• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी सांसद मनसुख वसावा का यू टर्न, वापस लिया इस्तीफा

Writer D by Writer D
30/12/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, गुजरात, राजनीति, राष्ट्रीय
0
BJP MP Mansukh Vasava

बीजेपी सांसद मनसुख वसावा ने वापस लिया इस्तीफा

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गुजरात के भरूच से भारतीय जनता पार्टी के सांसद मनसुख वसावा को मना लिया गया है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी से मुलाकात के बाद मनसुख वसावा ने अपना इस्तीफा वापस लेने का फैसला कर लिया है। दोनों नेताओं की करीब 45 मिनट तक मीटिंग चली, जिसके बाद मनसुख वसावा ने बीजेपी छोड़ने का अपना निर्णय वापस ले लिया है।

मनसुख वसावा ने बीमारी को वजह बताते हुए पार्टी से अपना इस्तीफा दिया था। वसावा ने ये फैसला ऐसे वक्त में लिया था जब पिछले एक महीने से वो इको-सेंसिटिव जोन और आदिवासी लड़कियों की खरीद-फरोख्त को लेकर चिट्ठी लिख रहे थे। दूसरी तरफ ये भी माना जा रहा था कि मनसुख वसावा ने एक आईएएस अधिकारी से नाराज के चलते इस्तीफा देने का फैसला किया था।

श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

मनसुख वसावा गुजरात बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता हैं। वो 6 बार के सांसद हैं। 63 साल के मनसुख वसावा का राजनीतिक करियर काफी लंबा रहा है। 1994 में वसावा सबसे पहले गुजरात विधानसभा का चुनाव जीतकर विधायक बने थे। उन्हें गुजरात सरकार में डिप्टी मिनिस्टर भी बनाया गया था।

इसके बाद उन्होंने 1998 में भरूच सीट से लोकसभा का चुनाव जीता। ये चुनाव उनके बेहद खास था क्योंकि इसके बाद उनकी किस्मत चमक गई और वो लगातार भरूच से चुनाव जीतते चले गए। इसका असर ये हुआ कि जब 2014 में चुनाव जीते तो केंद्र में बनी मोदी सरकार में उन्हें मंत्री बनाया गया। हालांकि, 2019 में वो मोदी कैबिनेट में जगह नहीं बना सके।

इस्तीफा देने के बाद मनसुख वसावा ने कहा था कि उनकी पार्टी और सरकार से कोई शिकायत नहीं है. मेरे करीबी दोस्त भी जानते हैं कि मैं पिछले लंबे समय से बीमार चल रहा हूं. मैंने पार्टी को पहले भी इस मामले में जानकारी दी थी. बहरहाल, फिलहाल ये विवाद निपट गया है. जनवरी में राज्य में स्थानीय निकाय के चुनाव हैं, ऐसे में सीएम विजय रुपाणी की कोशिश ने डैमेज कंट्रोल जरूर कर लिया है.

Tags: bjp mp mansukh vasavaGujrat CM Vijay Rupanigujrat politicNational newspoltical newssgujrat news
Previous Post

श्रीनगर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर, सर्च ऑपरेशन जारी

Next Post

घर से बुलाकर बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Murder

घर से बुलाकर बदमाशों ने युवक की गोली मारकर की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

यह भी पढ़ें

Three thugs were arrested and sent to jail

हरियाणा के दो तस्कर गिरफ्तार, 18 लाख का अवैध गांजा बरामद

01/10/2023
murder

अवैध संबंध के शक में पति ने की थी हत्या

26/01/2023
Sushmita Sen boyfriend Rohman Shawl

बॉयफ्रेंड रोहमन के साथ सुष्मिता सेन ने सेलिब्रेट की एनिवर्सरी

29/07/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version