Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

घर से बुलाकर भाजपा नेता की हत्या, TMC पर लगा आरोप

murder

murder

बंगाल के पूर्व मेदनीपुर जिले के भगवानपुर थाना अंतर्गत मोहम्मदपुर इलाके में रविवार तड़के एक भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। घटना को लेकर इलाके में तनाव का माहौल है। इस बीच भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर शरू हो गया है। पुलिस हत्याकांज की पड़ताल में जुटी है।

मृत भाजपा नेता का नाम चंदन माइती (38) उर्फ संटू बताया गया है। वह भगवानपुर पूर्व मंडल के पार्टी प्रमुख थे। चंदन के परिवार के लोगों ने बताया कि शनिवार रात चंदन अपने घर पर थे तभी उन्हें एक फोन आया और वे घर से बाहर निकले। इसके बाद वे रातभर घर नहीं लौटे। चिन्ताग्रस्त परिवार के लोगों ने चंदन की तलाश शुरू की और मामले की सूचना भगवानपुर थाने को दी गई।

रविवार तड़के खून से लथपथ चंदन को उनके घर से थोड़ी दूर पर पाया गया। चंदन के परिजन चंदन को पहले भगवानपुर ग्रामीण अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उनकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें तमलुक अस्पताल स्थानांतरित करने की सलाह दी लेकिन तमलुक अस्पताल जाने के क्रम में चंदन ने दम तोड़ दिया।

CM योगी का अखिलेश पर जोरदार तंज, बोले- बबुआ ट्विटर ही वोट भी दे देगा….

पुलिस के अनुसार धारदार हथियारों से घायल कर चंदन की हत्या की गई है। स्थानीय भाजपा नेताओं का आरोप है कि इस हत्या के पीछे तृणमूल कांग्रेस का हाथ है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुप्रकाश गिरी ने भाजपा के आरोपों को खारिज करते हुए कहा है कि भाजपा के अंदरूनी विवाद में चंदन की हत्या हुई है।

खबर लिखे जाने तक इस मामले में किसी के गिरफ्तारी की सूचना नहीं थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी थी।

Exit mobile version