• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

भाजयुमो ने आपातकाल के शूरवीरों के सम्मान में संगोष्ठी का किया आयोजन

आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास का सबसे काला अध्याय: पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर

Jai Prakash by Jai Prakash
26/06/2022
in उत्तर प्रदेश, गोरखपुर, सिद्धार्थनगर
0
BJYM

BJYM

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सिद्धार्थनगर। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) सिद्धार्थनगर के जिलाध्यक्ष गौरव मिश्रा के अध्यक्षता में रविवार को आपातकाल के शुरवीरों का सम्मान संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री अंबिकेश धर दुबे रहे। कार्यक्रम के संयोजक जिला उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता रहे एवं कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष विकास पांडेय ने किया। मंच पर भारतीय जनता युवा मोर्चा के महामंत्री द्वय प्रिंस गुप्ता, नीरज मणि त्रिपाठी एवं जिला महामंत्री किसान मोर्चा अविनाश शुक्ला उपस्थित रहे। पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपातकाल स्वतंत्र भारत के इतिहास का सबसे काला अध्याय है, जिसके दाग से कांग्रेस कभी मुक्त नहीं हो सकती।

इंदिरा गांधी ने समूचे देश को जेल में परिवर्तित कर दिया था। उस समय लोकतंत्र के लिए उठने वाली हर आवाज को निर्ममता से कुचल दिया गया था। दरअसल इंदिरा गांधी किसी भी तरीके से सत्ता में बने रहना चाहती थीं। इसके लिए वह कोई भी कीमत अदा करने को तैयार थीं। इसी बीच इलाहाबाद उच्च न्यायालय का एक निर्णय इंदिरा गांधी के लिए शामत बनकर आया, जिसमें उन्हें चुनाव धांधली के आरोप में अयोग्य करार दिया गया। परिस्थितियां कुछ इस तरह से पैदा हो गईं कि इंदिरा गांधी को त्यागपत्र देने की नौबत आ गई।

दुर्भाग्य से इंदिरा गांधी ने एक ऐसा रास्ता चुना जो तानाशाही का प्रतीक बनकर इतिहास में दर्ज हो गया। मोदी सरकार तीखी आलोचनाओं को भी सहन कर जाती है, नागरिकता संशोधन कानून, कृषि कानून को लेकर देशभर में बड़ा आंदोलन हुआ। सरकार ने उनकी बात सुनते हुए दुविधा को दूर कर दिया। ताजा मामला अग्निपथ योजना को लेकर है। देशभर में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए, किंतु सरकार ने इस संबंध में फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया। आज हर कोई खुले मन से सरकार अथवा किसी दल की आलोचना करने को स्वतंत्र है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में गोरखपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय मंत्री युवा मोर्चा अंबिकेश धर दुबे ने बताया कि आपातकाल भारत के लोकतंत्र पर सबसे बड़ा आघात था, एक ऐसा आघात, जो हमेशा हमारे लोकतंत्र की सुंदरता को चिढ़ाता रहेगा।

किसान मोर्चा के जिला महामंत्री अविनाश शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत का लोकतंत्र समयानुसार परिपक्व होता जा रहा है। देश के युवा संविधान की महत्ता को जानने लगे हैं और अपने अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सजग हो रहे हैं।

कार्यक्रम के संयोजक राहुल गुप्ता ने समस्त अतिथियों सहित कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं का आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष उद्भव प्रताप सिंह, अवधेश चौधरी, अनुराग पाठक, जिला मंत्री अभिषेक शुक्ला, कमलेंद्र त्रिपाठी, जतिन चौबे, विश्वजीत पांडेय, विवेक गुप्ता, राजन सिंह, शिवराम मिश्रा, राहुल मिश्रा, अनिल गुप्ता, अंशुमान त्रिपाठी, विपिन सोनी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Previous Post

सीएम धामी ने सुनीं लोगों की समस्याएं, जल्द निस्तारण के दिये निर्देश

Next Post

आजम-अखिलेश का टूटा तिलिस्म, रामपुर-आजमगढ़ में खिला कमल

Jai Prakash

Jai Prakash

District CorrespondantSiddharthnagarwww.24GhanteOnline.com

Related Posts

Irfan Solanki
उत्तर प्रदेश

आजम खान के बाद इस सपा नेता को भी मिली बेल, 3 साल बाद जेल से आएंगे बाहर

25/09/2025
Kalash Yatra
उत्तर प्रदेश

1008 महिलाओं ने निकाली 5 KM लंबी कलश यात्रा, लोगों ने बरसाए फूल

25/09/2025
PM Modi
Main Slider

यूपी अब निवेश और प्रगति का नया केंद्र है: पीएम मोदी

25/09/2025
CM Yogi
Main Slider

अंत्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का विशिष्ट अवसर है यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शोः सीएम योगी

25/09/2025
PM Modi inaugurated UPITS 2025
उत्तर प्रदेश

भारत ने ऐसे ओपन प्लेटफॉर्म बनाए, जो सबको साथ लेकर चलते हैं: पीएम मोदी

25/09/2025
Next Post
bjp

आजम-अखिलेश का टूटा तिलिस्म, रामपुर-आजमगढ़ में खिला कमल

यह भी पढ़ें

पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन का राष्ट्रीय शोक, राजकीय सम्मान के साथ होगा अंतिम संस्कार

27/12/2024
Reliance-Future Group Deal

रिलायंस और फ्यूचर ग्रुप के सौदे पर अमेजन ने भेजा Future Group को नोटिस

08/10/2020

देश की सरहद के रखवाले धरती मां के जवानों को दिल से सलाम : धामी

08/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version