• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

पुलिस की गिरफ्त से हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाना BJP नेता को पड़ा भारी, जारी हुए पोस्टर

Writer D by Writer D
03/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कानपुर, क्राइम, ख़ास खबर
0
bjp leader narayan bhadauriya

bjp leader narayan bhadauriya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस की गिरफ्त में आए हिस्ट्रीशीटर को छुड़ाने का मामला बढ़ गया है। पुलिस ने बीजेपी नेता नारायण भदौरिया को आरोपी बनाया है। अब हिस्ट्रीशीटर के साथ ही बीजेपी नेता नारायण भदौरिया की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। साथ ही नारायण भदौरिया की फ़ोटो जारी करके सूचना देने की अपील की गई है।

कानपुर पुलिस का कहना है कि वांछित व इनामिया अपराधी मनोज को पुलिस अभिरक्षा से छुड़ाए जाने के मामले में पुलिस को कई वीडियो मिले, ज़िनमें से सात आरोपियों की पहचान कर ली गई है। बाकी आरोपियों की तस्वीर जारी की जा रही है, अगर किसी को इनके बारे में कोई जानकारी हो तो पुलिस को बता सकते हैं।

क्या है पूरा मामला

नौबस्ता थाना क्षेत्र के उस्मानपुर में भाजपा दक्षिण जिला मंत्री नारायण सिंह भदौरिया का जन्मदिन एक निजी गेस्ट हाउस में मनाया जा रहा था। जन्मदिन के कार्यक्रम में शहर के विभिन्न थानों में गंभीर धाराओ में वांछित अपराधी मनोज सिंह भी पहुंचा था, जिसकी सूचना पुलिस को लगी। नौबस्ता थाने की पुलिस टीम भाजपा नेता के कार्यक्रम में पहुंची।

कानपुर पुलिस हत्या के प्रयास में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह को गिरफ्तार कर अपने साथ ले जाने लगी। इसकी सूचना जैसे ही नारायण भदौरिया को लगी तो वो अपने सामर्थको के साथ सड़क पर पहुंचे और पुलिस की जीप को चारों ओर से घेर लिया और हिस्ट्रीशीटर को छोड़ने की बात करने लगे। पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर को छोड़ने से मना कर दिया।

जेल में बंद बाबा राम रहीम की बिगड़ी तबीयत, PGI में भर्ती

इसके बाद भाजपा नेता और उसके समर्थक भड़क गए और पुलिस से झड़प पर उतारू हो गए। इसी बीच कुछ ने जीप में बैठे हिस्ट्रीशीटर को जीप से उतारकर भगा दिया। इस दौरान पुलिस भाजपा नेताओं के सामने पूरी तरह से बेबस नजर आई। हिस्ट्रीशीटर मनोज सिंह पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, बलात्कार जैसी गंभीर धाराओं में 34 मुकदमे दर्ज हैं।

वहीं हिस्ट्रीशीटर को भगाने वाले भाजपा दक्षिण जिला मंत्री नारायण भदौरिया का भी आपराधिक इतिहास है। नारायण पर धारा 307, 308 जैसी गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इस पूरे मामले का वीडियो पुलिस का हाथ लगा। इस वीडियो के आधार पर अब बीजेपी नेता और उनके कार्यकर्ताओं पर शिकंजा कसा जा रहा ।

Tags: bjp leader narayan bhadauriyacrime newslannpur policeup news
Previous Post

जेल में बंद बाबा राम रहीम की बिगड़ी तबीयत, PGI में भर्ती

Next Post

भगोड़े मेहुल चोकसी को बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार चलाएगी राष्ट्रचेतना का महाभियान, देश के अमर नायकों की कथा का होगा मंचन

01/06/2026
CM Vishnudev Sai
Main Slider

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

01/06/2026
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

01/06/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

01/06/2026
CM Yogi reviewed the situation after visiting Maa Shakumbhari.
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने सहारनपुर में मां शाकुम्भरी का दर्शन के बाद की समीक्षा

01/06/2026
Next Post
mehul choksi

भगोड़े मेहुल चोकसी को बड़ा झटका, कोर्ट ने रद्द की जमानत याचिका

यह भी पढ़ें

पीएम मोदी

खराब अर्थव्यवस्था के बीच एक साल में 36 लाख बढ़ी PM मोदी की संपत्ति, जानिए कैसे

15/10/2020
CM Yogi

Mission Shakti: नए भारत का नया उत्तर प्रदेश कह रहा सफलता की नई कहानी

16/10/2023
aatmnirbhar bharat

प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार कर रहा है गोराडीह का रंजन

08/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version