• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आजम-अखिलेश का टूटा तिलिस्म, रामपुर-आजमगढ़ में खिला कमल

Writer D by Writer D
26/06/2022
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, रामपुर
0
bjp

BJP victory in Rampur-Azamgarh

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने लोकसभा के उपचुनाव में बड़ी जीत दर्ज की है। आजमगढ़ से दिनेश लाल यादव और रामपुर से घनश्याम लोधी सांसद चुन लिए गए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi), प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने जीत पर खुशी जाहिर की है। इसका श्रेय कार्यकर्ताओं और जनता को दिया है।

2019 में लोकसभा के आम चुनाव में आजमगढ़ (Azamgarh) से सपा मुखिया अखिलेश यादव और रामपुर संसदीय क्षेत्र से सपा के कद्दावर नेता आजम खान 9Azam Khan) को जीत मिली थी। सपा के खाते से अब यह दोनों सीटें निकल गयी हैं। सियासी गलियारे में सपा की हार और भाजपा की जीत के कारणों पर चर्चा शुरू हो गयी है।

दरअसल सपा के मुखिया अखिलेश यादव को पूरा भरोसा था कि आजमगढ़ में मुसलमान और यादव फैक्टर से वह चुनाव जीत जाएंगे। वह चुनाव प्रचार में कड़ी मेहनत करते नहीं दिखाई दिए। रामपुर की सीट तो स्थायी रूप से सपा की मानी जा रही थी।

आजम के किले में बीजेपी ने लगाई सेंध, 42 हजार वोटों से जीते घनश्याम लोधी

दूसरी तरफ भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों से लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता चुनाव प्रचार के लिए मैदान में डटे रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं चुनाव प्रचार करने गए। चुनावी सभाएं की। जनता को भाजपा की डबल इंजन की सरकार से होने वाले विकास का संदेश दिया। संदेश देने में भी वह सफल रहे।

सांसद बनने के बाद आजमगढ़ नहीं गए थे अखिलेश

2019 के लोकसभा चुनाव में सपा से अखिलेश यादव और भाजपा से भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ उम्मीदवार थे। अखिलेश सांसद बने। सांसद बनने के बाद आजमगढ़ की जनता के बीच वह अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराने में असफल रहे।

रामपुर के बाद आजमगढ़ भी हुआ भगवा, निरहुआ ने लहराया जीत का परचम

दूसरी ओर निरहुआ आजमगढ़ आते रहे। भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव के दौरान इन मुद्दों को उठाया भी। जिस यादव और मुसलमान के बल पर सपा अपनी जीत पक्की मान रही थी, वह इस चुनाव में बिखर गया और आजमगढ़ में कमल खिल गया।

यह रहा आजमगढ़ लोकसभा सीट का सियासी इतिहास

1952 से 1971 तक लगातार चार लोकसभा चुनाव कांग्रेस के अलगू राय शास्त्री, कालिका सिंह, राम हरष यादव और चंद्रजीत यादव ने जीत दर्ज की। 1977 के लोकसभा चुनाव में पहली बार कांग्रेस से इतर जनता पार्टी के राम नरेश यादव ने जीत दर्ज की। इसके बाद 1978 में हुए लोकसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस की मोहसिना किदवई ने बाजी मारी। 1980 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर जनता पार्टी (सेक्युलर) के उम्मीदवार चंद्रजीत यादव ने जीत दर्ज की। वहीं 1984 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के संतोष सिंह को जीत मिली। 1989 में पहली बार इस सीट पर बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के राम कृष्ण यादव चुनाव जीते।

उपचुनाव में जीत पर बोले सीएम योगी, जनता ने अराजकता को नकारा

जनता दल के टिकट पर चंद्रजीत यादव 1991 में एक बार फिर जीत दर्ज करके लोकसभा पहुंचे। 1996 के लोकसभा चुनाव में सपा से रमाकांत यादव लोकसभा पहुंचे। वहीं 1998 के लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार अकबर अहमद डंपी को जीत मिली। 1999 और 2004 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के रमाकांत यादव जीते। 2008 के लोकसभा चुनाव में अकबर अहमद डंपी जीते तो 2009 के में रमाकांत यादव भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़े और उन्हें जीत मिली। 2014 में मुलायम सिंह यादव और 2019 में अखिलेश यादव को जीत मिली। 2022 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव विधायक चुने जाने के बाद सांसदी से इस्तीफा दिया और अब इस पर हुए उप चुनाव में समाजवादी पार्टी को करारी शिकस्त मिली है।

Tags: By election resultselection result 2022Lucknow Newsup news
Previous Post

भाजयुमो ने आपातकाल के शूरवीरों के सम्मान में संगोष्ठी का किया आयोजन

Next Post

यू-ट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला के विवादित आखिरी गीत ‘SYL’

Writer D

Writer D

Related Posts

PM Modi
Main Slider

कांग्रेस ने बोडोलैंड के साथ विश्वासघात किया, भाजपा ने दिलाई स्थायी शांति: प्रधानमंत्री

13/03/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

कृषि के साथ ऊर्जा उत्पादन की दिशा में भी आगे बढ़ें किसान: ए के शर्मा

13/03/2026
Registry
उत्तर प्रदेश

रजिस्ट्री से पहले मालिकाना हक की जांच, संपत्ति विवादों पर लगाम लगाने की तैयारी

13/03/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी के निर्देश पर इकबालपुर चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित

13/03/2026
Tanning
Main Slider

धूप से काले हो गए हाथ, अपनाएं ये घरेलू उपचार

13/03/2026
Next Post
Sidhu Musewala

यू-ट्यूब ने हटाया सिद्धू मूसेवाला के विवादित आखिरी गीत 'SYL'

यह भी पढ़ें

Dead Body

फंदे पर लटकता मिला विवाहिता का शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

09/09/2021
CM Dhami

धामी सरकार की बड़ी सौगात, सहकारी समितियों में 33 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित करने को मंजूरी

22/06/2024
Uddhav Thackeray

उद्धव ठाकरे के आवास में मिला चार फीट लंबा किंग कोबरा, मचा हड़कंप

07/08/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version