• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जिसके ऊपर मुकदमे होंगे, वही इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा : अखिलेश यादव

Desk by Desk
20/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
अखिलेश यादव Akhilesh Yadav

अखिलेश यादव

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा प्रदेश सरकार ने तो मेरे ऊपर इसलिए मुकदमे दर्ज करा दिए हैं, क्योंकि प्रदेश की परंपरा बदल गई है। जिसके ऊपर मुकदमे होंगे, वही इस प्रदेश का मुख्यमंत्री बनेगा। इसके लिए मैं मुख्यमंत्री का धन्यवाद देना चाहता हूं। उन्होंने यह बात लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कही।

यूपी में हुए एनकाउंटर पर भी कई सवाल उठाए

इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने यूपी में हुए एनकाउंटर पर भी कई सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा फर्जी एनकाउंटर हुए हैं। राज्य में जाति और धर्म के आधार पर भी सबसे ज्यादा एनकाउंटर हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि योगी सरकार सपा शासन में किए गए विकास कार्यों को अपना बता रही है।

आईएसएसएफ विश्व कप में दिव्यांश सिंह पंवार ने जीता कांस्य पदक

योगी सरकार पर हमला बोलते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि कस्टोडियल डेथ भी सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में हुई है । एनएचआरसी की तरफ से सबसे ज्यादा नोटिस भी यूपी को ही दिए गए हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि प्रदेश में युवाओं के पास रोजगार नहीं है। यह सरकार सही तरीके से काम नहीं कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के साधन खत्म हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खुद अपने संकल्प पत्र को गीता के बराबर बताया था लेकिन उसका क्या हुआ? वो अब सपा के शासनकाल के कार्यों को अपना बता रहे है। शिलापट्ट को तोड़कर अपना लगा रहे है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर सपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

आजम खान के समर्थन में निकाली थी साइकिल यात्रा

बता दें कि अखिलेश यादव ने साल भर से जेल में बंद सांसद आजम खान के समर्थन में 12 मार्च को रामपुर से सपा की साइकिल यात्रा शुरू की थी, जो शनिवार को लखनऊ में समाप्त हो गयी, जिसके बाद अखिलेश यादव खुद इसका स्वागत किया।

क्या कहते हैं एनसीआरबी के आंकड़े?

साल 2020 के एनसीआरबी के डाटा के मुताबिक उत्तर प्रदेश में हर 2 घंटे में एक रेप का मामला रिपोर्ट किया जाता है. जबकि बच्चों के खिलाफ रेप का मामला हर 90 मिनट में रिपोर्ट हुआ है। एनसीआरबी के मुताबिक साल 2018 में उत्तर प्रदेश में रेप के कुल 4322 मामले दर्ज हुए थे। इसका सीधा मतलब है कि हर रोज करीब 12 रेप के मामले हो रहे थे। महिलाओं के खिलाफ 2018 में 59445 मामले दर्ज किए गए। जिसका अर्थ है कि हर रोज महिलाओं के खिलाफ हो रहे अपराध के मामले 162 रिपोर्ट किए गए। जोकि साल 2017 के मुकाबले 7 परसेंट ज्यादा हैं।

साल 2017 में महिलाओं के खिलाफ अपराध के कुल 56011 मामले दर्ज किए गए थे। यानी उस वक्त यह आंकड़ा हर दिन के हिसाब से 153 केस था। साल 2018 में नाबालिग बच्चियों के साथ रेप के कुल 144 मामले दर्ज किए गए। जबकि साल 2017 में यह आंकड़ा 139 था. साल 2017 अप्रैल में बीजेपी की सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहुत से ऐसे कार्यक्रम शुरू किए जिससे कि महिलाओं के खिलाफ अपराध के आंकड़े कम हो सके। एंटी रोमियो स्क्वॉड, मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रम इसीलिए शुरू किए गए।

 

Tags: akhilesh yadavcycle yatraLatest Lucknow PhotographsLatest Lucknow photosLucknow ImagesLucknow PhotosSamajwadi partysamajwadi party officeUP Assembly Election 2022up election 2022अखिलेश यादव
Previous Post

राहुल गांधी ने असम चुनाव में जारी किया घोषणा पत्र, बताया- जनता की आवाज

Next Post

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना

Desk

Desk

Related Posts

Jitendra Mishra
Main Slider

दोबारा अंदर आने नहीं देंगे… राम मंदिर ट्रस्ट के पहले CEO जितेंद्र मिश्रा मीडिया पर भड़के

04/09/2026
CJP spokesperson Ashutosh Ranka meets Akhilesh Yadav.
Main Slider

अखिलेश यादव से CJP प्रवक्ता की बंद कमरे में मुलाकात, बैठक ने बढ़ाया सियासी सस्पेंस

04/09/2026
home guard
Main Slider

यूपी में होमगार्ड भर्ती PET की तारीख बदली, अब 14 सितंबर से होगी परीक्षा

04/09/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

सीएम योगी ने कान्हा भक्ति स्तंभ मार्ग का किया लोकार्पण, नक्काशीदार स्तंभों के पास मंत्री संग ली सेल्फी

04/09/2026
Ninth board meeting of UP Braj Teerth Vikas Parishad under the chairmanship of CM Yogi
Main Slider

वृंदावन परिक्रमा मार्ग को बनाएं सुरक्षित, इस्तेमाल हों बारिश में न फिसलने वाले पत्थर: मुख्यमंत्री

04/09/2026
Next Post
इंग्लैंड ने टॉस जीता

इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण चुना

यह भी पढ़ें

भारी पड़ा भारत

अहमदाबाद में फिर इंग्लैंड पहले दिन ही पस्त, भारी पड़ा भारत

04/03/2021
CM Himanta Sarma

जुबीन गर्ग को जल्द मिलेगा न्याय: मुख्यमंत्री हिमंत सरमा

05/04/2026
IPL

IPL: धोनी की कप्तानी में चार बार चैंपियन बन चुकी चेन्नई सुपर किंग्स

08/03/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version