• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

12 साल से फरार इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर

Writer D by Writer D
04/03/2022
in उत्तर प्रदेश, जौनपुर
0
Police Encounter

police encounter

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में पिछले 12 साल से फरार चल रहा एक लाख रुपये का इनामी बदमाश सतीश सिंह शुक्रवार को पुलिस के साथ हुयी मुठभेड़ (Police Encounter) में मारा गया।

जौनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार साहनी ने बताया कि जिले के सरपतहा थाना क्षेत्र में कुख्यात डी-63 गैंग के सदस्य सतीश को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने से घायल होने के बाद हिरासत में ले लिया। साहनी ने बताया कि घायल बदमाश को उपचार के लिए पहले जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन गंभीर रूप से जख्मी होने के कारण उसे बाद में वाराणसी रेफर कर दिया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

उन्होंने बताया कि पुलिस के साथ सरपतहां थाना क्षेत्र के गरवामानपुर गांव में नहर की पुलिया के पास दिन दहाड़े यह मुठभेड़ हुयी। इसमें दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। साहनी ने बताया कि पुलिस को एक एक लाख रुपए के दो इनामी अंतर प्रांतीय बदमाशों सतीश सिंह और एक अन्य को गरवामानपुर गांव में छुपे होने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने गांव की घेराबन्दी कर दी। इसके जवाब में बदमाशों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी।

इसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गये। इसके अलावा पुलिस की जबाबी कार्रवाई में गोली लगने से सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बदमाश फरार हो गया। पुलिस के अनुसार सतीश के सिर में गोली लगी है। उसके कब्जे से एक एके-47 एवं 9 एमएम पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुआ है।

पुलिस दोनों बदमाशो को थाना सरायख्वाजा क्षेत्र स्थित मनियां गांव का निवासी बता रही है। पुलिस को अंदेशा है कि दोनों बदमाश, कुछ दिन पूर्व जनपद आजमगढ़ के थाना बरदह क्षेत्र स्थित दुबरा लूट काण्ड में भी शामिल रहे हैं।

साहनी ने बताया कि सतीश हत्या के आरोप में सजा काट रहा था। वह साल 2010 में गैंगस्टर एक्ट से जुड़े एक मामले में पेशी के दौरान गाजीपुर से फरार हुआ था। इसके बाद उस पर पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया था। जिले में हत्या के कुछ अन्य मामलों में भी पुलिस, सतीश की संलिप्तता की जांच कर रही है।

Tags: crime newsJaunpur newsPolice Encounter
Previous Post

बीजेपी नेता के बेटे पर जानलेवा हमला, बेसबॉल के बैट से पीट कर किया लहूलुहान

Next Post

मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

विकास के लिए प्रदेश का कोना-कोना मथ रहे मुख्यमंत्री योगी, अनवरत पांचवें महीने सहारनपुर पहुंचे

01/07/2026
VB-G Ram Ji Act implemented
उत्तर प्रदेश

वीबी-जी राम जी एक्ट लागू होने से यूपी के मजदूरों को हर रोज मिलेंगे न्यूनतम 300 रुपये

01/07/2026
Katarniaghat
उत्तर प्रदेश

पर्यटन सत्र 2025-26 में 12 हजार से अधिक पर्यटकों ने किया कतर्नियाघाट का दीदार

01/07/2026
CM Yogi launches 'Digi Rover' special campaign
उत्तर प्रदेश

तकनीक के माध्यम से भूमि की पैमाइश पहले की तुलना में अधिक सटीक, पारदर्शी और विश्वसनीय होगी : सीएम योगी

01/07/2026
yogi-modi
उत्तर प्रदेश

कानपुर-कबरई ग्रीनफील्ड हाईवे को मंजूरी मिलने पर सीएम योगी ने पीएम मोदी का जताया आभार

01/07/2026
Next Post
arrested

मोटरसाइकिल चोर गिरफ्तार, दो बाइक बरामद

यह भी पढ़ें

खेसारी लाल यादव का गाना ‘दुपट्टा कतल करे’ ने यूट्यूब पर मचाया गदर

30/08/2021
Flipkart has brought 'Big Saving Days Sale' know when the sale is starting

Flipkart लेकर आया है ‘Big Saving Days Sale’ जानिए कब शुरू हो रही है सेल

27/04/2021
Brajesh Pathak

डिप्टी सीएम ने फोन पर जानी इलाज की हकीकत, अस्पतालों में मची खलबली

23/06/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version