• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

40 वर्षों में मुंबई में पहली बार बीजेपी की मेयर, शिवसेना शिंदे को मिला उप महापौर पद

Writer D by Writer D
07/02/2026
in Main Slider, महाराष्ट्र, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Ritu Tawde

Ritu Tawde

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

भारतीय जनता पार्टी की तरफ से वरिष्ठ नेता और कॉर्पोरेटर रितु तावड़े ( Ritu Tawde) को मुंबई मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। इसकी औपचारिक घोषणा बीजेपी मुंबई अध्यक्ष अमित साटम की तरफ से की गई है। वहीं उपमहापौर पद शिवसेना के खाते में गया है। शिवसेना ने संजय शंकर घाड़ी को उपमहापौर उम्मीदवार बनाया है।

रितु तावड़े ( Ritu Tawde) बीजेपी की सीनियर कॉर्पोरेटर मानी जाती हैं। पार्टी और संगठन में उनके लंबे अनुभव को देखते हुए उन्हें पहले से ही मेयर पद की मजबूत दावेदार माना जा रहा था। यही वजह है कि पार्टी ने उन्हें महापौर पद के लिए चुना है। मुंबई में बीजेपी का पहली बार मेयर बनने जा रहा है।

BJP और शिवसेना ने मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का चुनाव गठबंधन के तौर पर लड़ा था। महायुति के कुल 118 कॉर्पोरेटर्स चुने गए थे। इनमें से 89 BJP के और 29 एकनाथ शिंदे की शिवसेना के थे।

रितु तावड़े ( Ritu Tawde) का राजनीतिक सफर

रितु तावड़े ( Ritu Tawde) ने साल 2012 में वार्ड नंबर 127 से जीत दर्ज कर नगर राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद साल 2017 में वह पहली बार घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से निर्वाचित हुईं थीं। हाल ही में हुए 2025 के चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 132 से एक बार फिर जीत हासिल की है।

नगर निगम में अपने कार्यकाल के दौरान रितु तावड़े मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरमैन भी रह चुकी हैं। शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर उनके काम को खासा अहम माना जाता है।

बीजेपी नेतृत्व का मानना है कि रितु तावड़े के अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से मुंबई को मजबूत और प्रभावी नेतृत्व मिलेगा। यही वजह है कि उनका नाम मेयर पद के लिए आगे बढ़ाया गया है।

Tags: bmcmumbai mayorRitu Tawde
Previous Post

ब्रेकफास्ट में बनाएं टेस्टी पनीर बेसन चीला

Next Post

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा! टॉयलेट करने बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की मौत

Writer D

Writer D

Related Posts

Sandalwood Face Pack
Main Slider

गर्मियों में फेस पर निखार लाएंगे चंदन के ये फैस पैक

08/05/2026
Cockroaches
Main Slider

काकरोचों ने घर में मचाई धमा चौकड़ी, ये नुस्खे दिलाएंगे निजात

08/05/2026
Cheeks
Main Slider

गालों से पहचाने व्यक्ति का स्वभाव, इस तरह लगाएं पता

08/05/2026
Vat Savitri Vrat
Main Slider

बरगद का पेड़ ना मिले तो इन विधि से करें वट सावित्री व्रत की पूजा, मिलेगा पूरा फल!

08/05/2026
nazar dosh
Main Slider

नजर दोष से जीवन में आ रही है रुकावटें, इन सरल उपायों से पाएं छुटकारा

08/05/2026
Next Post
Road accident on Yamuna Expressway, 6 killed

यमुना एक्सप्रेसवे पर हादसा! टॉयलेट करने बस से उतरे यात्रियों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की मौत

यह भी पढ़ें

Governor Bhagat Koshyari

… तो महाराष्ट्र में पैसा नहीं बचेगा’ बयान पर बवाल, शिवसेना बोली- राज्यपाल ने किया मराठियों का अपमान

30/07/2022
राहुल गांधी Rahul Gandhi

देश की जनता महंगाई से त्रस्त, मोदी सरकार टैक्स वसूली में मस्त : राहुल गांधी

24/01/2021
Ruang Volcano

इंडोनेशिया में भयानक ज्वालामुखी विस्फोट, सुनामी अलर्ट जारी

18/04/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version