• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

BSSTET के जारी हुए एडमिट कार्ड, इस दिन होगी बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा

Writer D by Writer D
17/02/2024
in शिक्षा
0
Teacher

Teachers

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा (BSSTET 2023) फरवरी 2024 महीने में ही आयोजित की जाएगी। बिहार विद्यालय परीक्षा बोर्ड (BSEB) ने बीएसएसटीईटी (BSSTET) परीक्षा का नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए आवेदन किया है, वे बिहार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bsebstet.com पर जाकर एग्जाम डेट का नोटिस (BSSTET 2023 Exam Notice) चेक कर सकते हैं।

23 और 24 फरवरी को होगा एग्जाम

बिहार बोर्ड द्वारा जारी नोटिस के अनुसार, बिहार विशेष विद्यालय अध्यापक पात्रता परीक्षा (BSSTET) 2023 दिनांक 23 और 24 फरवरी 2024 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा दो शिफ्ट में- पहली शिफ्ट सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 03 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगी।

परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले बंद हो जाएंगे गेट

आवेदकों की परीक्षा शुरू होने से डेढ़ घंटा पहले एग्जाम सेंटर पर रिपोर्ट करने की सलाह दी गई है, जबकि एग्जाम सेंटर के गेट परीक्षा शुरू होने से 30 मिनट पहले यानी 9:30 बजे बंद हो जाएंगे। बोर्ड ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट ‘एक्स’ (पहले ट्विटर) पर एक नोटिस जारी कर दी है।

BSSTET जारी हुए एडमिट कार्ड

बोर्ड ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट Results.biharboardonline.com पर बिहार स्पेशल स्कूल टीचर एजिबिलिटी टेस्ट (BSSTET) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। उम्मीदवार, आधिकारिक वेबसाइट पर अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी तरह की कठिनाई आ रही है तो वे संबंधित हेल्पलाइन नंबर-011-35450941 पर संपर्क कर सकते हैं या Helpdesk email ID helpdeskbiharboardedu@gmail पर भी भेज सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड पर दिए गए जरूरी दिशानिर्देशों को पढ़ने की सलाह दी गई है।

Tags: BSSTETBSSTET 2024BSSTET admit cardBSSTET exam
Previous Post

काली पट्टी बांधकर उतरे टीम इंडिया के खिलाड़ी, जानें पूरा मामला

Next Post

मां बम्लेश्वरी मंदिर में TV पर चला अश्लील वीडियो, परिसर में मचा हड़कंप

Writer D

Writer D

Related Posts

CBSE Board 10th Result
Main Slider

कब जारी होगा CBSE 10वीं रिजल्ट, जानें कैसे करें चेक

19/03/2026
NCERT book in controversy again
Main Slider

ब्राह्मणों ने अंग्रेजों को दिए शास्त्र?… फिर विवादों में फंसी NCERT की किताब

15/03/2026
Second day of UP Police SI recruitment exam
Main Slider

कड़ी सुरक्षा के बीच UP Police SI भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन, 19 केंद्रों पर परीक्षा शुरू

15/03/2026
UP Police SI Recruitment
Main Slider

वाराणसी के 46 परीक्षा केंद्रों पर चल रही एसआई भर्ती परीक्षा,पहली पॉली में नहीं मिली गड़बड़ी

14/03/2026
UP Police SI Exam
Main Slider

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों के लिए लिखित परीक्षा 14 और 15 मार्च को

12/03/2026
Next Post
Maa Bamleshwari temple

मां बम्लेश्वरी मंदिर में TV पर चला अश्लील वीडियो, परिसर में मचा हड़कंप

यह भी पढ़ें

परंपराओं को आगे बढ़ाने में त्योहारों की महत्वपूर्ण भूमिका : सीएम पुष्कर

10/10/2021

संदीप हत्याकांड: मुख्यारोपी अंकुश और साहिल गिरफ्तार, 20 लाख की दी गई थी सुपारी

26/01/2022
CM Yogi

गुरुकुलों में होना चाहिए यज्ञ और हवन की पद्धति का अनुसरण: सीएम योगी

29/09/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version