• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

योगी के शपथ को लेकर दुल्हन की तरह सजी राजधानी, योगीमय हुआ सोशल मीडिया

Writer D by Writer D
24/03/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। तिरंगे की रोशनी से सजे चौक चौराहे, दुकानों पर भगवा रंग से लहराते झंडे, प्रधानमंत्री मोदी और योगी के बड़े-बड़े कटआउट, फूलों से सजे मंदिर, अयोध्या से लेकर अवध तक और काशी से लेकर मथुरा तक उत्तर प्रदेश में हर जगह का नजारा एक सा है। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम में शुक्रवार को होने वाले शपथ (Oath) ग्रहण समारोह का साक्षी हर कोई बनना चाहता है।

ऐसे में अपने लोकप्रिय नेता योगी आदित्यनाथ (Yogi) को एक बार फिर से मुख्यमंत्री की शपथ (Oath) लेने वाले इस विशेष दिन के लिए उप्र के लोगों में बेहद उत्साह देखने को मिल रहा है। लखनऊ के सभी मंदिरों में एक ओर शुक्रवार की सुबह जहां सीएम योगी के लिए विशेष पूजा अर्चना की जाएगी तो वहीं व्यापारी मंडल की ओर से शपथ के बाद मिठाई बटवाने के इंतजाम किए गए हैं। युवा से लेकर महिलाएं, बुजुर्ग से लेकर व्यापारियों में शपथ ग्रहण को लेकर बेहद उत्साह नजर आ रहा है।

Know Who Is Ramapati Shastri Who Will Administer The Oath Of Office To 403  MLAs Of UP | Ramapati Shastri Profile: जानें- कौन हैं रमापति शास्त्री जो  चुने गए हैं यूपी के

राजधानी लखनऊ में होने वाले भव्य शपथ ग्रहण समारोह में देश की तमाम बड़ी शख्सियतें जुटेंगी। सर्वाधिक आबादी वाले यूपी के लोगों के साथ यह दिन यूपी के बाहर के लोगों के लिए भी उतना ही खास है। यूपी में पर्यटन, सुरक्षा, निवेश, रोजगार और विकास को जिस तरह से पिछले पांच सालों में पंख लगे हैं उसको देख अपार संभावनाओं वाले यूपी पर सबकी निगाहें टिकी हैं।

विधायक दल के नेता चुने गए योगी, बोले- 5 साल में सुशासन और सुरक्षा का माहौल बनाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस शपथ ग्रहण समारोह में जहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मौजूद रहेंगे वहीं दूसरे प्रदेशों के मुख्यमंत्री भी इस सुनहरे पल के साक्षी बनेंगे। इन मेहमानों के स्वागत के लिए स्टेडियम से लेकर 500 मीटर दायरे की भव्य सजावट लोगों के उत्साह को बढ़ा रही है। स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ 200-200 मीटर का क्षेत्र प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होर्डिंग्स से पट गया है। अमौसी एयरपोर्ट से स्टेडियम तक 150 वर्टिकल गार्डन एवं स्टेडियम के आसपास चार हजार गमलों की व्यवस्था की गई है।

लखनऊ के इकाना स्‍टेडियम में ऐसा क्‍या खास है जहां सीएम योगी का होगा शपथ  ग्रहण समारोह | Lucknow Ekana International Cricket Stadium Specialty, where  CM Yogi Adityanath will take oath as

स्वागत के लिए जगह-जगह लगे होर्डिंग्स

शपथ ग्रहण समारोह के लिए स्टेडियम से लेकर 500 मीटर दायरे की भव्य सजावट मंत्र-मुग्ध कर रही है। स्टेडियम के मुख्य प्रवेश द्वार के दोनों तरफ 200-200 मीटर का क्षेत्र प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा, केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होर्डिंग्स से पट गया है। मुख्य प्रवेश द्वार के बाएं तरफ मोदी की एक साथ मीन होर्डिंग्स को लगाया गया है। पहली होर्डिंग्स में मोदी ग्रे कलर की सदरी, दूसरी में बंद गले के सूट एवं तीसरी में भगवा कुर्ता पहने शपथ ग्रहण समारोह में आने वाले लोगों के अभिवादन की मुद्रा में हैं।

योगी की दूसरी ‘ताजपोशी’ पर जलेंगे दीप-बजेंगे ढोल नगाड़े, फूटेंगे पटाखे

राजभवन में पीएम मोदी से मुलाकात से लेकर शपथग्रहण के मंच तक, ये लाइन दर्शाती  है योगी सरकार 2.0 की इच्छाशक्ति

सोशल मीडिया पर चल रहे हैशटैग और गाने

शपथ को लेकर सोशल मीडिया पर मोदी-योगी के साथ कई आर्कषक हैशटैग चल रहे हैं, जिसमें आ गए महाराज जी छा गए महाराज जी, यूपी में फिर से भाजपा सरकार, योगी मय हुआ यूपी, योगी ही उपयोगी, जय भाजपा आ गई भाजपा जैसे हेशटैग। वहीं योगी जी आए हैं, जो राम को लाए हैं, बाबा का बुलडोजर जैसे गीत लोगों में और भी उत्साह भर रहे हैं।

योगी 2.0 के शपथ ग्रहण पर मंदिर में दो घंटे तक बजेंगे घंटे, होंगी आरतियां

ये खास मेहमान बढ़ाएंगे शपथ ग्रहण समारोह की शोभा

योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण समारोह में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू, मणिपुर, हिमाचल प्रदेश, त्रिपुरा, गोवा, असम, कर्नाटक, गुजरात समेत दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही टाटा ग्रुप के एन चन्द्रशेखरन, आदित्य बिरला ग्रुप के कुमार मंगलम बिरला, महिन्द्रा ग्रुप के आन्नद महिंद्रा जैसे बड़े उद्योगपति भी शामिल होंगे।

इसके अलावा देश के विभिन्न तीर्थ स्थलों के धर्माचार्यों और साधु-संतों तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों को भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

Tags: ekana stadiumLucknow Newsoath ceremonyoath ceremony of yogiup newsyogi 2.0Yogi News
Previous Post

चुनाव के बाद बीजेपी ने जनता को महंगाई का रिटर्न गिफ्ट देना किया शुरू: अखिलेश

Next Post

शपथ ग्रहण: विधायक सुरेन्द्र मैथानी संस्कृत में लेंगे शपथ

Writer D

Writer D

Related Posts

Share Market
Business

शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

18/05/2026
Garden
Main Slider

घर के गार्डन में घास-फूस हटाने के लिए आजमाए ये उपाय

17/05/2026
Love
Main Slider

प्यार के मामले में सबसे आगे होती है ये 4 राशि वाले, जानें कहीं आपकी राशि भी तो नहीं

17/05/2026
Kundali
Main Slider

कुंडली के दोषों को इन उपायों से करें दूर

17/05/2026
Sawan
Main Slider

ऐसे करें रुद्राक्ष असली है या नकली

17/05/2026
Next Post

शपथ ग्रहण: विधायक सुरेन्द्र मैथानी संस्कृत में लेंगे शपथ

यह भी पढ़ें

russia_inflation_

रूस और यूक्रेन युद्ध के बीच लगातार बढ़ रही हैं महंगाई

04/03/2022
Corona

देश में कोरोना के 2827 नए मरीज, इतने हुए रोगमुक्त

12/05/2022
Mayawati

न्यूनतम आय गारंटी योजना राजस्थान सरकार का राजनीतिक स्टंट: मायावती

24/07/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version