• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

11 पाकिस्तानी शरणार्थियों के खेत में मिले शव,  पुलिस खेमे में मचा हड़कंप

Desk by Desk
09/08/2020
in Main Slider, क्राइम, ख़ास खबर, राजस्थान, राष्ट्रीय
0
खेत में मिले शव

11 पाकिस्तानी शरणार्थियों के खेत में मिले शव,  पुलिस खेमे में मचा हड़कंप

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जोधपुर। राजस्थान में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के जोधपुर जिले के देचू गांव के एक खेत में बने कमरे में 11 लोगों के शव मिले हैं। सभी मृतक पाकिस्तानी शरणार्थी बताए जा रहे हैं और कृषि कार्य के लिए खेत में रुके हुए थे।

मृतकों में 2 पुरुष, 4 महिला, 5 बच्चे बताए जा रहे हैं। साथ ही एक युवक घायल अवस्था में दिखा जिसे पुलिस ने पास के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। बताया जा रहा है कि वह रात को अपने घर से दूर जाकर एक रेतीली जगह पर सो गया था। सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर गुत्थी सुलझाने में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि इनकी मौत कैसे हुई और इनकी शिनाख्त करने के पहचान भी की जा रही है।

गृहमंत्री अमित शाह ने सात दिन में कोरोना को ​हराया, रिपोर्ट निगेटिव

घटना लोड़ता अचलावता गांव की है। यहां कुछ पाक विस्थापित खेती का काम करते हैं। एक नलकूप पर बने घर में यह सभी सदस्य रात में सो रहे थे। घर से दूर जाकर सो रहा युवक सुबह उठकर यहां आया तो उसने देखा कि एक साथ 11 सदस्यों के शव पड़े हैं। उसके चिल्लाने पर आसपास के खेतों से लोग भागकर पहुंचे। बाद में पुलिस को सूचना दी गई।

मौके पर जिला पुलिस अधीक्षक (जोधपुर ग्रामीण) राहुल बारहठ समेत अन्य अफसर पहुंचे। फिलहाल, पुलिस ने घर के आसपास का पूरा इलाका सील कर दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच होने के बाद ही पता चल पाएगा कि एक साथ इतने लोगों की मौत कैसे हुई।

दिल्ली में भड़काऊ फोन कॉल, 15 अगस्त को बड़ी साजिश की जताई आशंका, FIR दर्ज़

पुलिस और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम मौके पर जांच के लिए जुटी हुई है। इस सूचना मिलने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई है।

यह वारदात लोड़ता अचलावता गांव के लोगों के साथ हुई बताई जा रही है, जिसमें एक ही परिवार के 11 लोगों की हत्या होने की बात सामने आ रही है। देचू थाना प्रभारी हनुमान राम विश्नोई मय जाप्ता मौके पर पहुंचे हैं। प्रथम दृष्टया इसमें हत्या की बात सामने आ रही है, लेकिन अभी मामले में पड़ताल चल रही है।

 

Tags: 24ghante online.combodies found in farmBodies of Pakistani refugeesJodhpur Policekilling of Pakistani refugeesmurderखेत में मिले शवजोधपुरजोधपुर पुलिसपाकिस्तानी शरणार्थियों के शवहत्या
Previous Post

क्रिकेटर मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां को हत्या की धमकी , जानें क्या है मामला?

Next Post

देश के इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी, दो दिन भारी बारिश के आसार

Desk

Desk

Related Posts

sensitive skin
Main Slider

सेंसिटिव स्किन पर न लगाएं ये चीजें, डैमेज हो सकती है त्वचा

30/05/2026
Ants
Main Slider

चीटियों को घर से भगाने के लिए करें ये समाधान

30/05/2026
Dark Neck
फैशन/शैली

काली गर्दन दूसरों के आगे करती है शर्मिंदा, तो ऐसे पाएं छुटकारा

30/05/2026
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti
राजनीति

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

29/05/2026
Anand Bardhan
राजनीति

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

29/05/2026
Next Post

देश के इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी, दो दिन भारी बारिश के आसार

यह भी पढ़ें

Hair

गर्मियों में सिर की खुजली से है परेशान, दूर करने के लिए करें ये उपाय

17/04/2025
CM Yogi

पूर्व मुख्यमंत्री मायावती की मां का निधन, सीएम योगी ने जताया दुख

13/11/2021
Amitabh Bachchan's film 'Chehre' will soon be seen on the big screen

जल्द ही बड़े पर्दे पर अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘चेहरे’ आएगी नज़र

20/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version