• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

चुनाव के बाद बीजेपी ने जनता को महंगाई का रिटर्न गिफ्ट देना किया शुरू: अखिलेश

Writer D by Writer D
24/03/2022
in उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh

Akhilesh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि चुनावी लाभ के लिए अब तक कीमतों पर रोक लगाए बैठी भाजपा (BJP) ने जनता को महंगाई की ‘रिटर्न गिफ्ट‘ (Return Gift) देना शुरू कर दिया है।

श्री यादव ने गुरूवार को जारी बयान में कहा कि भाजपा के सत्ता में आते ही गरीब, मजदूर, मध्यमवर्ग पर महंगाई की मार दोगुनी हो गई है। डीजल-पेट्रोल, पढ़ाई, दवाई, रसोईगैस, खाना-पीना सब महंगा हो गया है। तानाशाह बन बेतहाशा दाम बढ़ोत्तरी करने वाली भाजपा की जुमलों से इतर यही सच्चाई है।

उन्होने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनावों में खूब झूठे वादे किए और लोगों को गुमराह किया गया। भाजपा ने होली और दीवाली में मुफ्त सिलेण्डर का वादा किया था। अभी होली आई पर किसी को मुफ्त सिलेण्डर नहीं मिला। ग्रामीण क्षेत्रों में बहुप्रचारित उज्ज्वला योजना पूरी तरह विफल हो गई और महंगी रसोई गैस की वजह से फिर घरों में चूल्हा जलने लगा है।

जनता को भाजपा सरकार ने दिया महंगाई का एक और उपहार : अखिलेश यादव

सपा अध्यक्ष ने कहा कि जब-जब भाजपा सत्ता में आई है, महंगाई में खूब वृद्धि हुई है। 16 महीनों में रसोई गैस के सिलेण्डर के दाम 356 रूपए बढ़े हैं। नोटबंदी, कोरोना महामारी, विध्वंसक आर्थिक नीतियों की वजह से जनसामान्य की आय बढ़ी नहीं बल्कि जो बचा खुचा धन था उसे भी महंगाई ने खा लिया है। लखनऊ और पटना में रसोईगैस सिलेण्डर के दाम हजार रूपये के पार हो गये है।

अखिलेश यादव ने लोकसभा सीट से दिया इस्तीफा, विधानसभा में बनेंगे विपक्ष के नेता

उन्होने कहा कि वास्तव में भाजपा को जनता की कतई परवाह नहीं है, उसकी प्राथमिकता में पूंजीघरानों का हित साधन है। पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस के दामों में भारी बढ़ोत्तरी से पूंजीपतियों की तिजोरी भरी जा रही है। गरीब का पैसा लूट कर बड़े-बड़े लोग विदेश भाग गए। गरीब की जेब पर डाका डाल कर जश्न मनाना ही भाजपा का असली चरित्र है।

Tags: akhilesh yadavakhilesh yadav newsakilesh yadav tweetLucknow Newspolitical newsup news
Previous Post

बीजेपी नेताओं ने राज्यपाल आनंदीबेन से मिलकर पेश किया सरकार बनाने का दावा

Next Post

योगी के शपथ को लेकर दुल्हन की तरह सजी राजधानी, योगीमय हुआ सोशल मीडिया

Writer D

Writer D

Related Posts

Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मौसम आपदाओं से निपटने के लिए यूपी में मजबूत होगी चेतावनी प्रणाली

23/05/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

श्रमिक राज्य की प्रगति की सबसे बड़ी शक्ति, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना सरकार की प्राथमिकता : मुख्यमंत्री योगी

23/05/2026
Cow Protection
उत्तर प्रदेश

राष्ट्रशक्ति और आर्थिक समृद्धि का नया मॉडल बन रहा गो संरक्षण

22/05/2026
CM Dhami
Main Slider

मुख्यमंत्री धामी बोले-देवभूमि में सड़कों पर नमाज़ नहीं होने देंगे, कानून से ऊपर कोई नहीं

22/05/2026
Next Post

योगी के शपथ को लेकर दुल्हन की तरह सजी राजधानी, योगीमय हुआ सोशल मीडिया

यह भी पढ़ें

अलीगढ़-गजरौला के बीच ट्रेन संचालन की जिम्मेदारी महिला कर्मियों के हाथ

08/03/2022
Vakil Ahmed

50 हजार के इनामी बदमाश को STF ने प्रतापगढ़ से धर दबोचा

21/05/2021
Anand Bardhan

आढ़त बाजार शिफ्टिंग के लिए निर्धारित कैलेण्डर का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव

30/05/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version