Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

लोकसभा चुनाव में भाजपा का होगा सफाया: अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

कोलकाता। समाजवादी पार्टी की कोलकाता में आयोजित दो दिवसीय कार्यकारिणी बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में देश से भाजपा का सफाया करने के लिए हमने पूरी प्लानिंग और तैयारी कर ली है। इसमें सहयोग के लिए सभी क्षेत्रीय राजनीतिक दलों से बातचीत चल रही है।

उन्होंने आगे कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग भाजपा की हार का कारण बनेगी। भाजपा जो आज कर रही है, वही काम पहले अपने विरोधियों के साथ कांग्रेस किया करती थी, इसलिए जो हाल देश की जनता ने कांग्रेस का किया है वही भाजपा का भी होगा। देश में महंगाई आसमान छू रही है बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही है।

SKM की ‘महापंचायत’ कल, दिल्ली में हुंकार भरेंगे लाखों किसान

सपा अध्यक्ष (Akhilesh Yadav) ने आगे कहा कि सपा इस बार अमेठी और रायबरेली से भी उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रही है। दो दिवसीय बैठक में निर्णय लिया गया है कि पार्टी बूथ स्तर को मजबूत करने के लिए काम करेगी। जाति गणना को मुद्दा बनाने के साथी अति पिछड़ों को साथ जोड़ने की मुहिम तेज की जाएगी। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर सपा चुनाव लड़ेगी।

Exit mobile version