Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

शॉपिंग मॉल में हुआ बम विस्फोट, एक की मौत

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

Explosion on railway track in Fatehgarh Sahib

कराची। पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत के एक शॉपिंग मॉल में शनिवार को बम विस्फोट (Bomb Blast) हो गया। इस दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि बम निरोधक दस्ते को सबूत मिले हैं कि अवारन जिले में ‘आतंकवादी हमले’ में रिमोट-नियंत्रित इंप्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) का इस्तेमाल किया गया था।

‘मामाजी’ को मिल गई दुल्हनिया, जमकर थिरके पंकज त्रिपाठी

पुलिस की जानकारी के मुताबिक, ‘घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर है।’ अधिकारी ने कहा कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 7 घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है। बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुद्दुस बिजेन्जो ने एक बयान में इस घटना की निंदा की और शोक व्यक्त किया।

Exit mobile version