• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

वैक्सीन की दूसरी डोज के इतने दिन बाद लग सकेगी बूस्टर डोज, जानें सरकार का प्लान

Writer D by Writer D
28/04/2022
in Main Slider, नई दिल्ली, राष्ट्रीय
0
booster dose

booster dose

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

नई दिल्ली। देश में कोरोना (Corona) एक बार फिर पैर पसारने लगा है। तेजी से बढ़ते कोरोना केसों के बीच सरकार जल्द ही वैक्सीन (Vaccine) की दूसरी डोज (Second Dose) और बूस्टर डोज (Booster Dose) के बीच के गैप को कम करके 6 महीने कर सकती है। अभी कोरोना की दूसरी डोज के 9 महीने बाद ही बूस्टर डोज लगवाई जा सकती है।

एजेंसी के मुताबिक, अधिकारियों ने बताया कि नेशनल इम्यूनाइजेशन टेक्निकल एडवाइजरी ग्रुप (NTAGI) की 29 अप्रैल को बैठक होनी है। इस बैठक में एडवाइजरी ग्रुप दूसरी डोज और बूस्टर डोज (Booster Dose) के बीच के समय को कम करने की सिफारिश कर सकता है।

6 महीने के बाद बूस्टर डोज (Booster Dose) लगाने से इम्यून रिस्पॉन्स बढ़ जाता है- ICMR

इससे पहले ICMR और अन्य इंटरनेशनल रिसर्च इंस्टीट्यूशन ने सुझाव दिया है कि कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लेने के 6 महीने बाद एंटीबॉडी स्तर कम हो जाता है। ऐसे में इस वक्त बूस्टर डोज (Booster Dose) देकर इम्यून रिस्पॉन्स बढ़ जाता है। अभी 18 साल की उम्र से ऊपर के लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज के 9 महीने बाद बूस्टर डोज लगवाने की मंजूरी है।

देश में पैर पसार रहा कोरोना, 24 घंटे में 3300 से अधिक नए मरीज

इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि देश और विदेश में वैज्ञानिकों के सुझाव और स्टडी के नतीजों के आधार पर जल्द कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज और बूस्टर डोज (Booster Dose) के बीच समय अंतराल 9 महीने से घटाकर 6 महीने का किया जा सकता है। हालांकि, अंतिम फैसला  NTAGI के सुझाव पर लिया जाएगा। NTAGI की शुक्रवार को अहम बैठक होनी है।

क्यों जरूरी है बूस्टर डोज (Booster Dose)?

कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज (Booster Dose) संक्रमण को काबू करने में काफी असरदार साबित हुई है। 29 मार्च को राज्यसभा में स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ। भारती पवार ने बताया था कि कोवैक्सीन की बूस्टर डोज के प्रभाव को जांचने के लिए ICMR ने एक स्टडी की थी, जिसमें तीसरी डोज के बाद कोरोना के खिलाफ एंटीबॉडी बढ़ने की बात सामने आई थी।

DCGI ने 6-12 साल तक के बच्चों को टीका लगाने की दी मंजूरी

उन्होंने बताया था कि एस्ट्राजैनेका या कोविशील्ड की तीसरी डोज को लेकर जो अंतरराष्ट्रीय डेटा सामने आया है, उसके मुताबिक इस वैक्सीन की तीसरी डोज के बाद एंटीबॉडी में 3 से 4 गुना की बढ़ोतरी हुई है।

भारत में 10 जनवरी से लग रही बूस्टर डोज (Booster Dose)

भारत में 10 जनवरी को हेल्थ केयर, फ्रंटलाइन वर्कर्स और 60 साल से ऊपर के बीमार व्यक्तियों को बूस्टर डोज (Booster Dose) की अनुमति दी थी। सरकार ने अप्रैल में 18 साल से ऊपर के सभी व्यक्तियों को बूस्टर डोज (Booster Dose)की अनुमति दे दी है।

कोविड टीका लगवा चुके लोगों के लिए खतरे की संभावना कम-सीएम

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, अब तक देश में  18-59 साल के 5,17,547 लोगों को कोरोना वैक्सीन का बूस्टर डोज (Booster Dose) लग चुका है। इसके अलावा 4736567 हेल्थ वर्कर्स, 7447184 फ्रंट लाइन वर्कर्स और 60 साल की उम्र से ऊपर के 14,545,595 लोगों को वैक्सीन की बूस्टर डोज (Booster Dose) लग चुकी है।

Tags: booster dosecorona booster dosecorona newscorona updatesCorona vaccinelive hindi newsNational newsnews hindi todaynews in hindiTodays Newsvaccine second dose
Previous Post

आलमबाग मेट्रो स्टेशन पर नाबालिग छात्रा से छेड़खानी, केस दर्ज

Next Post

शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स भी उछला

Writer D

Writer D

Related Posts

Boiler explodes at Vedanta Power Plant
Main Slider

वेदांता पावर प्लांट में बॉयलर फटा, 40 मजदूर घायल

14/04/2026
Samrat Chaudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, कल लोकभवन में लेंगे शपथ

14/04/2026
PM Modi's love for Uttarakhand was evident in his speech.
Main Slider

मोदी के भाषण में दिखा उत्तराखंड प्रेम, लोकल कनेक्ट ने जीता दिल

14/04/2026
CM Yogi
Main Slider

मुख्यमंत्री ने कहा, सहारनपुर से दिल्ली व देहरादून की यात्रा अब बेहद कम समय में होगी पूरी

14/04/2026
minimum wage
Main Slider

सोशल मीडिया पर 20,000 न्यूनतम वेतन की खबर भ्रामक, सरकार ने जारी किया स्पष्टीकरण

14/04/2026
Next Post
Share Market

शेयर बाजार ने पकड़ी रफ्तार, सेंसेक्स भी उछला

यह भी पढ़ें

financial literacy for women

महिलाओं को आर्थिक रूप से साक्षर बनाना चाहती हैं निसारी महेश

10/09/2020
Helicopter Crash

किश्तवाड़ में सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, 3 जवान थे सवार

04/05/2023
वी नारायणसामी V Narayanasamy

पुड्डुचेरी की जनता लोकतंत्र के हत्यारों को चुनाव में सबक सिखाएगी : नारायणसामी

07/03/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version