• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बीजेपी का ‘घर-घर दस्तक’ अभियान शुरू, स्वतंत्रदेव ने किया शुभारंभ

Writer D by Writer D
11/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। यूपी में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद BJP अलर्ट मोड में आ गई है। कोरोना के चलते रैलियों और सभाओं पर रोक है, ऐसे में हर घर तक पहुंचने के लिए नया अभियान ‘घर-घर दस्तक’ शुरू किया है। इस जनसंपर्क अभियान के तहत भाजपा सभी 403 विधानसभा सीटों पर लोगों को यूपी सरकार और मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताएगी। लखनऊ में आज पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बालू अड्डा लखनऊ से संपर्क अभियान का शुभारंभ किया।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष ने घर-घर जाकर लोगों को पम्पलेट दिया, सरकार की उपलब्धियां बताई, भाजपा के लिए समर्थन और वोट मांगा। इसके साथ ही लखनऊ मध्य से विधायक कैबिनेट मंत्री बृजेश पाठक ने भी विक्रमादित्य वार्ड के अंतर्गत कैबिनेट गंज लखनऊ में लाभार्थी संपर्क अभियान के तहत जन-संपर्क किया। लाभार्थियों से मुलाकात कर पार्टी के लिए सहयोगी और वोट मांगा।

अभियान के तहत पार्टी के नेता और कार्यकर्ता कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए घर-घर जाएंगे। लोगों को केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा किसानों, श्रमिकों, महिलाओं व युवाओं के लिए किए गए कार्यों की जानकारी देंगे। कार्यकर्ता यह भी बताएंगे कि प्रदेश की योगी सरकार ने कैसे अपराधियों पर नकेल कसी, कैसे बेघरों को आवास मुहैया कराया, घर-घर बिजली पानी पहुंचाने के लिए प्रयास किए और कैसे यूपी को रोजगार प्रदेश बनाने के साथ ही किसानों के जीवन को खुशहाल बनाया है।

मंगलवार 11 जनवरी को शुरू होने वाले भाजपा के इस जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता और नेता राज्य के 1,74,000 बूथों पर घर -घर जाएंगे। पांच -पांच व्यक्तियों का समूह बनाकर भाजपा कार्यकर्ता सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में सघन संपर्क अभियान चलाएंगे। पार्टी द्वारा पन्ना स्तर तक लोगों से संपर्क का कार्यक्रम बनाया गया है। संपर्क टोली लोगों को सरकार की उपलब्धियों को बताने वाले पंप्लेट ‘पूरी हुई हर आस, घर-घर हुआ विकास’ भी देंगे।

इस अभियान के तहत तीन श्रेणियों में कार्यकर्ता प्रवास करेंगे। इसमें महिला संपर्क, सामाजिक संपर्क और लाभार्थी संपर्क शामिल हैं। सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों के अनुरूप टोलियां बनाई गईं हैं। सभी टोलियों में चुनाव आयोग के निर्देशों के तहत अधिकतम 5 कार्यकर्ता होंगे।

लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

संपर्क के क्रम में सभी टोलियों के लोग कोविड व्यवहार का पालन करेंगे। लोगों को मास्क और सैनिटाइजर का वितरण भी कार्यकर्ताओं द्वारा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त संपर्क टोली लोगों से घरों में भाजपा के स्टीकर और झंडे लगाने का आग्रह करेगी। अभियान के तहत साढ़े तीन करोड़ लाभार्थियों से विशेष तौर पर संपर्क की योजना बनाई गई है।

मकर संक्रांति के बाद सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों में एलईडी रथ भाजपा सरकार की योजनाओं और गरीब कल्याण की योजनाओं, कानून व्यवस्था में सुधार, गुंडाराज और माफिया राज की समाप्ति, महिलाओं-बेटियों की सुरक्षा के लिए किए गए कार्यों, गरीब, वंचित कल्याण की योजनाओं के बारे में जानकारी देकर लोगों को भाजपा के पक्ष में वोट डालने की अपील करेंगे। सभी सांसद, विधायक, मंत्री, सभी जनप्रतिनिधि और पार्टी के पदाधिकारी इस जनसंपर्क अभियान का हिस्सा बनेंगे।

Tags: bjpghar-ghar dastak abhiyanLucknow NewsUP Assembly Election 2022up news
Previous Post

लता मंगेशकर कोरोना पॉजिटिव, अस्पताल में भर्ती

Next Post

सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

Writer D

Writer D

Related Posts

money plant
Main Slider

मनी प्लांट घर पर होने के बाद भी नहीं हो रहा लाभ, तो हो सकती है ये वजह

03/05/2026
Animals
Main Slider

इन जानवरों को खिलाने-पिलाने से दूर होती हैं जीवन की बाधाएं, मजबूत होते हैं ये ग्रह

03/05/2026
kalava
Main Slider

कितने दिन के बाद बदलना चाहिए कलावा, जानें इसके पीछे की धार्मिक मान्यता

03/05/2026
dark chin
Main Slider

ठुड्डी का कालापन कर रहा है शर्मिंदा, निजात पाने के लिए आजमाए ये उपाय

03/05/2026
Toner
Main Slider

इस चीज से मिलेगा कोरियन जैसा निखार, जानें बनाने का तरीका

03/05/2026
Next Post
Mayawati

सुप्रीमो मायावती का बड़ा ऐलान, नहीं लड़ेंगी विधानसभा चुनाव

यह भी पढ़ें

sanjay singh

भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है योगी सरकार : संजय सिंह

22/03/2021
Piles

पाइल्स के मरीज भूलकर भी ना खाएं ये चीजें, और खराब हो जाएगी हालत

25/10/2025
Rising Rajasthan Global Investment Summit

राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इंवेस्टमेंट समिट से पहले 9 नई नीतियां जारी होंगी

03/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version