• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
Advertisement
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

किसान आंदोलन की सप्लाई प्रभावित होने से आधा हुआ कारोबार

Desk by Desk
05/12/2020
in Categorized
0
The impact of the peasant movement

किसान आंदोलन

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। लॉकडाउन के चलते बेपटरी हुआ दिल्ली का कारोबार दिवाली के बाद जहां संभला था वहीं किसान आंदोलन के चलते यह फिर से बेपटरी हो गया है। आंदोलन के चलते बॉर्डर बंद हैं। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। आवक से लेकर आपूर्ति तक प्रभावित हुई है। इससे प्रमुख बाजारों में कारोबार 50 फीसदी तक नीचे गिर गया है।

इस आंदोलन के चलते दिल्ली को कारोबारी नुकसान तेज हो गया है। चैंबर्स ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री के मुताबिक अभी तक 300 करोड़ के कारोबारी नुकसान का अनुमान है। आंदोलन के कारण प्रभावित क्षेत्रों के ट्रांसपोर्टर माल नहीं ले रहे हैं, जो गया था, वह पहुंचा नहीं है। अगर आंदोलन लंबा खिंचा तो अधिक नुकसान होगा।

किसान आंदोलन का असर कश्मीरी गेट ऑटो पार्ट्स मार्केट पर पड़ा है। ग्राहकों की संख्या में कमी के चलते ऑटो पार्ट्स का कारोबार 50 फीसदी तक गिरा है, स्टॉक कम हुए हैं। कश्मीरी गेट ऑर्ट्स ट्रेडर्स एसोसिशन अपमा के महासचिव विनय नारंग के अनुसार आंदोलन के चलते पंजाब, हिमाचल, जम्मू-कश्मीर और हरियाणा से आने वाले ग्राहक बाजार में नहीं पहुंच रहे हैं। अपमा महासचिव विनय नारंग के अनुसार पंजाब के लुधियाना, जलाधंर, मोहाली, फगवाड़ा में टैक्टर्स के पार्ट्स बनते हैं। आंदोलन की वजह से आने वाले पार्ट्स में कमी आई है। स्टॉक भी कम हुआ है। नतीजतन 20 फीसदी तक भावों में बढ़ोतरी हुई है।

आलू के भाव जल्द होंगे 40 के नीचे, जानें क्या है रेट

सर्दियों का सीजन है। लुधियाना से आने वाले हौजरी में दिक्कत हो रही है। नतीजतन हौजरी कपड़ों की आवक 50 फीसदी तक गिर गई है। यह कारोबार प्रभावित हुआ है। सरोजनी नगर मिनी मार्केट एसोएिसशन के अध्यक्ष अशोक रंधावा के मुताबिक, दिवाली के सीजन में बेहतर कारोबार हुआ था, लेकिन आंदोलन के चलते स्टॉक नहीं है, न ही ग्राहक पहुंच रहे हैं। बाजार में व्यापक असर पड़ा है। दाम अभी स्थिर हैं।

किसान आंदोलन का असर किराना कारोबार पर भी पड़ा है। आंदोलन के चलते बंद हुई सड़कों की वजह से किराना के कई उत्पाद की आवक पंजाब, हरियाणा, हिमाचल और जम्मू-कश्मीर से नहीं हो रही है। कई आवक दिल्ली से इन राज्यों में भेजने में कारोबारियों को परेशानी हो रही है। इस वजह से कारोबार 40 फीसदी तक प्रभावित हुआ है। दिल्ली किराना कमेटी के अध्यक्ष विजय गुप्ता बंटी के मुताबिक, दिल्ली से इन राज्यों को दालें व मसालों की आपूर्ति की जाती हैं, जबकि वहां से चावल की आवक होती है। आंदोलन के चलते आपूर्ति-आवक बाधित हुई है।

Tags: Businessfarmer movementfarmersKisan andolanThe impact of the peasant movementकारेाबारकिसानकिसान आंदोलनकिसान आंदोलन का असर
Previous Post

आलू के भाव जल्द होंगे 40 के नीचे, जानें क्या है रेट

Next Post

निर्लज्ज होकर भाजपा लोकतंत्र को लूटना चाहती है : अखिलेश यादव

Desk

Desk

Related Posts

Categorized

दीपावली तक अमेठी को मिलेगी साइबर सुरक्षा की नई सौगात, 3.69 करोड़ से बन रहा अत्याधुनिक भवन अंतिम चरण में

05/10/2026
Suresh Khanna
Categorized

योगी के मुख्यमंत्री बनते ही लागू हुआ ‘रूल ऑफ लॉ’, यूपी का पूरा परिदृश्य 360 डिग्री बदला : सुरेश खन्ना

28/09/2026
CM Dhami
Categorized

60 साल शासन करने वाली कांग्रेस देश विदेश मे फैला रही अफवाह : धामी

10/09/2026
forehead
Categorized

माथे के कालेपन को ये नुस्खे कर देंगे गायब

28/06/2026
Vishnu Paudel
Categorized

नेपाल के पूर्व वित्त मंत्री विष्णु पौडेल अदालत में पेश, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बढ़ सकती है रिमांड

23/06/2026
Next Post
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

निर्लज्ज होकर भाजपा लोकतंत्र को लूटना चाहती है : अखिलेश यादव

यह भी पढ़ें

Ajay Pratap Singh

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को बड़ा झटका, राज्यसभा सांसद ने पार्टी से दिया इस्तीफा

16/03/2024
Bank Holidays

इस महीने13 दिन ही खुलेंगे बैंक, घर से निकलने से पहले देख लें हॉलिडे लिस्ट

01/08/2022
अखिलेश यादव

किसानों और बुनकरों के प्रति भाजपा सरकार का रवैया संवेदनशून्य : अखिलेश

05/09/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version