• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मेधावी छात्र ही देश के भविष्य निर्माता: केशव प्रसाद मौर्य

Writer D by Writer D
01/06/2026
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya

Meritorious students are the future builders of the country: Keshav Maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के ‘मार्स हॉल’ में आयोजित भव्य “मेधावी छात्र सम्मान समारोह 2026” में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस गरिमामयी कार्यक्रम में माध्यमिक, बेसिक एवं संस्कृत शिक्षा बोर्ड के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट सफलता के लिए स्कूटी, मेडल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

रिकॉर्ड समय में परीक्षा और परिणाम: डबल इंजन सरकार की उपलब्धि

समारोह को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री  केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में क्रांतिकारी बदलाव आए हैं। उन्होंने शिक्षा विभाग की पीठ थपथपाते हुए कहा कि आज हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाओं को मात्र 15 कार्य दिवसों में सफलतापूर्वक संपन्न कराना और उतनी ही तीव्र गति से पारदर्शी परीक्षाफल घोषित करना विभाग की एक ऐतिहासिक और सराहनीय उपलब्धि है।

कल्याण सिंह जी के ‘नकल मुक्त’ विज़न को मिल रही है गति

अपने संबोधन में उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह जी को याद करते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश को ‘नकल मुक्त परीक्षा’ का एक मज़बूत मॉडल दिया था। आज उनके सुपौत्र और राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  संदीप सिंह उसी विरासत और शिक्षा विभाग के दायित्व को पूरी निष्ठा से संभाल रहे हैं। उन्होंने कैबिनेट मंत्री श्रीमती गुलाब देवी जी और  संदीप सिंह की जोड़ी की सराहना करते हुए कहा कि दोनों ने मिलकर प्रदेश की माध्यमिक और बेसिक शिक्षा व्यवस्था को बहुत ही बेहतर और सुचारू तरीके से आगे बढ़ाया है।

शिक्षा के बुनियादी ढांचे का सुदृढ़ीकरण

प्रदेश में हुए विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए  केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने बताया कि छात्रों को बेहतर माहौल देने के लिए बुनियादी ढांचे पर रिकॉर्ड काम हुआ है। प्रदेश में लगभग 41 नए राजकीय इंटर कॉलेजों की स्थापना की गई है, जबकि 215 नवीन निर्माण कार्यों को सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है। इससे ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों के बच्चों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही मिल सकेगी।

मेधावियों के नाम से चमकेंगे हैं गांवों के रास्ते

छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने अपने एक विशेष प्रयास का ज़िक्र किया। उन्होंने कहा: मैंने व्यक्तिगत रूप से प्रयास कर यह व्यवस्था सुनिश्चित की थी कि हमारे प्रदेश के मेधावी छात्रों के नाम पर उनके गांवों के संपर्क मार्गों (सड़कों) का निर्माण कराया जाए। जब इन रास्तों से लोग गुजरेंगे, तो हमारे बच्चों की प्रतिभा और उनकी मेहनत पूरे गांव और क्षेत्र के लिए गौरव का प्रतीक बनेगी।

उज्ज्वल भविष्य की कामना

समारोह के समापन पर उप मुख्यमंत्री (Keshav Maurya) ने सभी पुरस्कृत बच्चों, उनके अभिभावकों और गुरुजनों को बधाई दी। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि आज के ये होनहार बच्चे ही कल के आत्मनिर्भर भारत और विकसित उत्तर प्रदेश के सच्चे निर्माता बनेंगे।

Tags: Keshav maurya
Previous Post

ए.के. शर्मा के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने रचा इतिहास, पीएम सूर्यघर पर मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

Next Post

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

Writer D

Writer D

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Major security lapse during CM Yogi's visit.
Main Slider

सीएम योगी के दौरे के दौरान बड़ी सुरक्षा चूक, काफिले के पास बिजली के तारों में हुआ तेज धमाका

04/09/2026
Next Post
CM Vishnudev Sai

वर्षों तक विकास से वंचित रहे क्षेत्र में अब विकास की नई गाथा लिखी जा रही है : मुख्यमंत्री साय

यह भी पढ़ें

Illegal Liquor

आबकारी विभाग ने अवैध शराब से भरा वाहन किया जब्त

13/04/2024
CM Yogi

ममता दीदी की चिंता, हिंदू अधिक हुए तो सड़कों पर कैसे होगी इफ्तारी: सीएम योगी

25/04/2026
Sawan

मनचाहा वर पाने के लिए रखें सावन सोमवार के व्रत, जानें पूजा विधि

29/06/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version