• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

नदी की तेज धारा में यात्रियों से भरी नाव डूबी, 24 लोग थे सवार; रेसक्यू जारी

Writer D by Writer D
11/08/2024
in क्राइम, बिहार, राष्ट्रीय
0
Boat

Boat Sank

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

खगड़िया। बिहार के खगड़िया में आज बागमती नदी में बड़ा हादसा हुआ। यहां नदी की तेज धारा में एक नाव बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि नाव (Boat Sank) वहीं नदी में समा गई। नाव पर करीब 24 लोग सवार थे। इस हादसे के बाद लोग नदी में डूबने लगे। इनमें से कुछ तैरकर बाहर आ गए, वहीं कुछ लोगों को स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू किया। हालांकि, तीन अब भी लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम नदी में लापता लोगों की तलाश कर रही है।

घटना मानसी थाना इलाके के ख़िरनियां घाट की है। एक चश्मदीद ने बताया कि नाव पर सवाल लोग अम्बा के बहियार जा रहे थे। वहां अपने खेत से परवल तोड़ने जा रहे थे। इसी बीच बागमती नदी के तेज धार में नाव अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई। लोगों को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

जब नाव खंभे से टकराई तो लोग चीखने-चिल्लाने लगे और नाव के एक ओर ज्यादा लोग आ गए। इस वजह से नाव का बैलेंस बिगड़ गया और महज कुछ सेकंड में नाव डूब (Boat Sank) गई। हालांकि, कुछ लोगों को तैरना आता था। इन्होंने न केवल अपनी जान बचाई, बल्कि डूब रहे कुछ और लोगों को भी पानी से बाहर निकाला।

हिमाचल में बारिश का तांडव, मंदिर बहा, घरों में घुसा पानी

डूबते लोगों को बचाने के लिए घाट पर खड़े कुछ युवकों ने पानी में छलांग लगा दी। युवकों ने डूब रहे कई लोगों को बाहर निकाला। चश्मदीदों की मानें तो नाव पर सवार तीन लोग अब भी लापता हैं। इनमें से एक महिला भी शामिल है। सूचना मिलते ही घटनास्थल पर SDRF की टीम पहुंची। मानसी थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची है। नदी घाट पर अफरातफरी का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि नदी के उस पार खेत है, जहां पर किसान खेती करते हैं। परवल की खेती ज्यादा मुनाफा देती है, इसलिए किसान नदी के उस पार इसकी खेती करते हैं।

Tags: bihar newsNational newspatna news
Previous Post

हिमाचल में बारिश का तांडव, मंदिर बहा, घरों में घुसा पानी

Next Post

नवोदय स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, इस वेबसाइट पर करें आवेदन

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में गरजे सीएम योगी- 4 मई को बंगाल में लहराएगा भगवा, शुरू होगी टीएमसी के गुंडों की उल्टी गिनती

22/04/2026
CM Yogi
Main Slider

अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

22/04/2026
Main Slider

डबल इंजन से दौड़ा विकास, उत्तराखंड में 2 लाख करोड़ की परियोजनाएं

22/04/2026
Main Slider

वैष्णो देवी मंदिर में महाधोखा, चढ़ावे की चांदी में मिलावट का खुलासा

22/04/2026
क्राइम

चंडीगढ़ की बुडैल जेल में भिड़े कैदी, एक गंभीर घायल

22/04/2026
Next Post
Navodaya Vidyalaya

नवोदय स्कूल में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू, इस वेबसाइट पर करें आवेदन

यह भी पढ़ें

UP Panchayat Election

पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज, 15 मार्च को जारी होगी आरक्षण की फाइनल लिस्ट

16/02/2021
cm yogi

नववर्ष की भीड़ को खिचड़ी मेला प्रबंध का रिहर्सल मानें अधिकारी सीएम योगी

19/12/2025

नशे में धुत दबंगों ने मचाया उत्पात, पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

23/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version