• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपचुनावों में भाजपा को मिलेगा विकास के नाम पर वोट: CM भजनलाल

Writer D by Writer D
06/11/2024
in राजनीति, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
CM Bhajan Lal

CM Bhajan Lal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajan Lal) ने झुंझुनूं उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में बुधवार को भाजपा नेताओं की बैठक ली। उन्होंने कहा कि हम दिखावे के बिना निरंतर जन कल्याण के कार्य करते हैं। प्रदेश में 10 माह पहले हमारी सरकार बनी थी, तब से अब तक सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में बिना किसी भेदभाव के विकास की गंगा बहाई है। उपचुनाव वाले क्षेत्रों में कांग्रेस पार्टी ने उसके राज में वहां की जनता को विकास से वंचित रखा था। कांग्रेस राज में तो सिर्फ माफियाओं और घोटालेबाजों ने लूट मचा रखी थी। अब जनता कांग्रेस पार्टी को वोट से वंचित रखकर सबक सिखाएगी।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने कहा कि 10 महीने के छोटे समय में विकास के ऐतिहासिक काम किए हैं, जिससे कांग्रेस की नींव हिल चुकी है और जनता का हमारी सरकार पर विश्वास दृढ़ हुआ है। इसलिए विधानसभा उपचुनाव में इस बार कांग्रेस के जातिवाद के एजेण्डे पर भाजपा सरकार का विकास का एजेण्डा भारी है।

मुख्यमंत्री (CM Bhajan Lal) ने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों में युवाओं को न्याय दिलाने के लिए एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए 190 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए हमारी सरकार संकल्पित है। हमने 90 हजार पदों पर भर्तियों का मार्ग प्रशस्त किया है, इससे प्रदेश के युवाओं में रोजगार पाने की उम्मीद की किरण जागी है।

भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं उपचुनाव के संबंध में ली बैठक

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा v ने कहा कि जिन मुद्दों पर कांग्रेस वर्षों तक राजनीति करती रही है, उन मुद्दों पर हमारी डबल इंजन सरकार समझौते कर तेजी से उन्हें धरातल पर उतारने का कार्य कर रही है। इसलिए भाजपा को इन उपचुनावों में विकास के नाम पर वोट मिलेगा व ऐतिहासिक जीत होगी। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के एमओयू को धरातल पर लाने के लिए हमारी सरकार पूरी तरह समर्पित होकर कार्य कर रही है। ये निवेश राजस्थान को विकसित राजस्थान बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।

बैठक में सैनिक कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेम सिंह बाजौर, प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी, विधायक विक्रम जाखल, अंशुमन भाटी, पूर्व जिलाध्यक्ष दशरथ सिंह शेखावत, भाजपा नेता रणवीर गुढा, राजीव सिंह, कुबेर सिंह सहित भाजपा के नेता उपस्थित रहे।

Tags: CM Bhajan Lalrajasthan news
Previous Post

भजनलाल शर्मा ने झुंझुनूं उपचुनाव के संबंध में ली बैठक

Next Post

देशभर में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव

Writer D

Writer D

Related Posts

Yogi govt will celebrate Maharishi Valmiki Jayanti
उत्तर प्रदेश

7 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकार

05/10/2025
Viksit UP
उत्तर प्रदेश

योगी पर भरोसे से बढ़ी ‘विकसित यूपी’ की चाह, पहली बार खुलकर अपने सुझाव दे रहे ग्रामीण युवा

05/10/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने की ऊर्जा विभाग की समीक्षा बैठक, खुले ट्रांसफार्मर और लटके तारों पर जताई कड़ी नाराजगी

05/10/2025
Deepotsav
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी के मार्गदर्शन में अयोध्या दीपोत्सव 2025 की तैयारियाँ तेज़

05/10/2025
CM Dhami participated in the Martyrs' Honor Ceremony in Lansdowne
Main Slider

सैन्य धाम अमर आत्माओं का प्रतीक, आने वाली पीढ़ियों को करेगा प्रेरित : मुख्यमंत्री

05/10/2025
Next Post
Chattisgarh Rajyotsav

देशभर में दूसरे नंबर पर ट्रेंड कर रहा छत्तीसगढ़ का राज्योत्सव

यह भी पढ़ें

Malini Awasthi

मालिनी अवस्थी के ‘साइयां मिले लरकइया’ गाने ने मचाई धूम,लाखों लोगों ने देखा वीडियो

11/02/2021

यूपी सरकार ने 12 जेल अधीक्षकों का किया तबादला, यहां देखिए लिस्ट

26/06/2021
murder

देवर संग मिलकर भाभी ने प्रेमी को दिया मौत का तोहफा, शव के किए 12 टुकड़े

20/12/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version