• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

यौन शोषण का जिक्र आते ही रो पड़े बृजभूषण, बोले- कांग्रेस ने रची थी साजिश

Writer D by Writer D
05/09/2024
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, गोंडा, राजनीति
0
Brij Bhushan

Brij Bhushan

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

गोंडा। यूपी के बाहुबली नेता और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan) का अलग ही रूप गुरुवार को देखने को मिला। गोंडा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान जब उनके ऊपर लगे यौन शोषण के आरोपों की चर्चा हुई तो बृजभूषण शरण सिंह रो पड़े। उनकी दोनों आंखें आंसुओं से भर गईं। कंधे पर लटकाए सफेद गमछे से आंसुओं को गिरने से रोकने के लिए कई बार पोछते रहे। जब खुद बोलने पहुंचे तो अपने ऊपर लगे आरोपों पर सफाई भी दी। कहा कि मैंने उसी समय कहा था कि मेरे खिलाफ षड्यंत्र कांग्रेस ने किया है। कांग्रेस के नेता दीपेंद्र हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा की साजिश थी।

बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan) निजी विद्यालय में आयोजित स्मार्टफोन और टेबलेट वितरण कार्यक्रम में पहुंचे थे। मंच से लोगों को एमएलसी अवधेश सिंह सम्बोधित कर रहे थे। एमएलसी ने बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों की तरफ से लगे आरोपों का जिक्र कर दिया। कहा कि पूर्व सांसद पर लगाए गए आरोप फर्जी हैं। यह सुनते ही मंच पर बैठे बृजभूषण शरण सिंह भावुक हो गए और उनके आंखों से आंसू छलक पड़े। उनकी दोनों आंखें आंसुओं से भर गईं। गमछे से आंसुओं को पोछने की कई बार कोशिश करते भी वह दिखाई दिए।

इसके बाद जब बृजभूषण (Brij Bhushan) खुद बोलने पहुंचे तो निशाने पर कांग्रेस को ले लिया। महिला पहलवान विनेश फोगाट के कांग्रेस नेताओं से मुलाकात और चुनाव लड़ने की चर्चा का जिक्र करते हुए कहा कि मैं पहले ही कहता था कि मेरे खिलाफ कांग्रेस वालों ने साजिश रची थी। बृजभूषण ने हरियाणा के कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा और भूपेंद्र हुड्डा का नाम लेते हुए कहा कि इन लोगों ने ही मेरे खिलाफ साजिश रची थी।

केंद्र में मोदी जी भ्रष्टाचार को खत्म कर रहें, प्रदेश में योगी जी गुंडाराज-माफियाराज को: एके शर्मा

बृजभूषण शरण सिंह (Brij Bhushan) के भावुक होने के पीछे माना जा रहा है कि भाजपा से साइडलाइन कर देना है। बृजभूषण शरण सिंह पहले भी मीडिया से कहा था कि उन्हें इस बात का मलाल है कि पार्टी उन्हें दुबारा मौका नहीं देगी। उन्होंने कहा था कि बीजेपी में उनका चैप्टर अब खत्म हो गया है। महिला पहलवानों के यौन शोषण के आरोपों के कारण ही भाजपा ने बृजभूषण शरण सिंह को इस बार लोकसभा के लिए टिकट नहीं दिया था। हालांकि उनकी जगह बेटे को भाजपा ने मैदान में उतारा और वह जीतकर सांसद भी बन गए हैं।

महिला पहलवान साक्षी मलिक, विनेश फोगट और बजरंग पुनिया ने बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण का आरोप लगाया था। इन गंभीर आरोपों के चलते उनके खिलाफ दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में मामला दर्ज किया गया था।

Tags: braih bhushangonda newsup news
Previous Post

केंद्र में मोदी जी भ्रष्टाचार को खत्म कर रहें, प्रदेश में योगी जी गुंडाराज-माफियाराज को: एके शर्मा

Next Post

अयोध्या धाम में सीएम योगी ने की गौसेवा, पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Shani Jayanti
धर्म

शनि देव को प्रिय है काला रंग, पढे ये पौराणिक कथा

09/05/2026
mehndi
Main Slider

मेहंदी को डार्क और सुंदर बनाने लिए करें ये आसान उपाय

09/05/2026
Filaria
Main Slider

फाइलेरिया बना सकता है जिन्दगी भर के लिए दिव्यांग

09/05/2026
30 SP leaders join Subhaspa
Main Slider

अखिलेश यादव की पार्टी में भगदड़, सपा के 30 नेता सुभासपा में शामिल

08/05/2026
Share Market
Business

लाल निशान के साथ खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 394 अंक लुढ़का

08/05/2026
Next Post
CM Yogi

अयोध्या धाम में सीएम योगी ने की गौसेवा, पौधरोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

यह भी पढ़ें

Coconut Oil

लोहड़ी बिना पार्लर जाए मिलेगा इंस्टेंट ग्लो, फॉलो करें ये आसान स्टेप्स

06/01/2025
CM Yogi

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर अवैध रूप से रहने वाले रोहिंग्या और बांग्लादेशियों पर कार्रवाई शुरू

03/12/2025
Manchester of East

पूरब के मैनचेस्टर की पहचान कानपुर को वापस दिलायेगी योगी सरकार

18/06/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version