• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

देवर ने भाभी के साथ किया दुष्कर्म का प्रयास, पति ने दिया तीन तलाक

Writer D by Writer D
20/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, क्राइम, ख़ास खबर, लखनऊ
0
minor raped

minor raped

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश की राजधानी के हसनगंज क्षेत्र में एक देवर ने अपनी भाभी के कमरे में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध कर आबरू बचाकर भागी। पति के पास पहुंची तो उसने तीन तलाक दे डाला।

पीड़िता के मुताबिक, देवर अक्सर गलत काम करने का दबाव बनाता था। हालात की मारी पीड़िता ने पति और देवर समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

लखनऊ गैंगवार: अजीत हत्याकांड के दौरान घायल हुए शूटर की हुई पहचान

पीड़िता के मुताबिक, बीते हफ्ते वह घर पर अकेली थी। इस बीच देवर कमरे में घुसा और कुंडी बंद कर दी। छेड़छाड़ करने लगा। वह बचाओ-बचाओ चिल्‍लाती रही। विरोध पर उसने धमकी देते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह घर से भागकर खुद को बचाया। वह काफी डर गई। पति और परिवारीजनों के आने पर वह भी घर पहुंची, पर डर के कारण उसने किसी को कुछ नहीं बताया।

14 जनवरी को उसने हिम्मत करके पति को देवर की करतूत के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पति आग बबूला हो गया। उसने परिवारीजनों और देवर के साथ मिलकर पत्‍नी को जमकर पीटा। फिर तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। रोती हुई महिला अपने मायके चली गई। घरवालों को पूरी दास्‍तां बयां की। फिर थाने में जाकर तहरीर दी।

किसान संगठनों और सरकार के बीच 10वें दौर की वार्ता दोपहर 2 बजे विज्ञान भवन में

दहेज की मांग को लेकर अक्सर करे थे मारपीट, देवर बनाता था गलत काम का दबाव:  पीड़िता के मुताबिक, 20 नवंबर 2016 में उसका निकाह हुआ था। इस दौरान मायकेवालों ने काफी दहेज भी दिया था। पर उसके बाद भी ससुरालीजन आए दिन दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे। कई बार मायकेवालों ने छोटी-छोटी मांगे पूरी भी की। इस माह से ससुरालीजन एक कार की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर वह अक्सर मारपीट कर प्राड़ित करते थे।

इस बीच देवर भी परेशान करने लगा। वह अक्सर गलत काम करने का दबाव बनाता था। इंस्पेक्टर अमरनाथ वर्मा ने बताया कि विवाहिता की तहरीर पर उसके पति, देवर समेत छह ससुरालीजनों के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया गया है। पीड़ित ने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप लगाया है। मामले की जांच की जा रही है। बुधवार को पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाएगा।

Tags: crime newslucknow crime newsLucknow NewsTriple Talaq
Previous Post

लखनऊ गैंगवार: अजीत हत्याकांड के दौरान घायल हुए शूटर की हुई पहचान

Next Post

एक और किसान ने खाया जहर, इलाज के दौरान एसजीपीजीआई में मौत, कही थी ये बात

Writer D

Writer D

Related Posts

Kapal Kriya
Main Slider

अंतिम संस्कार के दौरान न करें ये काम, वरना हो जाएगा अनर्थ

03/02/2026
Tomato Garlic Chutney
Main Slider

किसी भी खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए परफेक्ट ये चटनी

03/02/2026
face cleanser
फैशन/शैली

इस चीज के इस्तेमाल से बनी रहेंगी फेस की चमक

03/02/2026
salt
Main Slider

ज्यादा नमक ने बिगाड़ दिया है सब्जी का स्वाद, तो ऐसे करें ठीक

03/02/2026
अंतर्राष्ट्रीय

नेपाल में चुनावी सरगर्मी बढ़ी, विनोद चौधरी ने पेश की रिपोर्ट कार्ड

02/02/2026
Next Post
एक और किसान ने खाया जहर Another farmer ate poison

एक और किसान ने खाया जहर, इलाज के दौरान एसजीपीजीआई में मौत, कही थी ये बात

यह भी पढ़ें

नकली बीड़ी बनाने की फैक्ट्री का भण्डाफोड़, दो गिरफ्तार

23/11/2021
Salman Khan

‘अगली बार झटका ही देखने को मिलेगा…, सलमान खान को फिर मिली धमकी

19/03/2023

गन्ना किसानों की फसल का समय पर उठान सुनिश्चत करें : आयुक्त

03/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version