• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजपाईयों ने कभी शहादत नहीं दी, वो शहीदों का सम्मान करना क्या जानें : अखिलेश

Writer D by Writer D
09/08/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

काकोरी शहीद स्मारक के आयोजन को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार का ढोंग करार देते हुये समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की स्वतंत्रता संग्राम में कोई भूमिका नहीं थी।

श्री यादव ने सोमवार को कहा कि भाजपा और उसके मूल संगठन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का स्वतंत्रता आंदोलन में कोई सम्बंध नहीं था। काकोरी शहीद स्मारक का आयोजन भाजपा का ढोंग है। भाजपाईयों ने कभी शहादत नहीं दी, वो शहीदों का सम्मान करना क्या जानें। भाजपा सामाजिक सद्भाव के खिलाफ काम करती है। अंग्रेजों की तरह भाजपा की कोशिश समाज का विघटन करने की रहती है। इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर उन्होने कहा कि नौ अगस्त 1942 को महात्मा गांधी के आव्हान पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूआत हुई थी। गांधी जी ने इस मौके पर करो या मरो का मंत्र दिया था। उन्होंने हर हिन्दुस्तानी से यह भी कहा था कि वह अपने को आजाद समझे। यह ऐसा आंदोलन था जिसमें देश का हर वर्ग स्वतः स्फूर्त सक्रिय था। समाजवादी विचारधारा के नेता श्री जयप्रकाश नारायण, डाॅ राममनोहर लोहिया, अरुणा आसिफ अली आदि ने आंदोलन का नेतृत्व सम्हाला था।

उन्होने कहा कि अगस्त क्रांति के शहीदों का सपना देश में किसान, मजदूर और युवाओं का राज स्थापित करना था। जिससे सभी को हक व सम्मान का जीवन हासिल हो सके। इस सपने को साकार करने की जिम्मेदारी समाजवादी पार्टी की है। जिस तरह समाजवादियों ने अगस्त क्रांति, जेपी आंदोलन के दौरान अग्रणी भूमिका अदा की थी उसी तरह आज भी उस परम्परा को आगे बढ़ाते हुए समाजवादी भी एकजुट होकर संवैधानिक मूल्यों को बचाने तथा उन्हें पुनः स्थापित करने की ऐतिहासिक भूमिका का निर्वहन करेंगे।

श्री यादव ने कहा कि आज देश में दो तरह की विचारधाराओं में टकराव है। एक तरफ लोकतंत्र है तो दूसरी तरफ अपने को सर्वोपरि दिखाने की सत्ता लिप्सा। इसमें तय करना है कि हमें किधर जाना है। आज देश के समक्ष जो समस्याएं और चुनौतियां हैं उनके समाधान का रास्ता सिर्फ समाजवादी विचारधारा के पास ही है।

Tags: akhilesh yadavLucknow News
Previous Post

CM योगी मंगलवार को करेंगे बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का हवाई सर्वे

Next Post

यूपी में 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 23 नये मामले आये : प्रसाद

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post
Amit Mohan

यूपी में 24 घंटे के दौरान कोरोना संक्रमण के 23 नये मामले आये : प्रसाद

यह भी पढ़ें

शीत लहर जारी Cold wave continues

श्रीनगर की डल झील के कुछ हिस्से जम गए , नावें खड़ी करना हुआ मुश्किल

20/12/2020
Christmas

देश के इन शहरों में देखने को मिलती हैं क्रिसमस की धूम, बनाएं घूमने का प्लान

23/12/2025
इंग्लैंड टीम में स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी Stuart Broad returns to England team

इंग्लैंड टीम में स्टुअर्ट ब्रॉड की वापसी, टीम किया में चार बदलाव

12/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version