• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

उपचुनाव से BSP ने बनाई दूरी, छानबे और स्वार सीट पर बीजेपी भी नहीं उतारेगी अपना प्रत्याशी

Writer D by Writer D
19/04/2023
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
0
By-Elections

by-elections

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। प्रदेश की स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव (By-Election) में बसपा (BSP) मैदान में नहीं उतरेगी। बसपा अपना पूरा फोकस इस समय नगरीय निकाय चुनाव पर कर रही है। रामपुर जिले की स्वार और मिर्ज़ापुर की छानबे सीट पर भी 10 मई को चुनाव (By-Election)  होंगे।

स्वार सीट पर सपा विधायक अब्दुल्ला आजम की सदस्यता रद्द होने के कारण चुनाव हो रहा है। उधर छानबे सीट के विधायक राहुल कोल के निधन से यह सीट खाली हो गई। अब इस चुनाव में जहां सभी दल मैदान में उतर रहे हैं तो वहीं बसपा इससे दूर है। बसपाई रणनीतिकारों का कहना है कि बसपा का पूरा फोकस निकाय चुनाव पर है। हालांकि बसपा उपचुनाव (By-Election) लड़ने से पहले भी परहेज करती रही है पर बीच में उसने कुछ उपचुनाव लड़े। अब फिर से उपचुनाव से दूरी बनाई जा रही है।

भाजपा से बनी सहमति, उम्मीदवारों की घोषणा जल्द

प्रदेश में मिर्जापुर की छानबे और रामपुर की स्वार विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव (By-Election) के लिए भाजपा और अपना दल (एस) के बीच सहमति बन गई है। तय हुआ है कि दोनों सीटों पर अपना दल (एस) ही चुनाव लड़ेगा। इसके बाद अपना दल ने दोनों सीटों के लिए प्रत्याशी तय कर दिए हैं।

छानबे सीट से राहुल कोल की पत्नी रिंकीं कोल को प्रत्याशी बनाए जाने की पूरी संभावना है। जबकि, स्वार सीट के लिए उम्मीदवार के चयन पर अंतिम फैसला नहीं हो सका है। चूंकि बृहस्पतिवार को ही नामांकन का अंतिम दिन है, इसलिए दोनों सीटों के उम्मीदवारों की अधिकृत घोषणा कभी भी हो सकती है।

G-20 की 100वीं कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों की बैठक का समापन

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में हुए समझौते के तहत दोनों सीटें अपना दल (एस) को दी गई थीं। इसलिए, उप चुनाव में भी इन सीटों पर अपना दल ने दावेदारी पेश की थी। पहले तो स्वार सीट पर भाजपा खुद चुनाव लड़ना चाहती थी, लेकिन बाद में तय हुआ कि दोनों सीटों पर अपना दल ही चुनाव लड़ेगा।

हालांकि, स्वार सीट को जीतना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न है, इसलिए वहां के चुनाव प्रबंधन की जिम्मेदारी योगी सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री सुरेश कुमार खन्ना को सौंपी गई है। वहीं, छानबे सीट के चुनाव की जिम्मेदारी अपना दल के कार्यकारी अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल संभालेंगे।

Tags: By-electionLucknow News
Previous Post

G-20 की 100वीं कृषि प्रमुख वैज्ञानिकों की बैठक का समापन

Next Post

मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

Writer D

Writer D

Related Posts

jan jan ki sarkar jan jan ke dwar
Main Slider

‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ कार्यक्रम बना जनसुनवाई और सेवा का प्रभावी मॉडल

05/02/2026
CM Yogi
उत्तर प्रदेश

लंबित आवास मामलों के निस्तारण हेतु ‘एकमुश्त समाधान योजना’ लागू करें: मुख्यमंत्री

05/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

एके शर्मा ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मधुबन का किया आकस्मिक निरीक्षण

05/02/2026
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

जब तक शरीर में खून की एक भी बूंद तब तक इस मिट्टी के लिए संघर्ष करते रहेंगे: एके शर्मा

05/02/2026
Divyangjan Rojgar Abhiyaan
उत्तर प्रदेश

यूपी में 06 से 13 फरवरी तक चलेगा “दिव्यांगजन रोजगार अभियान 2.0”

05/02/2026
Next Post
BARC's fake scientist Qutubuddin arrested.

मुठभेड़ के बाद शातिर बदमाश गिरफ्तार

यह भी पढ़ें

72 साल पुरानी शराब खरीदने की होड़ 72 year old competition to buy liquor

72 साल पुरानी शराब खरीदने की लगी होड़, इतने लाख में बिकी एक बोतल

30/01/2021
kanwariyas

खड़ी लॉरी से टकराई कार, एक ही परिवार के छह लोगों की मौत

12/06/2023

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक शुरू, आगामी विधानसभा चुनावों पर मंथन संभव

16/10/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version