोलन चल रहा है। झांसी में भी पत्रकार पर हमला बोला गया।

जहांगीरपुरी हिंसा मामले में VHP और बजरंग दल पर FIR, लगे ये आरोप

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा राज में लोकतांत्रिक संस्थाओं पर निर्मम प्रहार हो रहा है। उत्तर प्रदेश में अपराधी बेलगाम हो रहे है। भाजपा सरकार में न्याय नहीं, हर तरफ शासन सत्ता की मनमानी चल रही है। निर्दोष पिस रहे हैं और गरीब की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है यही भाजपा राज की सच्चाई है।

Exit mobile version