• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपा नेता व पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या, कई लोग हिरासत में

Writer D by Writer D
03/04/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, गोरखपुर, राजनीति
0
brijesh singh

भाजपा नेता व पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के गुलरिहा थाना क्षेत्र के नरायनपुर के पूर्व प्रधान व भाजपा के सेक्टर प्रभारी बृजेश सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की रात गांव के बाहर गोली मारकर हत्‍या  कर दी। घटना के वक्त वह गांव से अपने शहर वाले मकान पर लौट रहे थे। बृजेश सिंह इस बार पंचायत चुनाव में प्रधान पद के दावेदार थे।

शनिवार को पर्चा दाखिला की तैयारी कर रहे थे। घटना की जानकारी होने पर मेडिकल कालेज पहुंचे परिवारीजनों, रिश्तेदारों और समर्थकों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। फोर्स के साथ पहुंचे एसएसपी ने जल्द घटना का पर्दाफाश करने का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। भाजपा नेता की हत्या चुनावी रंजिश में किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।

अब चुनाव नहीं लड़ेंगी ट्रांसजेंडर प्रत्याशी, बोलीं- वेश्या के तौर पर पेश किया……

जानकारी के मुताबिक नरायनपुर गांव के पूर्व प्रधान (52) वर्षीय बृजेश सिंह का मेडिकल कालेज रोड पर मोगलहा के पास भी आवास है। ग्राम प्रधान की सीट अनारक्षित होने पर इस बार उन्होंने गांव से प्रधानी की दावेदारी पेश की थी। शनिवार को नामांकन करने के लिए बृजेश ने पर्चा भी खरीद लिया था।

शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब गांव में जनसंपर्क करने के बाद बृजेश सिंह बाइक से मोगलहा स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। तभी गांव के बाहर घेरकर बदमाशों ने उनके सीने और सिर में गोली मार दी।

बंगाल चुनाव: जहां अमित शाह ने किया था रोड शो, उसी इलाके से मिले 41 क्रूड बम

गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग बृजेश सिंह को तुरंत मेडिकल कालेज ले गए जहां डाक्टरों ने उन्‍‍‍‍‍हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों, रिश्तेदाराें और समर्थकों ने कानून-व्यवस्था को लचर बताते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया।

एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि हत्या किसने और क्यों की इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्‍‍‍‍‍‍‍होंने जल्द ही घटना के पर्दाफाश का दावा किया हैं।

Tags: crime newsgorakhpur newsup news
Previous Post

अब चुनाव नहीं लड़ेंगी ट्रांसजेंडर प्रत्याशी, बोलीं- वेश्या के तौर पर पेश किया……

Next Post

गौशाला की आड़ में चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री, दस करोड़ की शराब बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev Sai
राजनीति

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हरिनाम संकीर्तन नामयज्ञ में हुए शामिल

10/05/2026
Murder
क्राइम

TMC नेता की हत्या, परिवार ने BJP पर लगाए आरोप

10/05/2026
Yogi Cabinet Expansion
Main Slider

योगी कैबिनेट का दूसरा विस्तार आज, इन नए चेहरों की होगी एंट्री

10/05/2026
pm modi
राजनीति

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री विजय को बधाई दी

10/05/2026
PM Modi
कर्नाटक

बेंगलुरु में PM मोदी का कांग्रेस पर तीखा वार, महिलाओं को लेकर कही बड़ी बात

10/05/2026
Next Post
Illegal liquor factory

गौशाला की आड़ में चल रही थी अवैध शराब की फैक्ट्री, दस करोड़ की शराब बरामद

यह भी पढ़ें

Life Imprisonment

मात्र 20 कार्यदिवस में बलात्कारी को मिली उम्रकैद की सजा

18/02/2023
Nitish Cabinet

नीतीश कुमार की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव 

03/08/2022

वजन करना है कम, तो सोने से पहले जरूर पिएं ये ड्रिंक्स

22/07/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version