• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सीपी राधाकृष्णन को निर्विरोध उपराष्ट्रपति बनाने में जुटी बीजेपी, इन दलों से मांगा समर्थन

Writer D by Writer D
18/08/2025
in राष्ट्रीय, नई दिल्ली, राजनीति
0
CP Radhakrishnan

CP Radhakrishnan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नयी दिल्ली: उपराष्ट्रपति पद के लिए महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) को राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) प्रत्याशी के रूप में घोषणा होने के बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सर्वसम्मति बनाने के लिए तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में श्री सिंह रविवार रात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को फोन कर राजग प्रत्याशी सीपी राधाकृष्णन के लिए समर्थन भी मांगा।

उल्लेखनीय है राजग की तरफ से उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को जिम्मेदारी दी गई है वहीं केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू को इसका एजेंट नियुक्त किया गया है।

सरकार लगातार क्षेत्रीय दलों और सहयोगियों से संपर्क साध रही है। इसी क्रम में राजनाथ सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष से भी बातचीत की। इसके बाद उन्होंने बीजेडी प्रमुख नवीन पटनायक, वाईएसआर कांग्रेस के नेता जगन मोहन रेड्डी और बसपा प्रमुख मायावती से भी बात की। साथ ही अकाली दल और टीडीपी नेताओं को भी संदेश भेजा गया है कि इस चुनाव को सर्वसम्मति से करवाने में सहयोग करें।

रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नेतृत्व में हुई भारतीय जनता पार्टी की संसदीय बोर्ड की बैठक में राजग उम्मीदवार के रूप में श्री राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) के नाम की घोषणा पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की। श्री राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) तमिलनाडु में भाजपा के अध्यक्ष रह चुके हैं और राज्यपाल के रूप में उनके पास लंबा प्रशासनिक अनुभव है। जगदीप धनखड़ के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देने के बाद से यह पद खाली है।

उपराष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नौ सितंबर को होगा और उसी दिन मतगणना होगी। उम्मीदवार द्वारा नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 21 अगस्त है जबकि उम्मीदवार 25 अगस्त तक अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। उपराष्ट्रपति चुनाव में राज्यसभा के 233 निर्वाचित सांसद, राज्यसभा में मनोनीत 12 सांसद और लोकसभा के 543 सांसद वोट डाल सकते हैं। इस तरह कुल 788 लोग वोट डाल सकते हैं।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए श्री राधाकृष्णन (CP Radhakrishnan) के नाम की घोषणा करते हुए कहा, ‘भाजपा सभी विपक्षी पार्टियों से बात करके निर्विरोध चुनाव करवाने की कोशिश करेगी। उनका समर्थन लेकर उपराष्ट्रपति पद का चुनाव निर्विरोध करवाने की कोशिश करेंगे। हम उनके संपर्क में है। हमारे वरिष्ठ नेताओं ने उनके नेताओं के साथ संपर्क किया है वहीं राजग के सभी घटक दल हमारे साथ

Tags: CP Radhakrishnan
Previous Post

योगी के मंत्री पहुंचे मऊ के MP-MLA कोर्ट, इस मामले में किया सरेंडर

Next Post

सलोनी हार्ट सेंटर हजारों परिवारों के जीवन में नई उम्मीद का संचार कर रहा है:-मुख्यमंत्री योगी

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

सप्ताह में एक दिन सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें मंत्रीगण: मुख्यमंत्री योगी

13/05/2026
Kedarnath
राष्ट्रीय

22 दिनों में 5.23 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन, बेहतर व्यवस्थाओं से श्रद्धालुओं में उत्साह, प्रशासन की हो रही सराहना

13/05/2026
cow
उत्तर प्रदेश

स्वदेशी उन्नत गोवंश से समृद्ध उत्तर प्रदेश बना रही योगी सरकार

13/05/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम योगी ने दी प्रतीक यादव के पार्थिव शरीर को पुष्पांजलि, भावुक नजर आई अपर्णा यादव

13/05/2026
PM Modi
Main Slider

ईंधन बचत को लेकर PM मोदी की पहल, काफिले में शामिल वाहनों की संख्या घटाई

13/05/2026
Next Post
cm yogi

सलोनी हार्ट सेंटर हजारों परिवारों के जीवन में नई उम्मीद का संचार कर रहा है:-मुख्यमंत्री योगी

यह भी पढ़ें

IPL 2204: CSK vs GT

IPL 2024: आज भिड़ेंगे पुराने दुश्मन, CSK से फाइनल का बदला लेने उतरेंगे गिल

26/03/2024
bse sensex

शेयर बाजार ने मारी लंबी छलांग, सभी क्षेत्र हरे निशान पर हुए बंद

19/01/2021
moonglets

नाश्ते में बनाएं हेल्दी मूंग की दाल का मूंगलेट

10/10/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version