• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

आज बनाएं पिज्जा, देखते ही मुंह में आने लगेगा पानी

Writer D by Writer D
11/08/2025
in खाना-खजाना, फैशन/शैली
0
bread pizza

bread pizza

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

पिज्जा का स्वाद लेना सभी पसंद करते हैं जिसे कई लोग घर पर भी बनाते हैं। लेकिन यह बहुत झंझट का काम हो जाता हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए ब्रेड पिज्जा (Bread Pizza) बनाने की Recipe लेकर आए हैं जो झटपट तैयार हो जाता हैं और बेहतरीन स्वाद देता हैं।

इसे देखते ही बच्चों के मुंह में पानी आने लगेगा। तो आइये जानते हैं इसकी Recipe के बारे में।

ब्रेड पिज्जा (Bread Pizza) बनाने की सामग्री

– 4 ब्रेड स्लाइस (Bread Slices)

– 1/2 कप बारीक कटी हुई शिमला मिर्च (Finely chopped Capsicum)

– 1/2 कप बारीक कटा हुआ प्याज (Finely chopped Onion)

– 1/2 कप स्वीट कॉर्न (Sweet corn)

– बटर या घी (Butter or ghee)

– टोमेटो कैचअप (Tomato Ketchup)

– 100 ग्राम चीज़ (Cheese)

– चीज़ स्लाइस (Cheese slice)

– नमक (Salt)

– काली मिर्च पाउडर (Black pepper)

– ओरेगानो (Oregano)

– चिली फ्लेक्स (Chilli flakes)

ब्रेड पिज्जा (Bread Pizza) बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन ले लीजिए और उसमें पानी गर्म होने के लिए रख दीजिए। इसके बाद इसमें बारीक कटी हुई शिमला मिर्च और बारीक कटा हुआ प्याज डालिए और थोड़ा नमक डाल कर इन्हें सेमी बॉयल कर लीजिए। आप इसमें ब्लैक ऑलिव भी डाल सकते हैं। इसके बाद इन सब्जियों को पानी से निकाल लीजिए और बचे हुए पानी में स्वीट कार्न बॉयल कर लीजिए।

अब दूसरा पैन ले लीजिए और उसमें घी या बटर डाल लीजिए। इसके बाद सेमी बायल की हुई सब्जियों को हल्का फ्राई कर लीजिए। अब इसमें पसंद और जरूरत के हिसाब से टोमेटो कैचअप, काली मिर्च, ओरेगानो और स्वाद अनुसार नमक डाल लीजिए। अब इस मिश्रण को थोड़ी देर तक चलाते हुए फ्राई कर लीजिए।

आप सब्जियों के मिश्रण में पहले से दूध में भिगोई हुई सूजी भी डाल सकते हैं। मिश्रण तैयार होने के बाद ब्रेड स्लाइस ले लीजिए और उस पर टोमेटो कैचअप लगा लीजिए। आप चाहें तो पिज्जा सॉस का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। अब सब्जियों वाले मिश्रण को ब्रेड पर फैला लीजिए और उस पर चीज ग्रेट कर दीजिए।

इसे और चीजी बनाने के लिए इस पर चीज स्लाइस को टुकड़ों में रख सकते हैं। इसके बाद एक तवा लीजिए और उस पर घी या बटर लगाएं। तैयार किए गए ब्रेड स्लाइस को तवे पर रखकर ढक लें और धीमी आंच पर सेकें। इसके थोड़ी देर बाद डक्कन हटा कर चेक कर लें। मजेदार ब्रेड पिज्जा (Bread Pizza)  तैयार है। औप इसे सॉस के साथ सर्व करें।

Tags: bread pizza reciperecipeRecipe in Hindispecial recipe
Previous Post

बालों को खराब कर सकता हैं मॉनसून, इस तरह करें इनकी देखभाल

Next Post

वैक्सिंग के बाद होती है खुजली, आजमाएं ये आसान उपाय

Writer D

Writer D

Related Posts

खाना-खजाना

सिर्फ 5 मिनट में तैयार करें ‘ब्राउन ब्रेड दही वड़ा’

17/02/2026
Egg Maggi
खाना-खजाना

बच्चों को खिलाए अंडे वाली मैगी, ये है बनाने का तरीका

17/02/2026
Aloo Paneer Kofta
खाना-खजाना

डिनर में बनाएं आलू पनीर कोफ्ता

17/02/2026
pizza cones
खाना-खजाना

बच्चो के लिए बनाये पिज़्ज़ा कॉन्स, खुशी से उछल पड़ेंगे

17/02/2026
malai paneer
खाना-खजाना

लंच में बनाए मलाई पनीर

17/02/2026
Next Post
Underarms Waxing

वैक्सिंग के बाद होती है खुजली, आजमाएं ये आसान उपाय

यह भी पढ़ें

दुबई में पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ छुट्टियां मना रहे हैं धोनी

18/11/2020
New Release 2021

New Release 2021 : Box Office पर इन फ़िल्मों के बीच होगी टक्कर, रिलीज़ डेट का एलान

24/02/2021
misdemeanor

तीन वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

21/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version