Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाजपा के आठवें उम्मीदवार ने दाखिल किया नामांकन, सपा में सेंध लगना तय

Sanjay Seth

BJP candidate Sanjay Seth filed nomination

लखनऊ। यूपी राज्यसभा चुनाव (Rajya Sabha Elections) में भाजपा ने आठवां प्रत्याशी संजय सेठ  (Sanjay Seth) को उतारने का एलान कर दिया है। इस निर्णय से प्रदेश में राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई हैं। भाजपा के आठवें प्रत्याशी संजय सेठ  (Sanjay Seth)  के मैदान में उतरने के बाद सपा विधायकों में सेंध लगना तय है। उन्होंने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया।

भाजपा के पास 290 वोट हैं। सात प्रत्याशियों की जीत के लिए 261 मत की आवश्यकता है। पार्टी के पास 29 वोट अतिरिक्त है। एक प्रत्याशी के लिए 37.3 वोट चाहिए। इस तरह भाजपा को आठवीं सीट के लिए 8 वोट और चाहिए। संजय सेठ (Sanjay Seth)  पुराने सपाई नेता है। वह सपा में सेंध लगाने का प्रयास करेंगे।

दरअसल, सपा विधायक पल्लवी पटेल (Pallavi Patel) ने पार्टी की तरफ से घोषित किए गए प्रत्याशियों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने कहा था कि हम पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यकों से वोट लेते हैं लेकिन राज्यसभा के प्रत्याशियों में इन वर्गों की अनदेखी की गई है। उन्होंने सपा प्रत्याशियों को वोट न करने का एलान किया है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि अपने आठवें प्रत्याशी के लिए भाजपा सपा में सेंध लगाने में कामयाब रहेगी।

अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा से राज्यसभा सीट के लिए दाखिल किया नामांकन

भाजपा (BJP) के सात प्रत्याशियों ने बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में नामांकन दाखिल कर दिया है। पार्टी ने नवीन जैन, साधना सिंह, आरपीएन सिंह, सुधांशु त्रिवेदी, तेजवीर सिंह, अमरपाल मौर्य और संगीता बलवंत बिंद को प्रत्याशी बनाया है।

Exit mobile version