• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर नवरात्र से शुरू होगा मिशन शक्ति : योगी

Desk by Desk
12/10/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
cm yogi

cm yogi

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं के प्रति अपराध की जड़ पर प्रहार किए जाने की जरूरत पर बल देते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि राज्य मेें महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के सम्बन्ध में एक अभियान शारदीय नवरात्रि से लेकर बासंतिक नवरात्रि तक चलाया जायेगा।

श्री योगी ने कहा कि अभियान के पहले चरण में महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के सम्बन्ध में व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगे जबकि दूसरे चरण में अभियान को आपरेशन के रूप में संचालित किया जायेगा।

शारदीय नवरात्रि के दौरान पूजा पंडालों व रामलीला स्थलों पर कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति हिंसा आदि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के सम्बन्ध में जागरूकता सृजित करने वाली लघु फिल्मों और नुक्कड़ नाटकों आदि का प्रदर्शन किया जाए: मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी pic.twitter.com/CYVgs3WqJu

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 11, 2020

महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के सम्बन्ध में गृह विभाग के एक प्रस्तुतीकरण के अवसर पर उन्होंने कहा कि अभियान से सम्बन्धित सभी विभाग सोमवार शाम तक अपने द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की एक विशद रूपरेखा तैयार कर प्रस्तुत करें। प्रस्तुतीकरण के दौरान मुख्यमंत्री ने विमेन पावर लाइन ‘1090’ तथा सेफ सिटी परियोजना के अन्तर्गत सम्पादित कार्यों के सम्बन्ध में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि ‘1090’ की कार्यवाही को और प्रभावी बनाया जाए तथा महिला/बालिका की संतुष्टि तक प्रकरण की माॅनीटरिंग की जाए।

राजमाता विजयाराजे सिंधिया की स्मृति में पीएम मोदी 12 अक्टूबर को जारी करेंगे सिक्का

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा एवं सशक्तिकरण अभियान का एक सर्वस्वीकार्य नामकरण किया जाए। साथ ही, ‘लोगो’ भी तैयार किया जाए। उन्होंने पहले चरण मे व्यापक जागरूकता कार्यक्रम के लिए ‘मिशन शक्ति’ तथा प्रवर्तन कार्यवाही सम्बन्धी द्वितीय चरण के लिए ‘आपरेशन शक्ति’ नाम का सुझाव दिया।

मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath जी ने अपने सरकारी आवास पर महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के सम्बन्ध में गृह विभाग के प्रस्तुतीकरण का अवलोकन किया एवं आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। pic.twitter.com/hr7GEhBWFY

— CM Office, GoUP (@CMOfficeUP) October 11, 2020

श्री योगी ने कहा कि अन्तर्विभागीय समन्वय की अभियान की सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में इंसेफ्लाइटिस पर नियंत्रण में अन्तर्विभागीय समन्वय की भूमिका की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रभावी अन्तर्विभागीय समन्वय इस अभियान को भी सफल बना सकता है। उन्होंने कहा कि अभियान को सामान्य दिनचर्या को प्रभावित किए बगैर संचालित कराया जाए। अभियान के दौरान विभागीय तथा अन्तर्विभागीय स्तर पर कार्यक्रमों के संचालन की माॅनीटरिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। अभियान का लक्ष्य प्रदेश की सभी महिलाओं एवं बालिकाओं सहित 24 करोड़ प्रदेशवासियों तक पहुंचना होना चाहिए।

संतकबीरनगर : मेंहदावल थाने में जर्जर बैरक की छत ढही, बाल-बाल बचे पुलिसकर्मी

उन्होने कहा कि शारदीय नवरात्रि के दौरान पूजा पण्डालों व रामलीला स्थलों पर कन्या भ्रूण हत्या, महिलाओं के प्रति हिंसा आदि अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के सम्बन्ध में जागरूकता सृजित करने वाली लघु फिल्मों और नुक्कड़ नाटकों आदि का प्रदर्शन किया जाए। यह माध्यम व्यापक जागरूकता में बड़ी भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के दौरान कोविड-19 के प्रोटोकाॅल के सम्बन्ध में जागरूकता का कार्यक्रम भी किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अभियान के साथ विभिन्न इच्छुक स्वयंसेवी, व्यावसायिक, संगठनों और संस्थाओं को भी जोड़ा जाए। संवाद बनाकर अधिकाधिक संस्थाओं को जोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जनसहभागिता से ही जन आन्दोलन बनता है। इसके दृष्टिगत व्यापक जनसहभागिता के प्रयास किए जाने चाहिए।

Tags: 24ghante online.comcm yogiHathras casepolitical newsuttar pradesh news in hindiहाथरस केस
Previous Post

नवरात्रि में नौ देवियों का स्वरूप और उपासना करने से क्या-क्या मिलता है वरदान

Next Post

जानें आखिर वनवास के दौरान पीले रंग के कपड़े क्यों पहनती थीं माता सीता?

Desk

Desk

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
ram sita

जानें आखिर वनवास के दौरान पीले रंग के कपड़े क्यों पहनती थीं माता सीता?

यह भी पढ़ें

kalyan

राजनीति में नकल अध्यादेश और बाबरी मस्जिद विध्वंस बना कल्याण सिंह की पहचान

21/08/2021

माफियाओं पर कार्रवाई होती है, अखिलेश के पेट में दर्द होता है : शाह

27/01/2022

सीएम पुष्कर ने मुख्य सचिव से फोन पर की बात, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी

17/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version