Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा उपाध्यक्ष राधा मोहन का लखनऊ में भव्य स्वागत, सीएम योगी से की मुलाकात

Radha Mohan Singh

Radha Mohan Singh

उत्‍तर प्रदेश का प्रभारी बनाए जाने के बाद मंगलवार को पहली बार लखनऊ आये भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उपाध्‍यक्ष राधा मोहन सिंह का भव्य स्वागत किया गया।

श्री सिंह ने पार्टी के दिवंगत नेता एवं बिहार और मध्‍य प्रदेश के राज्‍यपाल रहे लालजी टंडन के आवास पर पहुंचकर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बाद में वह पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव सिंह के साथ मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के आवास पहुंचे और बातचीत की।

CM योगी से मिले बॉलीवुड के मिस्टर खिलाड़ी, फिल्म सिटी पर की चर्चा

पार्टी सूत्रों ने बताया कि श्री सिंह बुधवार को भाजपा के प्रदेश और क्षेत्रीय पदाधिकारियों की एक बैठक को संबोधित करेंगे। यह बैठक सुबह 11 बजे से राज्‍य मुख्‍यालय में होगी। प्रदेश प्रभारी पार्टी कार्यालय में आयोजित अन्य संगठनात्मक बैठकों में भी शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि राधा मोहन सिंह आज दोपहर एक बजे लखनऊ चौधरी चरण सिंह हवाईअड्डे पहुंचे जहां पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह व अन्य पार्टी पदाधिकारियों और प्रमुख नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Exit mobile version