Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जीजा ने नाबालिग साली के साथ किया रेप, दी जान से मारने की धमकी

minor raped

minor raped

भोपाल के हबीबगंज इलाके में 17 साल की एक नाबालिग से उसके 37 साल के सगे जीजा ने दुष्कर्म किया। यही नहीं, आरोपी ने नाबालिग को घटना के बारे में किसी को ना बताने की बात कहकर जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोपी ने पत्नी की मदद के लिए नाबालिग साली को एक महीने पहले कानपुर से यहां बुलाया था। उसके बाद से ही वह मौके की तलाश में था। पीड़िता ने अपनी बहन के साथ आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

बिहार में एग्जिट पोल से खुश न हो विपक्ष, राजग को मिलेगा बहुमत : नंदकिशोर यादव

हबीबगंज पुलिस के अनुसार 17 साल की किशोरी मूलत: कानपुर की रहने वाली है। वह पढ़ाई छोड़ चुकी है। उसकी बड़ी दीदी का ससुराल हबीबगंज में रहती है। करीब 1 महीने पहले उसके जीजा बृजेश ने उसे बहन की मदद के लिए बुला लिया था। तब से वह दीदी और जीजा के साथ ही रह रही थी। नाबालिग ने आरोप लगाया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे वह घर पर अकेली थी।

प्रतापगढ़ : तीन साल से नशे की दवा देकर पिता कर रहा था नाबालिग बेटी का रेप

बहन और दूसरे लोग बाहर गए थे। इसी दौरान जीजा आया और उन्होंने कमरा अंदर से बंद कर लिया। मेरे कुछ कहने के पहले ही उन्होंने मेरा मुंह दबा दिया और जबरन दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद उन्होंने धमकाते हुए कहा कि अगर दीदी को इस बारे में कुछ बताया तो वह उसे जान से मार देगा। देर शाम जब दीदी घर पहुंची, तो उसने उन्हें सबकुछ बता दिया। रात करीब 10 बजे पीड़िता ने अपनी बहन के साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। फिलहाल आरोपी फरार है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version