• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

निर्लज्ज होकर भाजपा लोकतंत्र को लूटना चाहती है : अखिलेश यादव

Desk by Desk
05/12/2020
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव में इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक सीट के लिए मतगणना के दौरान बवाल हुआ है। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा नेताओं की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। अखिलेश का कहना है कि भाजपा लोकतंत्र को निर्लज्ज होकर लूटना चाहती है।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है, “विधान परिषद के चुनाव में सपा की जीत व अपनी हार से बौखलाए भाजपाइयों ने मतगणना में घपले की कोशिश में झांसी की पुलिस पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस पर हमलावार भाजपाईयों की तुरंत गिरफ़्तारी हो। भाजपा लोकतंत्र को निर्लज्ज होकर लूटना चाहती है। यूपी में क़ानून-व्यवस्था पूरी तरह ठप्प है।

विधान परिषद के चुनाव में सपा की जीत व अपनी हार से बौखलाए भाजपाईयों ने मतगणना में घपले की कोशिश में झांसी की पुलिस पर जानलेवा हमला किया. पुलिस पर हमलावार भाजपाईयों की तुरंत गिरफ़्तारी हो। भाजपा लोकतंत्र को निर्लज्ज होकर लूटना चाहती है। झांसी में मतगणना केंद्र पर पहुंचे भाजपा के विधायक राजीव सिंह पारीछा और रवि शर्मा के साथ-साथ महानगर अध्यक्ष और पूर्व महानगर अध्यक्ष पुलिस से भिड़ गए।

इस हफ्ते तेजी के बावजूद अभी भी 7000 रुपये सस्ता है सोना

बता दें कि झांसी में चल रही इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक विधान परिषद सीट के लिए मतगणना पूरी होने के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मान सिंह यादव की बढ़त ने भाजपा के खेमे में हलचल पैदा कर दी। भाजपा के विधायक और कार्यकर्ता आक्रोश में आ गए। मतगणना केंद्र पर पहुंचे भाजपा के विधायक राजीव सिंह पारीछा और रवि शर्मा के साथ-साथ महानगर अध्यक्ष और पूर्व महानगर अध्यक्ष पुलिस से भिड़ गए। इतना ही नहीं मतगणना केंद्र के बाहर सड़क पर धरने पर बैठे दोनों भाजपा विधायकों ने झांसी में हो रही मतगणना में लगे अफसरों और कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मतों की गिनती में बड़े पैमाने पर धांधली की जा रही है। भाजपा प्रत्याशी यज्ञदत्त शर्मा के वोटों को अवैध करार दिया जा रहा है, जिसके चलते उनकी पार्टी का प्रत्याशी काफी पिछड़ गया है। वहीं कांग्रेस के नेताओं ने भी झांसी मामले का वीडियो ट्वीट कर योगी सरकार पर निशाना साधा है।

भाजपा विधायक के समर्थकों के साथ जबरन मतगणना केंद्र में घुसने के बाद पुलिस और भाजपा के विधायकों कार्यकर्ताओं को पदाधिकारियों से मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में भाजपाइयों ने पुलिस की लाठी छीन कर पुलिस पर ही वार करना शुरू कर दिया। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी जमीन पर गिर गए वायरलेस सेट भी मारपीट की घटना में जमीन पर गिर गया। मतगणना केंद्र के बाहर पुलिस और भाजपाईयों में हो रही मारपीट के बाद झांसी से लेकर लखनऊ का प्रशासन सकते में आ गया। मौके पर पहुंचे और एसएसपी ने हंगामा करने वाले भाजपाइयों को भरसक समझाने की कोशिश की लेकिन भाजपाईयों ने आरोप लगाया कि मतगणना में हुई धांधली के बाद उनके प्रत्याशी की हार हो सकती है।

सपा ने बीजेपी नेताओं पर लगाए आरोप

वहीं समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जबरन मतगणना केंद्र में भाजपा के विधायक जाकर बूथ कैपचरिंग करने की कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल उनका प्रत्याशी जीत गया है। जबरन भाजपा के विधायक प्रशासनिक अफसरों के साथ मिलकर उनके प्रत्याशी को हराने की कोशिश कर रहे हैं।

Tags: akhilesh yadav
Previous Post

किसान आंदोलन की सप्लाई प्रभावित होने से आधा हुआ कारोबार

Next Post

कई शहरों में सब्जियों का रेट हुआ आधा तो दिल्ली में बढ़ा

Desk

Desk

Related Posts

Blast at SBL Energy Limited
क्राइम

SBL एनर्जी लिमिटेड में भीषण विस्फोट, 17 लोगों की मौत; 18 गंभीर रूप से घायल

01/03/2026
Chandra Grahan
Main Slider

क्या होता है सूतक काल? जानें चंद्र ग्रहण से कितनी देर पहले होता है शुरू

01/03/2026
Holika Dahan
Main Slider

होलिका दहन पर लगा ग्रहण, जानें शुभ मुहूर्त

01/03/2026
CM Dhami
राजनीति

सीएम धामी ने हल्द्वानी में 147 करोड़ 28.56 लाख की 40 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

28/02/2026
CM Bhajan lal Sharma
राजनीति

राजस्थान सरकार ने तीन शहरों के बदल दिए नाम, माउंट आबू अब होगा आबूराज

28/02/2026
Next Post
vegitables

कई शहरों में सब्जियों का रेट हुआ आधा तो दिल्ली में बढ़ा

यह भी पढ़ें

This powerful phone of OnePlus will knock soon

जल्द ही दस्तक देगा OnePlus का ये दमदार फोन, जानिए स्पेसिफिकेशन्स

02/06/2021
CM Yogi

अधिकारी आमजन की पीड़ा सुनें और समय से निस्तारण करें : मुख्यमंत्री योगी

20/06/2024

टीईटी पेपर लीक करने वालों के घरों पर चलेगा सरकार का बुलडोजर : योगी

28/11/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version