Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

भाई ने किया बहन के साथ रेप, शरीर के किए कई टुकड़े, आरोपी गिरफ्तार

Rape

Rape

बिहार के पूर्वी चम्पारण से दिपावली की रात मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। दिपावली पर दरवाजे पर पटाखा जला रही 6 वर्षीय मासूम को उसका चचेरा भाई जबरन उठा कर ले गया।

इसके बाद पहले तो उसके साथ दुष्कर्म किया और फिर धारदार हथियार से मासूम के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। यह घटना पीपरा थाना के भेरखिया पंचायत के अमवा गांव की है।

आराध्या बच्चन के बर्थडे पर उनका ये क्यूट डांस वीडियो हो रहा तेजी से वायरल

आरोपी युवक ने मासूम के शरीर को छह टुकड़ों में काट दिया था। दोनों हाथ, दोनों पैर और शरीर से सिर को अलग-अलग काटकर खेतों औऱ नदी मे फेंक दिया था। घटना के बाद खोजबीन करते परिवार और ग्रामीणों ने मासूम के हाथ नदी के किनारे बरामद किया, जिसके बाद पीपरा थाना पुलिस के सहयोग से मासूम के शरीर के बाकी हिस्सों को खेतों से बरामद किया गया।

सूत्रों के मुताबिक, अमवा गांव निवासी बंगाली सहनी का भतीजा नशे की हालत में साइकिल मांगने पहुंचा था। नशे में होने के कारण उसने साइकिल नहीं दी। जिससे नाराज होकर आरोपी ने घर के बाहर आतिशबाजी कर रही 6 वर्षीय मुस्कान को पकड़ लिया और खेत की ओर ले गया, जहां उसने मुस्कान के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर उसके शरीर को टुकड़ों में काट दिया। काफी खोजबीन के बाद मुस्कान के शरीर के अंगों को ग्रामीणों ने पुलिस के सहयोग से बरामद किया है।

दो दिन बाद खुली टीजीटी-पीजीटी आवेदन की वेबसाइट

पुलिस ने आरोपी सियाराम से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आरोपी सियाराम सहनी ने अपनी करतूत को स्वीकार करते हुए नशें में घटना होने की बात कही है।

Exit mobile version