Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

यौन उत्पीड़न के आरोपी भाजपा विधायक इस्तीफे दें, करायें डीएनए जांच : कांग्रेस

BJP MLA Mahesh Negi

नैनीताल। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को यौन उत्पीड़न के आरोपी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक महेश नेगी (BJP MLA Mahesh Negi) के खिलाफ प्रदर्शन किया और उनका पुतला फूंका। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।

सीतापुर : विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर जानलेवा हमला, दो पुलिसकर्मी घायल

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महिला कांग्रेस की अध्यक्ष व पूर्व विधायक सरिता आर्य के नेतृत्व में तल्लीताल डांठ में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में वक्ताओं ने भाजपा सरकार को महिला विरोधी करार देते हुए उससे महिला उत्पीड़न बंद करने की मांग।

वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार में राज्य में महिलाओं की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगे हैं। एक विधायक पर महिला ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाये हैं। भाजपा एक ओर बेटी बचाओ का नारा देती है वहीं उसके विधायक द्वारा एक महिला का उत्पीड़न किया जा रहा है। पार्टी ने विधायक महेश नेगी के इस्तीफे के साथ ही डीएन जांच की मांग की।

Exit mobile version