• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इस तरह से बनाइए ये डिश, बन जाएगा बच्चों का फेवरेट

Writer D by Writer D
10/07/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Spinach Corn Cheese Momos

Spinach Corn Cheese Momos

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मोमोज (Momos) का नाम सुनते ही बच्चे खुश हो जाते हैं। यह स्ट्रीट फूड के रूप में जबरदस्त लोकप्रिय है। इस डिश ने कुछ ही समय में लोगों के दिलों में खास जगह बना ली। यूं तो कई प्रकार के स्वादिष्ट मोमोज आते हैं, लेकिन सेहत का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है। ऐसे में आप घर पर पालक कॉर्न चीज मोमोज ( Spinach Corn Cheese Momos) ट्राई कर सकते हैं। यह डिश टेस्ट के साथ हेल्थ का भी ख्याल रखेगी। वैसे भी घर में बने कोई भी फूड आइटम का मुकाबला बाहर की चीज नहीं कर सकती। हमारा मानना है कि बच्चों को ये मोमोज बहुत पसंद आएंगे और आप जब-तब बनाकर उन्हें खुश कर सकते हैं।

पालक कॉर्न चीज मोमोज ( Spinach Corn Cheese Momos) बनाने की सामग्री

मैदा – 1 कप
नमक – स्वादानुसार
पानी – आवश्यकतानुसार
ऑलिव ऑयल – 1 चम्मच
पालक – 1 कप
स्वीट कॉर्न – 1/2 कप
बारीक कटा लहसुन – 3 कलियां
काली मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
चिली फ्लेक्स – 1/2 चम्मच
कद्दूकस किया चीज – 1/2 कप

पालक कॉर्न चीज मोमोज ( Spinach Corn Cheese Momos) बनाने की विधि

– सबसे पहले मैदा में नमक मिलाएं और आवश्यकतानुसार पानी की मदद से गूंथ कर दो घंटे के लिए ढककर छोड़ दें।
– पालक को अच्छी तरह से धोकर बारीक काट लें। पैन में तेल गरम करें और उसमें लहसुन की कलियां डालें।
– दो से तीन मिनट तक भूनें। अब पैन में पालक और कॉर्न डालें और 5-6 मिनट तक पकाएं।
– नमक, काली मिर्च पाउडर और चिली फ्लेक्स डालकर मिलाएं और गैस बंद कर मिश्रण को ठंडा होने दें।
– मोमो स्टीमर या इडली स्टीमर में पानी गरम करने के लिए रख दें। गूंथे हुए मैदे से छोटी-छोटी लोई काटें और उन्हें बेल लें।
– उनमें 1-1 चम्मच तैयार भरावन डालें। उसके ऊपर थोड़ा-सा कद्दूकस किया चीज डालें और मोमो को मनचाहा आकार दें।
– भरे हुए मोमो को गीले सूती कपड़े से ढक दें ताकि मोमो सूखें नहीं।
– मोमो स्टीमर पर हल्का-सा तेल लगाएं और उसमें मोमो ( Spinach Corn Cheese Momos) को रखकर 10 से 15 मिनट तक पकाएं। इसे चटनी के साथ गरमागरम सर्व करें।

Tags: children favorite momos recipeeasy palak corn cheese momos for kidshealthy momos for childrenhow to make palak corn cheese momospalak corn cheese momos recipe momos recipe
Previous Post

जरुरत से ज्यादा लगाती हैं टेलकम पाउडर, जान लें इसके नुकसान

Next Post

यहां रखें मोरपंख, चमकेगी आपकी किस्मत

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

सीएम योगी का उपहार: लखनऊ में दस लाख लोगों को मिलेगा अपना घर

24/09/2026
Main Slider

उत्तराखण्ड की जनता स्थायित्व और विकास चाहती है : मुख्यमंत्री

24/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री ने भारत टैक्सी के पांच सारथियों को किया सम्मानित, कृषक समृद्धि योजना के लाभार्थियों को प्रदान किया चेक

23/09/2026
Main Slider

ईशान आनंद को मिला बुआ का आशीर्वाद, मायावती ने बनाया नेशनल कोऑर्डिनेटर

23/09/2026
Main Slider

मुख्य सचिव ने किया आईआईएम काशीपुर के दून कैंपस का भूमिपूजन

23/09/2026
Next Post
feather

यहां रखें मोरपंख, चमकेगी आपकी किस्मत

यह भी पढ़ें

Suspended

बार-बार टेंडर निरस्त करना मुख्य अभियंता को पड़ा भारी, प्रमुख सचिव ने किया निलंबित

12/12/2024
Accident

बस और वैन में जबरदस्त टक्कर, छह लोगों की मौत, तीन घायल

01/02/2021
Arvind Kejriwal met Satyendar Jain

अरविंद केजरीवाल ने हॉस्पिटल में भर्ती सत्येंद्र जैन से की मुलाकात, लगाया गले

28/05/2023
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version