• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

हरिद्वार: होली के दिन भिड़े दो पक्ष, जमकर चले लाठी-डंडे और पत्थर

Writer D by Writer D
05/03/2026
in Main Slider, उत्तराखंड, क्राइम, राष्ट्रीय
0
Bloody clashes during Holi in Haridwar

Bloody clashes during Holi in Haridwar

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र स्थित बिशनपुर कुंडी गांव में होली के दिन दो पक्ष भिड़ गए। होली के जश्न के दौरान मामूली कहासुनी ने अचानक हिंसक (Clashes) रूप ले लिया। देखते ही देखते दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट शुरू हो गई। इतना ही नहीं, दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी किया गया।

मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना से इलाके में अफरा-तफरी और हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी गांव में पहुंची और मामले को शांत कराया। बताया जा रहा है कि हमले में कई लोग घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, होली खेलते समय गांव में पहले कुछ युवकों में कहासुनी हो गई। कहासुनी से शुरू हुई बहस ने कुछ ही देर में उग्र रूप (Clashes) धारण कर लिया। दोनों पक्षों के कई लोग आमने-सामने आ गए और अचानक लाठी-डंडे लिए हुए लोग आपस में भीड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चलने लगे।

यह घटना गांव में ही छत पर बैठे एक युवक ने अपने मोबाइल के कैमरे में कैद कर ली, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में करीब 50 से अधिक लोगों की भीड़ एक-दूसरे पर हमला करती नजर आ रही है। मारपीट के दौरान महिलाओं की मौजूदगी भी कैमरे में कैद हुई है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

इतना ही नहीं, मारपीट की घटना के दौरान उस समय हड़कंप मच गया, जब दोनों पक्षों की ओर से पथराव भी होने लगा। वीडियो में लोग लाठी-डंडों से हमले के बाद पथराव करते भी नजर आ रहे हैं। इस खूनी संघर्ष में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी भी दे दी गई, जबकि अन्य का उपचार जारी है।

पथरी थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक-दूसरे के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी गई है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में शांति का माहौल है।

Tags: Uttarakhand News
Previous Post

इन टिप्स को करें फॉलो, आप भी दिखेंगे डैशिंग

Next Post

पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर, डीआरजी के जवानों ने मिट्टी में मिलाया

Writer D

Writer D

Related Posts

Nitish Kumar
Main Slider

नीतीश कुमार ने राज्यसभा जाने का लिया निर्णय, खुद दी जानकारी

05/03/2026
Naxalites Encounter
Main Slider

पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर, डीआरजी के जवानों ने मिट्टी में मिलाया

05/03/2026
Holi
Main Slider

होली के रंग छुड़ाने के लिए अपनाएं ये तरीके, स्किन नहीं होगी खराब

04/03/2026
Coconut Gujiya
Main Slider

इस बार होली पर ट्राई करें कुछ नया, बनाएं नारियल की गुजिया

04/03/2026
Chicken Samosa
Main Slider

सहरी या इफ्तारी को जायकेदार बनेगी ये टेस्टी डिश, नोट करें रेसिपी

04/03/2026
Next Post
Naxalites Encounter

पांच लाख का इनामी नक्सली ढेर, डीआरजी के जवानों ने मिट्टी में मिलाया

यह भी पढ़ें

Murder

वेलजन ग्रुप के सीएमडी की हत्या, 70 बार चाकू मारकर पोते ने उतरा मौत के घाट

10/02/2025
CM Yogi inaugurated Employment Maha Kumbh 2025 in Lucknow

यूपी के अंदर कार्य करने वाले युवाओं को न्यूनतम वेतन की मिलेगी गारंटी: सीएम योगी

26/08/2025
kareena new house

देखें बेहद आलीशान और खूबसूरत है करीना और सैफ का नया घर

17/01/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version