• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उप्र में चल रही भाजपा की बयार, सपा रहे घर वापसी को तैयार : केशव मौर्य

Writer D by Writer D
22/01/2022
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
keshav maurya

keshav maurya

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के मुखिया अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि सपा को पहले चरण के चुनावों में ही अपनी हार नजर आने लगी है। यही कारण है कि अखिलश यादव पहले चुनाव लड़ने से घबरा रहे थे और अब सूची जारी करने में भी घबरा रहे हैं।

भाजपा सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को समझ में आ जाना चाहिये कि अब यूपी में उनकी दाल गलने वाली नहीं है। उनको अब घर वापसी की तैयारी कर लेनी चाहिये।

लखनऊ में पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए केशव ने कहा, ‘जन-जन की है यही पुकार, यूपी फिर मांगे भाजपा सरकार’। विपक्षी समाजवादी पार्टी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की बयार चल रही है। जिनके आगे जनता को ठगने वाले वादे और छलावे की राजनीति करने वाले राजनैतिक दलों का टिकना तो दूर, वो अब बोरिया-बिस्तर बांधने की तैयारी कर रहे हैं।

पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि समाजवादी पर्टी के पास गुंडे, अपराधी, माफिया, भ्रष्टाचारियों और दंगाई के अलावा कोई नहीं है। इसलिए अखिलेश यादव अब सूची जारी से घबरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पांच सालों तक कुंभकरण की नींद सोते रहे अखिलेश यादव किस उम्मीद से यूपी में चुनाव लड़ने आए हैं। उन्होंने अपनी सरकार रहते तो यूपी की जनता को केवल ठगने का काम किया।

बीजेपी ने अवैध बूचड़खाने बंद किए, हमारा काम किसानों-बेटियों को समर्पित : योगी

भ्रष्टाचार को संरक्षण दिया। गुंडागर्दी और माफियाराज को बढ़ाने का काम किया। किसानों को अन्न देने जगह उनकी जमीनों पर कब्जे किये। इनता नहीं नहीं व्यापारियों के साथ लूट, अपराधों को बढ़ाने में समाजवादी सरकार नम्बर एक पर रही। सरकार कर्मचारियों की पेंशन और पीएफ में घोटाले किये गये। ऐसे समाजवादी पार्टी की सरकार का कार्यकाल जनता भूली नहीं है।

भाजपा सरकार में गुंडों का हुआ पलायन

पलायन के मुद्दे पर किये गये सवालों का जवाब देते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हां, यूपी में पलायन हुआ है लेकिन, सपा सरकार में और पलायन रुका है भाजपा की सरकार में। उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भी पलायन हुआ है लेकिन हमारी सरकार में गुंडों, अपराधियों, माफियाओं, भ्रष्टाचारियों और दंगाईयों ने पलायन किया है।

किसानों के साथ खड़ी है भाजपा सरकार

डिप्टी सीएम ने कहा कि जहां वर्ष 2017 से पहले यूपी में किसान आत्महत्या करता था। वहीं भारतीय जनता पार्टी की पांच साल की सरकार किसानों के साथ हर मोर्चे पर खड़ी रही है। आज यूपी गेहू, आलू, सब्जी, फल और तिलहन उत्पादन में नंबर-वन है। आजादी के बाद किसानों को भाजपा सरकार में ही पहली बार किसान सम्मान निधि का तोहफा मिला है।

उन्नत खेती करने वाले किसानों को सम्मान दिया गया। उनको तोहफे में ट्रैक्टर बांटे गये। धान और गेहूं सीधे किसानों से सरकार ने खरीदा और भुगतान सीधे उनके खातों में किया। पिछली सरकारों की तुलना में भाजपा की सरकार ने रिकार्ड तोड़ते हुए दुगुना से अधिक किसानों को लाभ पहुंचाया।

पारदर्शी तरीके से एमएसपी से खरीद की और सीधे किसानों के खातों में त्वरित भुगतान में भी भाजपा पार्टी सबसे आगे रही है। ऐसे में सपा मुखिया अखिलेश यादव को समझ में आ जाना चाहिये कि अब यूपी में उनकी दाल गलने वाली नहीं है। उनको अब वापसी की तैयारी कर लेनी चाहिये।

Tags: Election 2022elections 2022UP Assembly Election 2022up chunav 2022up election 2022up news
Previous Post

बीजेपी ने अवैध बूचड़खाने बंद किए, हमारा काम किसानों-बेटियों को समर्पित : योगी

Next Post

जिले में सौ साल के 125 तो 90 से अधिक आयु के हैं 2546 मतदाता

Writer D

Writer D

Related Posts

Operation Prahar
राजनीति

‘ऑपरेशन प्रहार’ में उत्तराखंड पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 1400 से अधिक अपराधी गिरफ्तार

14/05/2026
Disability Pension Scheme
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की दिव्यांग पेंशन योजना बनी लाखों दिव्यांगजनों का सहारा

14/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार ने आयुष्मान योजना को और अधिक पारदर्शी बनाने के लिए चलाया विशेष अभियान

14/05/2026
Suresh Khanna
Main Slider

सीएम योगी की प्रेरणा से ईंधन बचत अभियान को मिली नई रफ्तार, साइकिल से विधानसभा पहुंचे वित्त मंत्री

14/05/2026
CM Yogi
Main Slider

फसल और पशुधन नुकसान पर किसानों के साथ खड़ी योगी सरकार

14/05/2026
Next Post
Voter List

जिले में सौ साल के 125 तो 90 से अधिक आयु के हैं 2546 मतदाता

यह भी पढ़ें

CWG

CWG: भारत ने पाकिस्तान को 8 विकेट से किया चित, स्मृति मंधाना ने जड़ा अर्धशतक

31/07/2022
akhilesh-jayant

यूपी की जनता योगी को वापस उत्तराखंड भेजेगी : अखिलेश

04/02/2022
CM Dhami

मुख्यमंत्री धामी ने किया सरस मेले में महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित

13/10/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version