• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्ता के नशे में चूर भाजपा कार्यकर्ता कानून व्यवस्था के लिए खतरा : अखिलेश

Desk by Desk
28/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता के नशे में चूर भाजपा कार्यकर्ता कानून व्यवस्था के लिए खतरा बन गए हैं। उन्होने कहा कि सत्ता संरक्षित अपराधियों को खुली छूट मिली हुई है। मुख्यमंत्री के बहुचर्चित बयान ‘ठोक दो‘ के अनुपालन में कभी पुलिस तो कभी जनता एक दूसरे को ठोक रही है। इस अव्यवस्था ने अराजकता का माहौल बना दिया है और लोगों की जिंदगी असुरक्षित हो गई है।

उन्होने कहा कि कन्नौज में होली के पावन पर्व पर रूपए मांगने पर भाजपा विधायक के बेटे ने मजदूर को बंदूक की बट से पीटकर अधमरा कर दिया। गरीब आदमी अपनी आवाज उठाए और अपना हक मांगे तो भाजपा नेता को यह नागवार गुजरता है। भाजपाई सत्तामद में अंधे हो गए हैं।

देश में अगर यही व्यवस्था चलती रही तो देश फिर गुलाम बन जाएगा: अखिलेश यादव

श्री यादव ने कहा कि मथुरा में आरएसएस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस वालों को पीट दिया। आए दिन भाजपाई खाकी की शान तार-तार करते रहते हैं। कई अन्य स्थानों पर भी ऐसी घटनाएं घटी हैं जिसमें अंततः पुलिस वालों को ही दण्डित होना पड़ा। भाजपा की सरकार आने के बाद सन् 2017 से पुलिस कर्मियों की हत्या का दौर जारी है। आगरा में एक एसआई की मौत अभी भूली नहीं है।

पुलिस हिरासत में मौतों के मामले में उत्तर प्रदेश नम्बर एक पर है। निर्दोषों के फर्जी एनकाउण्टर की कई घटनाएं घट चुकी हैं। मानवाधिकार आयोग बारम्बार राज्य सरकार को नोटिसें भेजता रहता है। पर सरकार उन पर गूंगी बहरी बन जाती है। अभी आजमगढ़ निवासी जियाउद्दीन की पुलिस हिरासत में मौत हुई है। कुछ मामलों में तो पुलिस कर्मियों को इस सम्बंध में सजा भी हो चुकी है।

जिसके ऊपर मुकदमे होंगे, वही इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा : अखिलेश यादव

उन्होने कहा कि आज जो हालात हैं उनमें प्रदेश में किसी की भी इज्जत या जान माल सुरक्षित नहीं रह गया है। आए दिन हत्या, लूट, अपहरण की घटनाएं होती है। महिलाओं और बच्चियों के साथ दुष्कर्म में कमी नहीं हो रही है। कितनी ही बेटियों ने छेड़छाड़ और पुलिस की लापरवाही से तंग आकर आत्महत्या तक कर ली है। बंदिशों के बावजूद तेजाब के हमले हो रहे हैं। भाजपा राज में किसी गरीब, किसान, मजदूर की सुनवाई नहीं होती है। भाजपा विज्ञापनों में अपनी छवि दर्शाकर जनता को वास्तविक दशा के बारे में भ्रमित नहीं कर सकती हैं।

Tags: akhilesh yadavakhilesh yadav newspolitical newsSamajwadi partySapasapa newsUP Politics
Previous Post

प्रथम चरण में बंगाल में 26 और असम में 37 सीटें जीतेगी भाजपा : अमित शाह

Next Post

10वीं शताब्दी में चंद शासनकाल से खेली जा रही है कुमाउंनी शास्त्रीय होली

Desk

Desk

Related Posts

besan
Main Slider

गर्मियों में भी फेस में निखार लाएगा ये आटा`

24/05/2026
Shani Jayanti
Main Slider

कुंडली में शनि के कमजोर होने पर जीवन में होती हैं ऐसी भयंकर घटनाएं, करें उपाय

24/05/2026
Main Slider

सूर्य देव को अर्घ्य देते समय करें इस मंत्र का जाप, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति

24/05/2026
Sattu ke laddu
Main Slider

गर्मियों में ठंडक देंगे ये लड्डू, नोट करें आसान रेसिपी

24/05/2026
Chardham Yatra
राजनीति

चारधाम यात्रा में उमड़ा आस्था का सैलाब, 20 लाख के करीब पहुंचे श्रद्धालु

23/05/2026
Next Post
Kumauni Classical Holi

10वीं शताब्दी में चंद शासनकाल से खेली जा रही है कुमाउंनी शास्त्रीय होली

यह भी पढ़ें

MS Dhoni angry

धोनी-अंपायर कॉन्ट्रोवर्सी पर फैन्स-हेटर्स में छिड़ी जंग

14/10/2020
Murder

दो सगे भाइयों ने मिलकर कर दी तीसरे की हत्या

24/06/2023
illegal liquor arrested

अवैध शराब के 20 तस्कर गिरफ्तार

10/02/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version