• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

फारुख अब्दुल्ला के घर के बाहर BJYM के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Writer D by Writer D
26/11/2020
in Main Slider, ख़ास खबर, जम्मू कश्मीर, राजनीति, राष्ट्रीय
0
BJYM activists protest

BJYM activists protest

15
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जिला विकास परिषद के चुनाव से ठीक पहले जम्मू-कश्मीर में रोशनी जमीन घोटाला उजागर होने के बाद कई बड़े राजनेता और अफसर घेरे में हैं। इस बीच बुधवार को जम्मू में पूर्व सीएम फारूक अब्दुल्ला के घर के बाहर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया।

भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता जम्मू के भठिंडी इलाके में स्थित डॉ फारूक अब्दुल्ला के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे, जहां से पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया। कार्यकर्ताओं ने इस घोटाले में लिप्त लोगों पर एक्शन की मांग की है।

सेना के रिटायर कैप्टन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छेड़छाड़ का आरोप

BJYM नेताओं ने जोर देकर कहा कि पिता और पुत्र के साथ-साथ उनके करीबियों ने जनता की जमीन को हड़प लिया है। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने कहा कि अतिक्रमित भूमि पर बने घर को तत्काल ध्वस्त किया जाना चाहिए और भूमि को बहाल किया जाना चाहिए। BJYM अध्यक्ष अरुणदेव सिंह की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया।

रोशनी एक्ट

रोशनी एक्ट प्रभावशाली लोगों द्वारा सार्वजनिक भूमि के अतिक्रमण को नियमित करने के लिए बनाया गया था. 2001 में, ‘जम्मू-कश्मीर राज्य भूमि (व्यवसायियों का स्वामित्व का मामला) अधिनियम 2001’ लोगों को राज्य भूमि के स्वामित्व के निहितार्थ प्रदान करने के लिए पारित किया गया था, जो ऐसी भूमि पर काबिज थे। इसी एक्ट की ओट में पूरे जम्मू-कश्मीर में सैकड़ों एकड़ मूल्यवान वन और राज्य की भूमि पर अवैध रूप से प्रभावशाली राजनेताओं, व्यापारियों, नौकरशाहों और न्यायिक अधिकारियों द्वारा अतिक्रमण और कब्जा कर लिया गया।

रोशनी अधिनियम के तहत प्रस्तावित किया गया था कि वर्ष 1990 तक प्रचलित बाजार दर के बराबर लागत के भुगतान पर, 1990 तक अनाधिकृत रूप से राज्य की भूमि पर कब्जा रखने वाले व्यक्तियों को मालिकाना हक दिया जाए। क्योंकि इन जमीनों को वापस ले पाना सरकार के लिए मुश्किल हो रहा था।

Tags: BJYM activists protestfarukh abdullahJammu-Kashmir newsNational newsroshni scam
Previous Post

सेना के रिटायर कैप्टन को पुलिस ने किया गिरफ्तार, छेड़छाड़ का आरोप

Next Post

बोल्ड तस्वीरों के बाद तारा सुतारिया का एयरपोर्ट लुक दिखा इंप्रेसिव

Writer D

Writer D

Related Posts

Asha Bhosle
Main Slider

खामोश हुईं सुरों की रानी: आशा भोसले का निधन, 92 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

12/04/2026
Rahul Gandhi
राजनीति

‘रन फॉर आंबेडकर, रन फॉर संविधान’ मैराथन को राहुल गांधी ने दिखाई हरी झंडी, बोले- संविधान बचाना कांग्रेस का लक्ष्य

12/04/2026
cm dhami
Main Slider

हल्द्वानी में सीएम धामी का संदेश: नशे को ‘ना’, जीवन को ‘हाँ’

12/04/2026
PM Shram Yogi Maandhan Yojana
उत्तर प्रदेश

पीएम श्रम योगी मानधन योजना में तेज रफ्तार, कई जिलों ने बनाया रिकॉर्ड

11/04/2026
CM Nayab Saini
Main Slider

हरियाणा स्टार्टअप्स के मामले में सातवां सबसे बड़ा राज्य : नायब सैनी

11/04/2026
Next Post
tara sutaria

बोल्ड तस्वीरों के बाद तारा सुतारिया का एयरपोर्ट लुक दिखा इंप्रेसिव

यह भी पढ़ें

रांची में बनेगा वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, कैबिनेट की मिली मंजूर

22/10/2021
CM Yogi

डाॅ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने अनुच्छेद 370 का विरोध किया था: सीएम योगी

06/07/2023
Sawan, Panchak

सावन के पहले सोमवार पर पंचक का साया, जानें कैसे करें शिव की पूजा

11/07/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version