• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी का फूल कागज का फूल उससे खुशबू नहीं आ सकती : अखिलेश

Writer D by Writer D
31/12/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, कन्नौज, ख़ास खबर, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर विभिन्न जांच एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी से जुड़े हुए लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो रही है, छापे पड़ रहे हैं।

अखिलेश ने कहा कि दिल्ली से जब भी भाजपा के किसी केंद्रीय नेता का प्रदेश में कार्यक्रम होता है तो लगता है कि वे अपने साथ में इन जांच एजेंसियों को भी बुला लाते हैं।

अखिलेश यादव ने कन्नौज में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमने तो क्षेत्रीय दलों से गठबंधन किया है, लेकिन ऐसा लगता है कि भाजपा ने अंदर से इनकम टैक्स, ईडी और सीबीआई से गठबंधन कर लिया है। इसलिए जनता ने यह मन बनाया है कि जिस समय चुनाव होगा भाजपा का सफाया होगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि कन्नौज समाजवादियों से जुड़ा हुआ क्षेत्र रहा है। यहां का अगर इतिहास उठाकर देखेंगे तो यहां पर भाईचारे और सौहार्द का इतिहास रहा है।

अब सपा MLC पुष्पराज जैन के घर आयकर विभाग का छापा

अखिलेश ने कहा कि इस छापे से बीजेपी की बौखलाहट और उसका डर साफ दिख रहा है। बीजेपी जा रही है। वो दिल्‍ली से एजेंसियां लाती है। कन्‍नौज का इत्र पूरी दुनिया में मशहूर है। बीजेपी का फूल कागज का फूल है। उससे खुशबू नहीं आ सकती। बीजेपी का फूल झूठ का फूल है। नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले भाजपा के लोग, सौहार्द की सुगंध को कैसे पसंद करेंगे।

कन्नौज में इत्र कोई आज से नहीं बन रहा है, बहुत वर्षों से यहां इत्र बन रहा है। कन्नौज की अपनी पहचान इत्र की रही है। कन्नौज इत्र की राजधानी है, यह सुगंध की राजधानी है। यहां इत्र का बहुत बड़ा कारोबार है।

सपा को लगा करारा झटका, पार्टी के वरिष्ठ नेता शतरूद्ध प्रकाश BJP में शामिल

सपा प्रमुख यादव ने कहा कि इंजीनियरिंग कॉलेज जैसा बना था, वैसे का वैसा ही आज पड़ा हुआ है। कार्डियोलॉजी का विभाग भी ठप है। मेडिकल कॉलेज में जो ऑक्सीजन प्लांट बनना था, लगना था, वह नहीं लगाया। भाजपा ने सब सत्यानाश कर दिया। जो सड़कें सपा सरकार में बन रही थीं उनको भी अभी पूरा नहीं कर पाए हैं, ना काली नदी पर नया पुल, ना गंगा पर कोई पुल बनाया है, ना स्टेडियम जो समाजवादियों ने दिया था वह स्टेडियम भी नहीं बन पाया। सपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता भाजपा के कार्यक्रमों में नहीं जा रही है। इनकी जो रैलियां हो रही हैं बसों में लोगों को जबरदस्ती बिठाते हैं।

Tags: akhilesh yadavkannauj newsup news
Previous Post

CM धामी ने स्टेट फोकस पेपर का किया विमोचन

Next Post

साल 2021 में फिल्म जगत के ये सितारें बंधे शादी के बंधन में

Writer D

Writer D

Related Posts

fire
Main Slider

इंदिरापुरम: 5 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

22/10/2025
Uma Bharti
Main Slider

झांसी से करेंगी लोकसभा की रणभूमि में प्रवेश, उमा भारती का ऐलान

22/10/2025
Savin Bansal
Main Slider

उत्तराखंड की रजत जयंती पर्व, नई ऊर्जा, नए संकल्प, 03 से 09 नवंबर तक मनाएंगे रजत जयंती सप्ताह

22/10/2025
Ishit Bhatt apologizes to Amitabh Bachchan
Main Slider

मैंने एक बड़ा सबक सीखा है कि… 10 साल के बच्चे ने मांगी बिग बी से माफी

22/10/2025
CM Vishnudev Sai
Main Slider

छत्तीसगढ़ की मिट्टी में गोसेवा और प्रकृति पूजन की भावना गहराई से रची-बसी: मुख्यमंत्री

22/10/2025
Next Post
Katrina-Vicky

साल 2021 में फिल्म जगत के ये सितारें बंधे शादी के बंधन में

यह भी पढ़ें

Shri Ram International Airport

श्रीराम अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से दिसंबर माह में प्रारंभ हो जाएगी हवाई यातायात सेवाएं

08/10/2023

30 जून को रिलीज होगा फिल्म तूफान का ट्रेलर, फरहान अख्तर ने दी जानकारी

28/06/2021
cm yogi

प्रदेश सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कृतसंकल्पित : सीएम योगी

13/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version