Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कॉन्सर्ट के दौरान कैलाश खेर पर हमला, स्टेज पर फेंकी गई बोतल

Kailash Kher

Kailash Kher

तीन दिन के हम्पी महोत्सव (Humpi Festival) का आयोजन किया गया। उत्सव रविवार को 29 जनवरी तक चला। इस महोत्सव में कई जाने-माने सिंगर्स ने अपनी गायकी से समा बांधा। महोत्सव में मशहूर सिंगर कैलाश खेर (Kailash Kher) ने भी अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर किया। लेकिन जिस समय कैलाश खेर स्टेज पर परफॉर्म कर रहे थे, उस दौरान 2 लड़कों ने स्टेज पर कैलाश खेर पर बोतल फेंक कर मारी।

कैलाश खेर (Kailash Kher) पर दो लड़कों ने फेंकी बोतल

जानकारी के मुताबिक, कैलाश खेर (Kailash Kher) हम्पी उत्सव में अपनी गायकी का जादू बिखेर रहे थे। लेकिन दो लड़के कन्नड़ गाने की मांग करने लगे। गाने की मांग करते हुए उन्होंने स्टेज पर परफॉर्म कर रहे कैलाश खेर पर पानी की बोतल फेंक दी। ये हादसा रविवार को हुआ। बोतल फेंकने के आरोप में दोनों आरोपियों को पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया।

तीन दिन का हम्पी उत्सव 27 जनवरी को शुरू हुआ था और 29 जनवरी तक चला। शुक्रवार शाम को प्रमुख बसवराज बोम्मई द्वारा उत्सव का उद्घाटन किया गया था।

UP Board: एग्जाम कॉपी के हर पेज पर लिखना होगा रोल नंबर, बोर्ड ने जारी किए निर्देश

कई बॉलीवुड और कन्नड़ सिंगर्स ने इवेंट में परफॉर्म किया। इसमें वर्ल्ड हेरिटेज साइट की महिमा दिखाने के लिए एक साउंड और लाइट शो भी शामिल था। इवेंट में कन्नड़ प्लेबेक सिंगर अर्जुन, विजय प्रकाश, रघु दीक्षित और अनन्या भात ने परफॉर्म किया। वहीं, बॉलीवुड से अरमान मलिक और कैलाश खेर शामिल हुए।

Exit mobile version