• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

दो पक्षों में खूनी संघर्ष, एक की मौत, पांच घायल

Writer D by Writer D
26/09/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, मथुरा
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

मथुरा जिले के थाना कोसीकला क्षेत्र में दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। दोनों तरफ से जमकर पत्थरबाजी और फायरिंग हुई। घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें से उपचार के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया। जिसे देखते हुए शनिवार को एसएसपी ने पुलिस तैनात कर दी है। आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए गिरफ्तारी के प्रयास में पुलिस जुटी है। इसमें से भी तीन की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

गौरतलब हो कि कोसीकला थाना क्षेत्र अंतर्गत पड़ने वाले हताना गांव में रामस्वरूप व रतन सिंह आस पड़ोस में रहते हैं, रामस्वरूप के मकान की दीवार रतन सिंह से लगी हुई है, वहीं, रामस्वरूप के बाथरूम में लीकेज होने के कारण रतन सिंह की दीवार में पानी रिस रहा था।

इसी बात को लेकर शुक्रवार रात दोनों परिवारों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। कहासुनी ने संघर्ष का रूप ले लिया और दोनों पक्षों में जमकर पथराव और लाठी डंडे चलते रहे, इसी बीच कई राउंड हवाई फायरिंग भी हुई है। इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से बाबू, ख़ुशयाली, नंदलाल, दौलतराम, विमल पुत्र रामस्वरूप, एवं सुखवीरी पत्नी रामस्वरूप गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल भेजा जहां उपचार से पूर्व ही 50 वर्षीय बाबूराम ने दमतोड़ दिया जबकि पांच लोगों में तीन की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अन्य प्राइवेट हॉस्पीटल में रैफर कर दिया है। एसएसपी डा. गौरव ग्रोवर ने तनाव को देखते हुए गांव में पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं।

कोसीकला थाना के प्रभारी प्रमोद पवार ने बताया कि देर शाम सूचना मिली थी कि बाथरूम के लीकेज को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हो रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराकर घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया था, जहां उपचार के दौरान एक शख्स की मौत हो गई है।

एसपी देहात श्रीश चंद ने बताया गांव हताना में हुए संघर्ष में बाबू नाम के व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हैं उनका उपचार चल रहा है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश बनाए हुए हैं।

Tags: crime newsmathura news
Previous Post

पिता ही निकला नाबालिग बेटी का हत्यारा, सामने आई यह वजह

Next Post

कमर दर्द के साथ बच्चो को भी कई बीमारियो से बचाता हैं जाएफल

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महिला संवाद में सशक्तिकरण की गूंज, महिलाओं ने स्वत:स्फूर्त गीत गाए

19/09/2026
Main Slider

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बोले, सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित

19/09/2026
Main Slider

युवा आयोग और अग्निवीर सेल’ से सुरक्षित होगा युवाओं का भविष्य : मुख्यमंत्री

19/09/2026
OTS
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की ओटीएस योजना से शहरी करदाताओं को बड़ी राहत, 31.06 करोड़ रुपये की ब्याज माफी

19/09/2026
उत्तर प्रदेश

गरजा आसमान, थम गईं निगाहें, सूर्यकिरण ने मेरठ में लिखी शौर्य की नई इबारत

19/09/2026
Next Post
jaifal ke fayde

कमर दर्द के साथ बच्चो को भी कई बीमारियो से बचाता हैं जाएफल

यह भी पढ़ें

rajkiya shishu griha

शिशु गृह व संप्रेक्षण गृह में कोरोना फैलने पर आयोग ने मांगा डीएम से जवाब

10/05/2021
smriti irani

दिवंगत विधायक के आवास पहुंची स्मृति ईरानी, बोली- हमेशा परिवार के साथ रहूंगी

08/05/2021
Action taken against the inspector for hosting an Iftar party

चौकी में दिन में पूजा-अर्चना, शाम को रोजा-इफ्तार, दारोगा पर एक्शन

26/03/2025
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version