• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

ऋषि और कृषि संस्कृति पर भाजपा का जोर

Writer D by Writer D
17/03/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ, विचार
0
BJP Working Committee

BJP Working Committee

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सियाराम पांडे ‘शांत’

उत्तर प्रदेश भाजपा की कार्यसमिति की बैठक कई मायने में महत्वपूर्ण रही। इसमें जहां योगी सरकार के चार साल की अच्छाइयों और बुराइयों पर गहन चिंतन-मनन हुआ, वहीं विपक्ष के  आरोपों का मुखरता से तार्किक आधार पर जवाब देने की रणनीति भी बनाई गई। पूर्व सरकारों ने क्या किया और योगी सरकार ने क्या किया, इस पर आंकड़ेवार रोशनी डाली गई। देश में दो ही संस्कृति रही है। ऋषि संस्कृति और कृषि संस्कृति। इन दोनों ही संस्कृतियों के तहत प्रदेश को आगे ले जाने की अवधारणा पर जोर दिया गया। सरकार की उपलब्धियों पर तो चर्चा हुई ही, उसके काम काज को और आसान और सुगम बनाने पर भी मंथन हुआ। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में  आयोजित भारतीय जनता पार्टी की एक दिवसीय बैठक में हर उन बिंदुओं पर चर्चा हुई जिससे  बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस बैठक का शुभारंभ किया तो  उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समापन।

इस उद्घाटन और समापन के बीच अगर कोरोना काल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  द्वारा कोरोना महामारी से निपटने के लिए 20 लाख करोड़ के रिकाॅर्ड और ऐतिहासिक पैकेज पर प्रकाश डाला गया तो आत्म निर्भर भारत योजना के जरिए आपदा को अवसर में बदलने की रणनीति पर  भी फोकस किया गया। इसके लिए क्वांटम जंप लगाने पर जोर  दिया गया। यह भी बताया कि कोरोना काल में यह जो आर्थिक पैकेज दिया गया है, वह 137 देशों की जीडीपी से अधिक और पाकिस्तान की जीडीपी के बराबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फाॅर लोकल की अपील,राशन पोर्टिबिलिटी के निर्णय, नई शि नीति, नई अर्थनीति की उद्घोषणा जैसे बिंदु तो प्रमुखता से उभरे ही, साथ ही यह भी बताने-जताने की कोशिश हुई कि केंद्र सरकार की हर योजना का उत्तर प्रदेश की धरती पर बढ़-चढ़ कर अनुपालन हुआ है।

CRPF से मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर, तीन AK-47 व इंसास रायफल बरामद

आस्था के सम्मान के धरातल पर भी योगी सरकार ने उल्लेखनीय काम किया है। सरकार ने चुनाव पूर्व जितनी भी घोषणाएं की है, उसमें से 80 प्रतिशत योजनाएं योगी सरकार पूर्ण कर चुकी है। खद्यान्न, गन्ना, चीनी, गेहूं, आलू,  मटर , आम, आंवला और दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में यूपी अव्वल है।  प्रतिभावान युवाओं की मदद के लिए सरकार ने निःशुल्क अभ्युदय कोचिंग शुरू की है। कौशल प्रशिक्षण जैसे कार्यक्रम वह पहले से ही चला रही है। अपराधियों को जेल भेजने, उनकी संपथ्ति ध्वस्त करने और जब्त करने के अभियान भी वह प्रमुखता से चला रही है।  इस बैठक में जहां योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली योगी आदित्यनाथ सरकार के चार वर्ष की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गया, वहीं आगे की रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। इस बैठक की खासियत यह रही कि योगी सरकार में होने वाली यह दूसरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह की अध्यक्षता में होने वाली यह पहली बैठक रही।  इससे पूर्व 11-12 अगस्त 2018 में तत्कालीन भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डाॅ. महेंद्र नाथ पांडेय की अध्यक्षता में मेरठ हुई थी।  तब 2019 का लोकसभा चुनाव सिर पर था। उस समय लोकसभा चुनाव को लेकर रणनीति बनाई गई थी। अब स्वतंत्र देव सिंह के कार्यकाल में प्रदेश कार्यसमिति की यह बैठक ऐसे समय  हुई  है, जब 2022 का विधानसभा चुनाव है और अभी त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव है जिसमें भाजपा को फतह हासिल करनी है।

प्री बोर्ड परीक्षा दे रही छात्रा की अचानक बिगड़ी तबीयत, मौत, स्कूल में मचा हड़कंप

आमतौर पर भाजपा अपनी राष्ट्रीय या प्रदेश कार्यसमितियों की बैठकों में विभिन्न ज्वलंत मुद्दों पर प्रस्ताव पास करती है। सरकार के कार्यों पर अपना दृष्टिकोण रखती  है। उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव होने जा रहे हैं। किसान आंदोलन की सियासी आंच पश्चिम उत्तर प्रदेश महसूस कर रहा है। ऐसे में यह  बैठक भी पूर्व बैठकों का अपवाद नहीं रही, उसमें राज्य के विभिन्न आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर विचार  हुआ।  प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में चुनावी तैयारियों की समीक्षा हुई और आगामी एजेंडा तय  किया गया। कोरोना महामारी के कारण  भाजपा कार्यसमिति की बैठक में विलंब अवश्य हुआ लेकिन जिस तरीके से कार्यसमति के समक्ष अनेक प्रस्ताव रखे गए। जिस तरह के बड़े और कड़े निर्णय लिए गए, उससे भाजपा की सोच-समझ, भविष्य की रणनीति  और काम करने की दृझ़ इच्छाशक्ति का परिचय मिलता है। कार्यसमिति की बैठक में जिलाध्यक्षों, जिला प्रभारियों  और सभी महापौरों को भी आमंत्रित किया गया था।

10वीं पास के लिए SSC MTS में भर्ती, आवेदन करने की लास्ट डेट है 21 मार्च

पूरी बैठक पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों के इर्द-गिर्द ही  केंद्रित रही। पं. दीदयाल उपाध्याय कहा करते थे कि राजनीति हमारे लिए सत्ता प्रप्ति का नहीं , बल्कि सेवा का माध्यम है। सुशासन और विकास के जरिए अंत्योदय का लक्ष्य प्राप्त करना ही हमारा ध्येय है। पंच निष्ठा के अमृत मंत्र को अपने हृदय में तथा  अंत्योदय के सिद्धांत को अपने मस्तिष्क में संजोकर भाजपा का कार्यकर्ता निरंतर भारत माता की सेवा में समर्पित है। मूल्य आधारित राजनीति और पंच निष्ठा को  मंत्र मानकर केंद्र और प्रदेश की सरकारें प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय और लक्ष्य अंत्योदय  के सिद्धांत पर देश और प्रदेश की जनता की सेवा कर रही हैं। इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में हुई उत्तर प्रदेश भाजपा कार्य समिति की बैठक इसलिए भी अहम  रही क्योंकि इसमें सरकार के कामकाज के प्रचार-प्रसार और संगठन के लिए भी चुनावी रोडमैप तैयार  हुआ। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव की जहां अभी से रणनीति बनाई गई  वहीं, मौजूदा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की तैयारी को गति  देने पर भी मंथन हुआ। संगठन की मजबूती पर तो जोर दिया ही गया।

CMO का फोन न उठाना अधिकारियों को पड़ा भारी, योगी सरकार ने नोटिस भेज मांगा जवाब

पं. दीनदयाल उपाध्याय के सि़द्धांतों पर चलने का संकल्प  लिया गया।  इसके अलावा सरकार के चार साल पूरे होने पर उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने का अभियान चलाया जाएगा। कार्यसमिति में यह भी तय हुआ है कि भाजपा  पदाधिकारी के परिवार का कोई सदस्य भी पंचायत चुनाव नहीं लड़ सकेगा। भाजपा सरकार पूरे दमखम के साथ 3,051 जिला पंचायत सदस्यों के पद के लिए चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा 826 ब्लॉक प्रमुख पद पर भी प्रत्याशी उतारे जाएंगे। बीडीसी और प्रधानी पद पर  प्रत्याशी को समर्थन दिया जाएगा।कार्यसमिति की बैठक में तय हुआ कि 19 मार्च को सभी जिलों और सभी विधानसभा क्षेत्रों में यूपी सरकार के 4 साल पूरे होने पर कार्यक्रम होंगे। प्रभारी मंत्री, विधायक और सांसद शामिल होंगे। 20 मार्च को 403 विधानसभा में पंचायत चुनाव को लेकर पार्टी का कार्यक्रम होगा। जहां पर भाजपा के विधायक नहीं है, वहां सांसद और डस्ब् रहेंगे। 21 मार्च को प्रदेश पदाधिकारी किसानों के बीच जाएंगे। 826 ब्लॉक में ये कार्यक्रम होंगे। किसानों को बताया जाएगा कि उनके लिए सरकार ने क्या किया है। 22 मार्च को युवाओं के बीच कार्यक्रम किया जाएगा और उन्हें रोजगार और व्यवसाय के बारे में बताया जाएगा। 23 मार्च को 1,918 मंडल जो भाजपा ने बनाए हैं, वहां महिलाओं के साथ कार्यक्रम होंगे। 24मार्च को रेहड़ी, खोमचे वाले लोगों के बीच कार्यक्रम होंगे और उन्हें जो लोन दिया गया है उसके बारे में बताया जाएगा।   25 और 26 मार्च को सभी बूथों पर सम्पर्क अभियान किया जाएगा।

उत्तराखंड : आईएएस रणवीर सिंह चौहान होंगे सूचना विभाग के नए महानिदेशक

भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उद्घाटन संबोधन में वर्ष 2022 में 2017 से ज्यादा सीटें जीतने का आह्वान किया। पन्ना प्रमुख को उन्होंने बेहद अहमियत दी और उसे 2022 की बड़ी जीत का बाॅस करार दिया। जाहिर सी बात है कि यह संदेश छोटे से लेकर बड़े कार्यकर्ता तक पहुंचा है और जब यह कहा गया कि भाजपा का कोई भी पदाधिकारी और उसके परिजन त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में भाग नहीं लेंगे और अगर वे ऐसा करना ही चाहें तो उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना होगा। जाहिर है कि पार्टीं की इस रणनीति से आम कार्यकर्ताओं को फायदा होगा और वे दूने मनायोग से पार्टी के लिए काम करेंगे। यह एक ऐसा संदेश है जिसका अनुपालन करने के लिए दूसरे दल भी बाध्य होंगे और अगर ऐसा होता तो पंचायतों को सम्यक विकास की ओर जाने से कोई रोक नहीं सकता।  पार्टी के इस निर्णय से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ना तय है। वहीं, समापन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र व प्रदेश सरकारों की उपलब्धियों को लेकर आक्रामक अंदाज में प्रचार करने की बात कही। उनका कहना था कि हर कार्यकर्ता को विपक्ष के दुष्प्रचार का तार्किकता और   मुखरता के साथ देना होगा।  केंद्रीय रक्षा मंत्री  राजनाथ सिंह ने न केवल विपक्ष पर निशाना साधा  बल्कि कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के लिए जनसंघ काल से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनने तक का भाजपा का इतिवृत्त भी सुनाया। इस दौरान वे यह कहना भी नहीं भूले कि कि व्यक्ति का कद उसके पद से नहीं, उसके कृतित्व से बड़ा होता है। जनसंघ  के समय में ं तो कोई सोच नहीं सकता था कि हम सरकार बनाएंगे। आज चप्पे-चप्पे पर भाजपा की उपस्थिति है। इस दौरान अनेक पार्टियां टूटीं, लेकिन भाजपा में टूट नहीं हुई। रक्षा मंत्री ने  कहा कि भाजपा एक जीवंत पार्टी है, जिसका  अपना राजनीतिक दर्शन है।

चीन के मामले का जिक्र करते हुए केंद्रीय रक्षा मंत्री ने कहा कि  हमारी सेना के जवानों ने शौर्य और पराक्रम के साथ संयम का परिचय दिया है और हम किसी पर आक्रमण करना नहीं चाहते हैं लेकिन अपनी भूमि पर कब्जा बर्दाश्त नहीं कर सकते। भारत को वैश्विक महाशक्ति बनने से दुनिया की कोई ताकत रोक नहीं सकती है। राजनीति में विश्वसनीयता सबसे बड़ी पूंजी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस कसौटी पर खरे उतरे हैं। राजनीति में विश्वास के संकट को भाजपा ने खत्म किया है। अनुच्छेद 370 की समाप्ति , तीन तलाक कानून व राम मंदिर निर्माण का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि  भाजपा ने जनता से जो भी वादा किया था, उसे पूरा करके दिखा दिया है।  पार्टी ने  जाति और मजहब के आधार  पर नहीं, बल्कि इंसान, इंसाफ व इंसानियत को मूल में रखकर फैसले किए हैं। किसान आंदोलन पर उन्होंने कहा कि विरोधी दल किसानों के कंधे पर बंदूक चला रहे हैं। सरकार किसानों के लिए ही काम कर रही है। एमएसपी को बंद करने का सवाल ही नहीं है। किसान हमारे परिवार का हिस्सा हैं। लोग बैठें और बात करें, जहां भी बदलाव की जरूरत होगी,सरकार किसानों के हित में सबकुछ करेगी।

भाजपा ने राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए जमीन से शुरुआत की और आज भाजपा वैश्विक स्तर पर छा गई है। भाजपा की विचारधारा है कि व्यक्ति को सहज तथा सरल होना चाहिए। जिससे कि हर काम सुगमता से करने में आसानी होती है।  मोदी सरकार जिन वादों और संकल्पों के साथ सत्ता में आई थी उन सभी वादों को अपने मजबूत इरादों के साथ पूरा कर रही है। देश के विकास और सुशासन के मार्ग पर प्रशस्त है। आम आदमी के जीवन में आमूल-चूल परिवर्तन देखने को मिल रहा है। किसी भी पार्टी को चलाने के लिए कार्यकर्ता और कार्यालय निर्माण की जरूरत होती है, सत्ता हमारा लक्ष्य नहीं है सत्ता गरीबों मजलूमों की सेवा के लिए है। आजादी के बाद देश को एकता के सूत्र में पिरोने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की विश्व की सबसे बड़ी प्रतिमा स्थापित कर पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता प्रतिपादित की है।  सूखाग्रस्त बुंदेलखंड में प्रधानमंत्री मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से हर घर पानी पहुंचाने का सपना साकार हो रहा है। स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि श्रद्धेय अटल जी ने कहा था कि अंधेरा छटेगा, सूरज निकलेगा, कमल खिलेगा। आज कमल खिल चुका है। उन्होंने कहा कि कोरोना संकट के बाद कार्यसमिति की यह पहली बैठक है।  उन्होंने अपेक्षा की कि सभी कार्यकर्ता जनमानस में प्रबल विश्वास जगाएंगे और पार्टी के काम को विस्तार देंगे। प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में केंद्र व प्रदेश सरकार की नीतियां को सराहा। उन्होंने बूथ कमेटियों के गठन से लेकर जिला व क्षेत्रीय स्तर तक संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम, कार्यकर्ता, कार्यालय और कर्मठता का मंत्र देते हुए चुनावी तैयारी में जुटने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि भाजपा के 51 जिला कार्यालयों का निर्माण पूरा हो चुका है। प्रदेश में 98 संगठनात्मक जिलों, 1918 मंडल, 27,627 सेक्टरों व एक लाख 55 हजार बूथों पर भाजपा का ध्वज लहराने की बात कही।

कार्यसमिति में पंचायत चुनाव को लेकर गाइडलाइन भी तय की गई। प्रदेश व क्षेत्र पदाधिकारी और जिलाध्यक्षों व प्रभारियों को चुनाव में उतरने से पूर्व अपने पद से त्याग-पत्र देना जरूरी किया गया है। अपने स्वजनों को भी चुनाव न लड़ाने की सलाह दी गई। कार्यसमिति ने योगी सरकार के चार वर्ष पूरे होने पर 19 से 26 मार्च तक विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया। युवा, महिलाओं व अन्य वर्गों के अलग-अलग सम्मेलन  करने पर भी मुहर लगाई गई।

कार्यसमिति के समापन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में उत्तर प्रदेश 2016-17 में 14वें स्थान पर था। क्या कोई 14वें नंबर पर निवेश करेगा या पहले 3 स्थान पर करेगा। आज उत्तर प्रदेश ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में दूसरे स्थान पर है। जो गुंडे सत्ता का सरपरस्त बनकर सत्ता का संचालन करते थे। आज वे दूसरे राज्यों में जाकर अपनी जान की भीख मांगकर वहां मुंह छुपाए बैठे हुए हैं। यह सत्ता की धमक है और यह धमक केवल भाजपा दे सकती है कोई और नहीं दे सकता है।

राजनाथ सिंह ने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि भाजपा  में देर हो सकती है, लेकिन अंधेर नहीं होगी। दुनिया में जितना वैक्सीन तैयार हुई है, उसका 60 प्रतिशत भारत ने तैयार किया है। भारतीय जनता पार्टी की विशिष्ट राजनीतिक विचारधारा है। हमारा एक राजनीतिक दर्शन है। हर राजनीतिक विचारधारा वाले दल का विभाजन कभी न कभी हुआ है, मगर भाजपा का आज तक कभी विभाजन नहीं हुआ है। कोविड महामारी के दौरान गरीबों को मुफ्त अनाज वितरित किया गया ताकि कोई गरीब भूखा न सोए। अभी क्वाॅड की बैठक में अमरीकी राष्ट्रपति ने भी कोरोना के दौरान प्रधानमंत्री  द्वारा कोरोना के दौरान किए गए उपायों की प्रशंसा की है। हमारे देश के वैज्ञानिकों ने वैक्सीन बनाकर जो काम किया है, उस पर हम सभी को गर्व है और उनका सम्मान होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राजनीति में सबसे बड़ा संकट है विश्वास का संकट। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे चुनौती के रूप में स्वीकार किया है। हमने घोषणा पत्र में धारा 370 को समाप्त करने की बात कही थी। आज धारा 370 को समाप्त कर दिया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में बहुत बड़ा काम हुआ और 40 लाख से अधिक आवास इस प्रदेश में बनाए गए हैं। कौन सोचता था कि कोई प्रधानमंत्री स्वच्छता को राष्ट्रीय आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाएगा। मगर हालात बदल गए। 2.61 करोड़ शौचालय तो इसी उत्तर प्रदेश में बनाए गए हैं।

सौभाग्य योजना के अन्तर्गत उत्तर प्रदेश में 1.38 करोड़ घरों में निःशुल्क बिजली कनेक्शन दिए गए। इस मामले में उत्तर प्रदेश नंबर वन है। हर गरीब परिवार को 5 लाख रुपए वार्षिक के इलाज की सुविधा देकर हमारी सरकार ने गरीबों की बड़ी राहत दी है। आयुष्मान भारत के अंतर्गत 1.18 करोड़ परिवारों को अकेले उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य रक्षा कवच दिया गया है। कार्य समिति बैठक स्थल पर पार्टी के सभी 6 संगठनात्मक क्षेत्रों अवध, काशी, पश्चिम, ब्रज, गोरखपुर और कानपुर-बुंदेलखंड से नेता उपस्थित रहे।

उत्तर प्रदेश में सबसे पहला  550270.78 करोड़ का पेपर लेस बजट पास करने की जहां कार्य समिति में सराहना हुई, वहीं सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास की अवधारणा के साथ काम करने के लिए मुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथ की सराहना भी की गई। उनका अभिनंदन भी किया गया। यह भी कहा गया कि उत्तर प्रदेश अगर प्रगति के पथ पर समृद्धि और खुशहाली की उड़ान भर रहा है तो यह ऋषि और कृषि संस्कृति के अद्भुत समन्वय का ही परिणाम है। योगी सरकार के चार साल में करीब चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरियां देने की बात कही गई कोरोना काल में 40 लाख से अधिक प्रवासी कामगारों को रोजगार से जोड़ने के दावे भी किए गए। स्वस्थ्य सेवाओं की मजबूती और एयर कनेकिटविटी बढ़ाने के सरकारी प्रयासों पर भी रोशनी डाली गई। कुल मिलाकर यह बैठक भाजपा का मजबूती देने वाली होगी और अगर भाजपा इस त्वरा से काम करती रही तो स्वतंत्र देव का यह दावा भी सच साबित हो सकता है कि 22 में सपा 22 से भी कम पर सिमट जाएगी। मौजूदा संदेश तो यही है कि भाजपा चरैवेति-चरैवेति की अवधारणा के तहत बस अपने दायित्व निभाती जाए। जो काम करेगा, जनता के प्यार का इनाम भी तो उसे ही मिलेगा।

Tags: cm yogipm modi lucknowUP Political News
Previous Post

पुलिस के हत्थे चढ़ा शातिर चोर, भारी मात्रा में चोरी का सामान बरामद

Next Post

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, किसान की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Pakistan Army Major Moiz Abbas Shah killed
अंतर्राष्ट्रीय

विंग कमांडर अभिनंदन वर्धमान को पकड़ने वाले पाकिस्तानी मेजर की हत्या

25/06/2025
pm modi
Main Slider

पीएम मोदी ने आपातकाल के खिलाफ लड़ाई में शामिल सभी योद्धाओं को किया सलाम

25/06/2025
oily skin
फैशन/शैली

ऑयली स्किन पर मेकअप करने के लिए लें इन टिप्स की मदद

25/06/2025
Deepak
Main Slider

दीपक के नीचे रखें अनाज, नहीं होगी धन-दौलत की कमी

25/06/2025
Alum
Main Slider

फिटकरी से दूर करें जिंदगी की परेशानियां, जानें प्रयोग की विधि

25/06/2025
Next Post
Tractor-Bus Collision

तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, किसान की मौत

यह भी पढ़ें

Potato

आज बनाएं आलू की ये डिश, स्वाद ऐसा कि लोग पूछेंगे रेसिपी

09/04/2025
Office Desk

वर्क प्लेस में हो जाए एक्स पार्टनर के साथ सामना, तो इन बातों का रखे ध्यान

12/04/2024
MI get trolled after losing the match?

मैच हारने के बाद आखिर क्यों ट्रोल हो गया मुंबई इंडियंस का ये खास खिलाडी

21/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version