• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सभी रंगों को साथ लेकर गुलदस्ता बन रहा है : अखिलेश

Writer D by Writer D
26/11/2021
in Main Slider, आजमगढ़, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति
0
akhilesh yadav

akhilesh yadav

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शुक्रवार को यहां कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव-2022 में जनता प्रदेश से भाजपा का सफाया कर देगी।

महराजगंज ब्लॉक के तोनारी गांव में अपने जिलाध्यक्ष के भतीजी की शादी के अवसर पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यहां पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि प्रदेश में सभी क्षेत्रीय दलों को लेने का काम सपा कर रही है। सभी पार्टियों के अच्छे छवि के लोगों को समाजवादी पार्टी अपनाने का काम करेगी।

उन्होंने मायावती के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि सपा दलितों, पिछड़ों का सम्मान करती है। आज संविधान दिवस है, बाबा साहेब भीम राम आंबेडकर ने जो संविधान दिया है जिसके तहत हमें और आप सभी को अधिकार है। उसी अधिकार को छीनने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र उसी दिन समाप्त हो जायेगा जिस दिन संविधान खत्म हो जायेगा।

उन्होंने कहा कि सपा सरकार में केवल जेवर ही नहीं बल्कि फिरोजाबाद और आगरा में एयरपोर्ट प्रस्तावित था। इसके लिए भूमि भी चिन्हित कर ली गयी थी, लेकिन अनुमति नहीं मिली।

आजमगढ़ की हवाई पट्टी को देने का काम नेताजी ने किया, सपा सरकार में इसको और बड़ा बनवाया गया, लेकिन आज तक यह चालू नहीं हो सका। उन्होंने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि पूछिए, भाजपा के लोगों से कि आखिर एयरपोर्ट पांच साल में क्यों नहीं चालू हुआ। कहा कि क्योंकि उनको पता है कि एयरपोर्ट शुरू हो गया तो समाजवादी लोग सबसे पहले यहां जहाज उतार देंगे।

सीएम पुष्कर और विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि

आगे कहा कि उन्हें काफी खुशी है कि भाजपा अब विकास की बात कर रही है। जब सपा की सरकार रही तब भी समाजवादी लोगों ने विकास को नहीं रोका, केन्द्र की योजनाओं को भी लागू किया गया।

क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चले

गठबंधन के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि सपा की कोशिश है कि सभी क्षेत्रीय दलों को साथ लेकर चले। छोट-छोटे दलों से गठबंधन हो रहा है। सभी रंगों को साथ लेकर गठबंधन हो रहा है, जो एक गुलदस्ता बन गया और अभी आरएलडी, अपना दल (एस) को साथ लिया है। शिवपाल की पार्टी प्रसपा के सम्बन्ध में उन्होंने कहा कि उनका भी सम्मान होगा।

अच्छे छवि के लोगों का स्वागत करेगी सपा

अखिलेश ने बसपा के विधायक व विधानमंडल दल के नेता शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली के पार्टी में शामिल होने के सवाल पर कहा कि पार्टी में सभी दलों के अच्छे छवि के लोगों का स्वागत करेगी। जनपद के लोगों से अपील की कि इस बार दसों विधानसभा सीट सपा को जिताएं।

Tags: akhilesh yadavakhilesh yadav in azamgarhazamgarh newspolitical newsup newsUP Politics
Previous Post

सीएम पुष्कर और विधानसभा अध्यक्ष ने बाबा साहेब को अर्पित की श्रद्धांजलि

Next Post

डेढ़ दशक तक सपा-बसपा ने प्रदेश को लूटा: स्वतंत्रदेव सिंह

Writer D

Writer D

Related Posts

Shri Krishna
Main Slider

इस दिशा में राधा रानी को करें स्थापित, दूर होंगी विवाह संबंधी समस्याएं

26/05/2026
Nautapa
Main Slider

नौतपा के दौरान करें ये उपाय, सूर्य देव की बरसेगी आप पर कृपा

26/05/2026
Bakrid
Main Slider

कब मनाया जाएगा बकरीद का त्योहार? कैसे शुरू हुई कुर्बानी की परंपरा

26/05/2026
Skin Tanning
फैशन/शैली

धूप में झुलसी त्वचा पर लगाएं ये चीजें, टैनिंग भी होगी कम

26/05/2026
Diabetes
Main Slider

डायबिटीज में खतरनाक होती है ये आदत, ऐसे पहुँचता है नुकसान

26/05/2026
Next Post

डेढ़ दशक तक सपा-बसपा ने प्रदेश को लूटा: स्वतंत्रदेव सिंह

यह भी पढ़ें

Nithari Case

Nithari Case: मुख्य आरोपी सुरेन्द्र कोली और मनिंदर सिंह पंढेर की फांसी रद्द

16/10/2023
Siddharth Shukla

सिद्धार्थ शुक्ला ने शेयर की थी दिल की बात, बोले- मैं पिता बनना चाहता हूं

07/09/2021
Chandra Grahan

चंद्रग्रहण के दिन भूलकर भी न दें पितरों को जल, होगा भारी नुकसान

18/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version