• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

इफ्तार पार्टी के लिए बनाएं ये टेस्टी कस्टर्ड, ट्राई करें डिश

Writer D by Writer D
12/03/2026
in Main Slider, फैशन/शैली
0
Sevai Custard

Sevai Custard

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

रमजान (Ramadan) का महीना बेहद पाक और बरकतों वाला महीना माना जाता है, जिसमें अल्लाह की इबादत करने का नियम बताया गया है। महीने भर चलने वाले रोजे में फज्र से लेकर मगरिब तक भूखा रहना पड़ता है। पूरे दिन इंतजार करने के बाद इफ्तार (Iftar) में रोजा खोला जाता है। इस दौरान दस्तरखान पर सजाने के लिए कई तरह से स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। अगर आप भी रोजे के बाद इफ्तार करने के लिए कोई टेस्टी हेल्दी रेसिपी बनाना चाहते हैं तो ट्राई करें सेवई कस्टर्ड (Sevai Custard)।

सेवई कस्टर्ड (Sevai Custard) बनाने के लिए सामग्री-

-देसी घी- 2 चम्मच
-सेवई- 1/2 कप
-दूध- 500 एमएल
-केसर- 16 धागे
-इलायची पाउडर- 1/2 चम्मच
-वनीला कस्टर्ड- 2चम्मच
-ठंडा दूध- आधा कटोरी
-चीनी- 1/4 कप
-काजू- 6 से 7
-बादाम- 6 से 7
-केला- 2 (स्लाइस में कटा हुआ)
-अनार के दाने- 1 कटोरी
-आम- 1 कटोरी (बारीक कटे हुए)

सेवई कस्टर्ड (Sevai Custard) बनाने का तरीका-

सेवई कस्टर्ड (Sevai Custard) बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन में सेवईयों को अच्छी तरह रोस्ट करके उसे ठंडा होने के लिए अलग रख दें। इसके बाद गैस पर कढ़ाई गर्म करके उसमें दूध डालकर 2 से 3 उबाल आने दें। इसके बाद दूध में केसर, इलायची पाउडर, रोस्टेड सेवईयां मिक्स करके 5 मिनट और पकाएं।

अब गैस की फ्लेम मीडियम या स्लो करके रखें। अब एक बाउल में कस्टर्ड पाउडर डालकर उसमें 5 चम्मच ठंडा दूध मिक्स करके चम्मच से चलाते हुए मिक्चसर को तैयार कर लें।

इसके बाद सेवईयों को चेक करें कि यह पकी है या नहीं। पक जाने के बाद इसमें चीनी,काजू, बादाम मिक्स करें। चीनी के घुल जाने के बाद इसमें कस्टर्ड मिक्चसर को डाल दें। जब सेवाईयां पककर गाढ़ी और क्रीमी लगने लगे तो गैस बंद करके उन्हें ठंडा होने के लिए छोड़ दें।

अब इन सेवाईयों को आइसक्रीम ग्लास में सर्व करने से पहले उसमें अनार के दाने, केले की स्लाइस और फिर ऊपर से ठंडी-ठंडी कस्टर्ड सेवईयां डाल दें। इसके बाद दोबारा अनार के दाने डालें। आखिर में बादाम के टुकड़े और अनार दाने डालकर गर्निश करें। आपकी टेस्टी सेवई कस्टर्ड बनकर तैयार है।

Tags: iftar dishramdan dishramdan recipeSevai Custard
Previous Post

गर्मियों में अंडरआर्म्स से आने लगती है बदबू, दूर करने के लिए अपनाएं ये उपाय

Next Post

20 साल से टारगेट पर थे Farooq Abdullah, जम्मू में हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
Main Slider

जनसमस्याओं का त्वरित और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री धामी

21/09/2026
Main Slider

यूपी को फिर बांटने की कोशिश कर रहे समाजवादी: नितिन नवीन

21/09/2026
Main Slider

एम-पैक्स मजबूत होंगे तो गांव मजबूत होंगे और समृद्ध बनेगा उत्तराखंड: सीएम धामी

21/09/2026
Next Post
Farooq Abdullah

20 साल से टारगेट पर थे Farooq Abdullah, जम्मू में हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

राशिद अल्वी

भाजपा ने छ साल में देश को तबाह कर दिया है : राशिद अल्वी

21/09/2020
DU UG

एक्टिव हुआ DU एडमिशन CSAS पोर्टल लिंक, ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

12/09/2022

‘टप्पू’ ने ‘बबीता जी’ के साथ रिलेशनशिप पर तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

13/09/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version