Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव, हुए आइसोलेट

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसकी जानकारी उन्होंने रविवार को खुद ट्वीट करके दी है। हालांकि उनकी तबीयत ठीक है। इसके साथ ही नड्डा ने पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आए लोगों से खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाने को कहा है।

उन्होंने ट्वीट में लिखा कि कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है, डॉक्टर्स की सलाह पर होम आइसोलेशन में सभी दिशा- निर्देशो का पालन कर रहा हूं। मेरा अनुरोध है, जो भी लोग गत कुछ दिनों में संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं।

कृषि कानूनों का विरोध किसानों का नहीं विपक्ष का है: अनुप्रिया पटेल

जेपी नड्डा हाल ही में पश्चिम बंगाल से लौटे हैं, जहां उनके काफिले पर पथराव होने के बाद प्रदेश की ममता बनर्जी सरकार और केंद्र के बीच तनाव चल रहा है। नड्डा के काफिले पर 10 दिसंबर की सुबह तृणमूल कांग्रेस के कथित कार्यकर्ताओं ने तब हमला किया था जब वह भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करने दक्षिण 24 परगना जिला स्थित डायमंड हार्बर जा रहे थे।

Exit mobile version