• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

बाढ़ पीड़ितों की मसीहा बनी योगी सरकार, अब तक 47 हजार से अधिक लोगाें को दी राहत

Writer D by Writer D
03/08/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, लखनऊ
0
Yogi government became the messiah of flood victims

Yogi government became the messiah of flood victims

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की माॅनीटरिंग कर रहे हैं। इस दौरान वह बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में अधिकारियों और राहत विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दे रहे हैं, जिससे राहत कार्यों में कोई कमी न रहे। इसके अलावा सीएम योगी के निर्देश पर मंत्री बाढ़ (Flood) प्रभावित जिलों का ग्राउंड जीरो पर निरीक्षण कर रहे हैं। वर्तमान में प्रदेश के 17 जिले बाढ़ से प्रभावित हैं। इनमें कानपुर नगर, लखीमपुर खीरी, आगरा, औरैया, चित्रकूट, बलिया, बांदा, गाज़ीपुर, मीरजापुर, प्रयागराज, वाराणसी, चंदौली, जालौन, कानपुर देहात, हमीरपुर, इटावा और फतेहपुर शामिल हैं। इन सभी जिलों में राहत कार्य तेजी से चल रहे हैं। वहीं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और पीएसी के जवानों द्वारा पेट्रोलिंग की जा रही है।

402 गांव बाढ़ (Flood) से प्रभावित, 47 हजार पीड़ितों को पहुंचायी गयी राहत

राहत आयुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 17 जिलों की 37 तहसीलें और 402 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इन इलाकों में बाढ़ से 84,392 लोग प्रभावित हैं, जिनमें से 47,906 लोग ऐसे हैं जिन्हें राहत सहायता प्रदान की गयी है। वहीं बाढ़ की वजह से 2,759 मवेशियों को सुरक्षा स्थान पर शिफ्ट किया गया है। बाढ़ की चपेट में आने से अब तक 343 लोगाें के मकानों को क्षति पहुंची है, जिनमें से 327 लोगों को सहायता राशि प्रदान की जा चुकी है।

वहीं प्रदेश में 4,015 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल बाढ़ (Flood) की चपेट में आया है। इन प्रभावित क्षेत्रों में 493 नावों और मोटरबोट्स की सहायता से राहत सामग्री पहुंचाई जा रही है। इन इलाकों में अब तक 6,536 खाद्यान्न पैकेट और 76,632 लंच पैकेट वितरित किये जा चुके हैं। वर्तमान में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 29 लंगर के जरिये पीड़ितों को भोजन की सुविधा दी जा रही है।

905 बाढ़ (Flood) शरणालय में 11 हजार से अधिक लोगों को दी जा रही घर जैसी सुविधा

योगी सरकार (Yogi Government) द्वारा बाढ़ प्रभावित इलाकों में पीड़ितों के साथ मवेशियों की सुरक्षा और उनके खाने-पीने का भी पूरा ध्यान रखा जा रहा है। अब तक मवेशियों के लिए 500 कुंतल भूसा वितरित जा चुका है। इसके अलावा 1,29,571 क्लोरीन टेबलेट और 37,089 ओआरएस पैकेट भी वितरित किए जा चुके हैं ताकि जलजनित बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सके।

बाढ़ (Flood) प्रभावित क्षेत्रों में कुल 905 बाढ़ शरणालय सक्रिय हैं, जहां 11,248 लोग अस्थायी रूप से निवास कर रहे हैं। इन सभी का 757 मेडिकल टीमों द्वारा मेडिकल चेकअप किया जा रहा है। इसके साथ ही 1,193 बाढ़ चौकियों की स्थापना की गई है, जो प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर निगरानी रख रही हैं।

यह मंत्री बाढ़ (Flood) प्रभावित इलाकों का कर रहे निरीक्षण, जिले में करेंगे रात्रि विश्राम

– नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’- प्रयागराज
– स्वतंत्र देव सिंह और संजय गंगवार- जालौन
– स्वतंत्र देव सिंह और प्रतिभा शुक्ला- औरैया
– रामकेश निषाद- हमीरपुर
– जयवीर सिंह- आगरा
– नंद गोपाल गुप्ता- मीरजापुर व बांदा
– सुरेश खन्ना- वाराणसी
– संजय निषाद- कानपुर देहात
– धर्मवीर प्रजापति- इटावा
– अजीत पाल- फतेहपुर
– दयाशंकर ‘दयालु’- बलिया

Tags: Lucknow News
Previous Post

राहत कार्यों में पारदर्शिता, त्वरितता और मानवीय संवेदना हो प्रमुखता: मुख्यमंत्री

Next Post

युवा पीढ़ी में निरंतर राष्ट्रभक्ति का संचार कर रही योगी सरकार

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Samrat Chaudhary
बिहार

सीएम सम्राट चौधरी ने 94 लाख से ज़्यादा पेंशनभोगियों के खातों में 1,100 करोड़ रुपये की पेंशन राशि भेजी

10/06/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री ने दिए आर्थिक अपराधों के विरुद्ध कार्रवाई और तेज करने के निर्देश

10/06/2026
Heat wave and thunderstorm alert in UP
Main Slider

यूपी में में आज लू और आंधी-बारिश का डबल अलर्ट, जानें लखनऊ का हाल

10/06/2026
Swami Avimukteshwaranand-Ashutosh Brahmachari
Main Slider

शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद केस में बड़ा यू-टर्न: आशुतोष ब्रह्मचारी ने कबूला फर्जी मुकदमे का सच

10/06/2026
Sushmita Dev
Main Slider

‘दीदी’ को लगा एक और झटका, सांसद सुष्मिता देव ने राज्यसभा से दिया इस्तीफा

10/06/2026
Next Post
Kakori Train Action

युवा पीढ़ी में निरंतर राष्ट्रभक्ति का संचार कर रही योगी सरकार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

जीवन को लेकर आयुर्वेद, योग और नाथपंथ की मान्यता एक : सीएम योगी

13/01/2025
Johar university

सपा सांसद के ड्रीम प्रोजेक्ट की भूमि जब्त का मामला पहुंचा हाईकोर्ट, सुनवाई 23 को

20/11/2020
पूजा स्पेशल ट्रेनें Pooja special train gift

रेलवे ने बिहार और यूपी के यात्रियों को दी पूजा स्पेशल ट्रेन की सौगात, देखें लिस्ट

18/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version