• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आरएसएस के निर्देशों पर चलती है भाजपा : अखिलेश

Desk by Desk
25/08/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी(सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) सरकार पर राष्ट्रीय स्वयं सेवक संध के निर्देश पर चलने का आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी नफरत और समाज को बांटने वाली हरकतों को भाजपा छोड़ने का नाम नहीं लेगी क्योंकि उसी के सहारे उसकी सम्पूर्ण राजनीति संचालित होती है।

श्री यादव ने सोमवार को यहां जारी बयान में कहा कि भाजपा को आरएसएस निर्देशित करता है जिसका स्वतंत्रता आंदोलन के मूल्यों से कोई नाता रिश्ता नहीं रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार ने जनता को अनावश्यक मुद्दों में उलझाकर राज्य का बहुत अहित किया है। भाजपा अपनी नफरत और समाज को बांटने वाली हरकतों को भाजपा छोड़ने का नाम नहीं लेगी क्योंकि उसी के सहारे उसकी सम्पूर्ण राजनीति संचालित होती है।

बाप-बेटे की जोड़ी ने NCERT की छह करोड़ नकली किताबें छाप कर लगाया 500 करोड़ का चूना

उन्होंने कहा कि भाजपा का अहंकार इन दिनों सिर चढ़कर बोल रहा है। अपने अहंकार में भाजपा नेतृत्व ने भाषा और आचरण की मर्यादा को तिलांजलि दे दी है और राजनीति की गरिमा से भी खिलवाड़ करने में संकोच नहीं किया है। भाजपा नेतृत्व का संविधान और लोकतंत्र की व्यवस्थाओं में भी भरोसा नहीं रह गया है इसीलिए ऐसे दुस्साहसपूर्ण दावे किए जा रहे हैं कि उनकी सरकार हमेशा सत्ता में बनी रहेगी। लोकतंत्र में तो हर पांच वर्ष बाद जनता अपने जनप्रतिनिधियों-सांसदो, विधायकों का चुनाव करती है। जबरन सत्ता पर काबिज रहने का दावा तो संविधान के अनुरूप आचरण के विपरीत तानाशाही मानसिकता की साजिश का संकेत देता है।

श्री यादव ने कहा कि पिछले दिनों कन्नौज की एक घटना की बिना किसी संदर्भ के सत्तारूढ़ दल के शीर्ष नेतृत्व ने चर्चा की। इसमें जिस भाषा का इस्तेमाल हुआ उससे राजनीति की साख को भी बट्टा लगा। पद का अन्यथा इस्तेमाल सत्ता के दुरूपयोग की अवांछित दुर्घटना ही मानी जाएगी।

वैष्णो देवी दर्शन के लिए जारी हुई नई गाइडलाइन, कोरोना निगेटिव रिपोर्ट दिखाना हुआ अनिवार्य

उन्होंने कहा कि सच तो यह है कि भाजपा सरकार की हर मोर्चे पर विफलता जग जाहिर है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है, कोरोना संक्रमण थम नहीं रहा है, अफसरशाही बेलगाम है और सत्ता दल के विधायक-सांसद भी अपनी सरकार के कामों पर उंगली उठा रहे हैं। इस सबसे त्रस्त मुख्यमंत्री ने वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव का सहारा लेकर अपने विरोध की दिशा मोड़ने का घटिया प्रयास किया है। लेकिन तब भी न तो वह जनता को बहका पाए थे और नहीं उसके वोट हथिया पाए थे। उनका ब्रम्हास्त्र अब उन्हीं के पास वापस आएगा।

श्री यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री को सत्य का आचरण का पालन करना चाहिए। उत्तर प्रदेश में ऐसी पहली सरकार है जो सत्य के अलावा कुछ भी बोलती रहती है। लोकतंत्र में सरकारें संविधान के आधार पर ही चलती है। पर यहां तो भाजपा ने संविधान के प्रति सम्मान भाव को ठेस पहुंचाने का इरादा जाहिर कर दिया है। भाजपा को यह हमेशा स्मरण रखना चाहिए कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि होती है। जनता भाजपा का चाल, चरित्र और चेहरा बहुत अच्छी तरह पहचान चुकी है।

Tags: 24ghante online.comAkhilesh Yadav's attackAkhilesh Yadav's attack on UP governmentAkhilesh Yadav's attack on Yogi governmentAkhilesh Yadav's emotional tweetNational newsnews in hindipolitical newsअखिलेश यादव का भावुक ट्वीटअखिलेश यादव का यूपी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का योगी सरकार पर हमलाअखिलेश यादव का हमला
Previous Post

हमे कोरोना से भी लड़ना है और संचारी रोगों पर भी प्रभावी अंकुश लगाना है : योगी

Next Post

संतान की खुशी के लिये सूर्य भगवान की ऐसे करें उपासना

Desk

Desk

Related Posts

CM Yogi addressed a public meeting in Wazirganj.
बिहार

लालू यादव के शासन में 60 से अधिक जातीय नरसंहार और 30 हजार से अधिक अपहरण हुएः योगी

05/11/2025
Former DGP Brijlal shocked everyone by sharing horrific stories of mafia rule.
उत्तर प्रदेश

जहां कभी माफिया मुख्तार अंसारी का था कब्ज़ा, वहीं आज गरीबों को मिला अपना घर: बृजलाल

05/11/2025
CM Vishnudev
Main Slider

छत्तीसगढ़ अब सिर्फ अन्नदाता नहीं, बल्कि पोषण और नवाचार का बन रहा है वैश्विक ब्रांड: CM विष्णुदेव

05/11/2025
Juvenile Home
Main Slider

दरभंगा के बालसुधार गृह से 12 बाल कैदी फरार, मचा हड़कंप

05/11/2025
CM Bhajanlal Sharma
राजनीति

गुरुनानक देव जी ने सभी को समान माना: मुख्यमंत्री शर्मा

05/11/2025
Next Post
Surya Shashti upay

संतान की खुशी के लिये सूर्य भगवान की ऐसे करें उपासना

यह भी पढ़ें

curd capsicum vegetable

कभी भी बनाएं ये टेस्टी सब्जी, सीखिए बनाने का तरीका

16/06/2025
CM Dhami

जनता का हित हमारे लिए सर्वोपरि: सीएम धामी

24/03/2023

मुख्यमंत्री पुष्कर ने अटल जी को दी श्रद्धांजलि

25/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version